Taiyari Karlo (Rajasthan)
127K subscribers
16.8K photos
78 videos
4.48K files
9.39K links
आपका स्वागत है , TAIYARI KARLO के ऑफिशियल टेलीग्राम चैनल पर

" अब प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करनी हुई आसान 'तैयारी करलो' के साथ "

🔰 YOUTUBE CHANNEL -
http://bit.ly/TkarloYT

🔰 TAIYARI KARLO APP -
http://bit.ly/TAIYARIKAPP

8529429129,7339953819
Download Telegram
✔️Join now @Taiyari_karlo
17👍4🙏2
2👍1
16👍1
❄️CURRENT AFFAIRS ❄️

1. राष्ट्रपति भवन में 'ग्रंथ कुटीर' का उद्घाटन

खबर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में 'ग्रंथ कुटीर' का उद्घाटन किया।

संग्रह: इसमें भारत की 11 शास्त्रीय भाषाओं (तमिल, संस्कृत, कन्नड़, तेलुगु, मलयालम, ओडिया, मराठी, पाली, प्राकृत, असमिया और बांग्ला) की पांडुलिपियों और किताबों का समृद्ध संग्रह है।

शास्त्रीय भाषा अपडेट: भारत सरकार ने 3 अक्टूबर, 2024 को मराठी, पाली, प्राकृत, असमिया और बांग्ला को 'शास्त्रीय भाषा' का दर्जा दिया था। इससे पहले केवल 6 भाषाओं को यह दर्जा प्राप्त था।

विवरण: इस कुटीर में लगभग 2,300 किताबों और 50 पांडुलिपियों का संग्रह है, जिसमें इन भाषाओं में भारत का संविधान भी शामिल है।

2. भारत और यूरोपीय संघ (EU) के बीच रक्षा समझौता

समझौता: यूरोपीय यूनियन ने भारत के साथ नए 'सिक्योरिटी एंड डिफेंस एग्रीमेंट' को मंजूरी दी है।

हस्ताक्षर: इस समझौते पर 27 जनवरी को नई दिल्ली में होने वाले भारत-EU शिखर सम्मेलन के दौरान साइन होंगे।

सहयोग के क्षेत्र: इसमें आतंकवाद विरोधी सहयोग, समुद्री सुरक्षा, साइबर सुरक्षा और खुफिया जानकारी साझा करना शामिल है।

गणतंत्र दिवस 2026: यूरोपीय संघ के दो शीर्ष नेता— एंटोनियो कोस्टा (अध्यक्ष, यूरोपियन काउंसिल) और उर्सुला वॉन डेर लेयेन (अध्यक्ष, यूरोपियन कमीशन) 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।

3. गणतंत्र दिवस परेड 2026: सिमरन बाला का ऐतिहासिक नेतृत्व

उपलब्धि: 26 जनवरी को कर्तव्य पथ पर होने वाली 77वें गणतंत्र दिवस की परेड में CRPF असिस्टेंट कमांडेंट सिमरन बाला 140 पुरुष कमांडो की 'ऑल-मेन यूनिट' को लीड करेंगी।

रिकॉर्ड: वह पुरुष दस्ते का नेतृत्व करने वाली पहली महिला अधिकारी होंगी।

परिचय: 26 वर्षीय सिमरन जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले की रहने वाली हैं और अपने जिले की पहली महिला पैरामिलिट्री ऑफिसर हैं।
21
🛑CURRENT AFFAIRS 🛑

1. अंतरराष्ट्रीय राजनीति: अमेरिका आधिकारिक तौर पर WHO से अलग

खबर: संयुक्त राज्य अमेरिका आधिकारिक तौर पर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) से अलग हो गया है।

कारण: अमेरिकी प्रशासन ने संगठन की अक्षम कार्यप्रणाली और कोविड-19 महामारी के दौरान लापरवाही को मुख्य कारण बताया है।

प्रमुख व्यक्तित्व: विदेश मंत्री मार्को रुबियो और स्वास्थ्य मंत्री रॉबर्ट कैनेडी ने इसकी आधिकारिक घोषणा की।

प्रभाव: अमेरिका ने संगठन के लिए सभी प्रकार की धनराशि (funding) और कर्मचारियों की नियुक्ति को पूरी तरह बंद कर दिया है।

WHO स्टेटिक GK: स्थापना 1948, मुख्यालय— जेनेवा, स्विट्जरलैंड।

2. अर्थव्यवस्था: भारत में FDI में 73% की भारी बढ़ोतरी

रिपोर्ट स्रोत: संयुक्त राष्ट्र (UN) की संस्था UNCTAD (व्यापार और विकास सम्मेलन)।

मुख्य तथ्य: वर्ष 2025 में भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) 73% बढ़कर 47 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया है।

कारण: भारत सरकार की विनिर्माण और सेवा क्षेत्र की नीतियां तथा वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला (global supply chain) से जुड़ाव।

तुलनात्मक डेटा:

चीन: यहाँ FDI में लगातार तीसरे वर्ष गिरावट आई और यह 8% घटकर 107.5 अरब डॉलर रह गया।

अमेरिका: यहाँ के FDI में 2% की मामूली वृद्धि दर्ज की गई।

3. रक्षा और तकनीक: भारतीय सेना और IISc के बीच समझौता

समझौता: भारतीय सेना ने IISc (भारतीय विज्ञान संस्थान), बेंगलुरु के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं।

उद्देश्य: पूरी तरह से स्वदेशी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित प्रणालियाँ विकसित करना।

लक्ष्य: डिजिटल सूचना परिदृश्य में उभरती चुनौतियों का समाधान करना और 'आत्मनिर्भर भारत' अभियान को सशक्त बनाना।

पिछला संदर्भ: भारतीय सेना ने वर्ष 2025 में IIT हैदराबाद के साथ भी AI रिसर्च के लिए समझौता किया था।
16
🛑 CURRENT AFFAIRS 🛑

1. पीवी सिंधु का ऐतिहासिक रिकॉर्ड (बैडमिंटन)

उपलब्धि: पीवी सिंधु 500 सिंगल्स मुकाबले जीतने वाली पहली भारतीय शटलर और दुनिया की छठी खिलाड़ी बन गई हैं।

आंकड़े: उन्होंने अपने करियर के 732 सिंगल्स मुकाबलों में से 500 में जीत दर्ज की है।

ओलंपिक पदक: सिंधु ने 2016 रियो ओलंपिक में सिल्वर और 2020 टोक्यो ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीता था।

प्रमुख सम्मान: उन्हें 2013 में अर्जुन अवार्ड और 2016 में मेजर ध्यानचंद खेल रत्न से सम्मानित किया गया है।

विश्व रैंकिंग: जनवरी 2026 तक उनकी वर्ल्ड रैंकिंग 13वीं है।

पूरा नाम: पुसरला वेंकेट सिंधु।

2. डब्लूटीटी (WTT) कंटेंडर मस्कट 2026 (टेबल टेनिस)

विजेता जोड़ी: भारत के मानुष शाह और दीया चिताले।

उपलब्धि: ओमान में आयोजित 'डब्लूटीटी कंटेंडर मस्कट 2026' में मिक्सड डबल्स का खिताब जीता।

फाइनल मुकाबला: भारतीय जोड़ी ने चीन की हुआंग यूझेंग और शी शुन्याओ की जोड़ी को 3-2 से हराया।

महत्त्व: इस जोड़ी का डब्लूटीटी कंटेंडर प्रतियोगिता में यह दूसरा मिक्सड डबल्स खिताब है।
24👍1
FINAL BOOK LAB ASSISTNAT DEMO_compressed.pdf
15.7 MB
🎉 " प्रयोगशाला सहायक ( भूगोल Part B )" - TAIYARI KARLO PUBLICATION की नई बुक " 🎉

⚡️विशेषताएँ
• NCERT & RSSB आधारित
• विगत परीक्षाओं के प्रश्न पत्र शामिल
• अभ्यास के लिए OMR
साथ

🟢 नवीनतम पाठ्यक्रम पर आधारित

❖ घर बैठे बुक मंगवाने के लिए तैयारी करलो ऐप से ऑर्डर करें

❖आपके नजदीकी बुक स्टोर पर उपलब्ध

"TAIYARI KARLO APP" डाउनलोड करें  - https://play.google.com/store/apps/details?id=com.uddan.taiyarikarlo

📞 ज्यादा जानकारी के लिए संपर्क करें -
7339953819,8529429129 "
16👍5