Taiyari Karlo (Rajasthan)
127K subscribers
17K photos
78 videos
4.53K files
9.51K links
आपका स्वागत है , TAIYARI KARLO के ऑफिशियल टेलीग्राम चैनल पर

" अब प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करनी हुई आसान 'तैयारी करलो' के साथ "

🔰 YOUTUBE CHANNEL -
http://bit.ly/TkarloYT

🔰 TAIYARI KARLO APP -
http://bit.ly/TAIYARIKAPP

8529429129,7339953819
Download Telegram
✔️Join now @Taiyari_karlo
6
✔️Join now @Taiyari_karlo
5
✔️Join now @Taiyari_karlo
3
✔️Join now @Taiyari_karlo
8🎉1
✔️Join now @Taiyari_karlo
3
✔️जयपुर से शुरू होगी एआई किसान क्रांति: केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान लांच करेंगे “भारत‑VISTAAR”

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 17 फरवरी को राजस्थान प्रवास पर रहेंगे, इस दौरान वे जयपुर में,देशभर के किसानों के लिए नया डिजिटल साथी “भारत‑VISTAAR” लांच करने जा रहे हैं।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में भारतीय कृषि और किसान भाइयों-बहनों को स्मार्ट बनाने के लिए यह एआई आधारित प्लेटफॉर्म किसानों को फोन कॉल, चैटबॉट और आगे चलकर ऐप के ज़रिए मौसम, मंडीभाव, कीट‑रोग, मिट्टी, फसल सलाह और सरकारी योजनाओं की जानकारी एक ही जगह पर देगा।

फेज‑1 में यह सुविधा हिंदी व अंग्रेज़ी में शुरू होगी और महाराष्ट्र, बिहार, गुजरात सहित कई राज्यों के लाखों किसानों तक पहुंचेगी।
👍92
✔️तीसरा अंतरराष्ट्रीय आयुष कॉन्फ्रेंस एंड एग्जीबिशन 2026 शुरू

15 फरवरी को तीसरा अंतरराष्ट्रीय आयुष कॉन्फ्रेंस एंड एग्जीबिशन 2026 दुबई के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में शुरू हुआ। 2026 आयुष कॉन्फ्रेंस एंड एग्जीबिशन 15 से 17 फरवरी 2026 तक चलेगा।

आयुष कॉन्फ्रेंस एंड एग्जीबिशन का उद्देश्य प्राचीन चिकित्सा परंपरा और उसका आज के दौर में इस्तेमाल के रास्ते तलाशना है।

इस कॉन्फ्रेंस की थीम “Evidence-Based AYUSH Interventions in Mind-Body Health है। सम्मेलन का उद्घाटन केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने किया।

पहला अंतरराष्ट्रीय आयुष सम्मेलन एवं प्रदर्शनी का आयोजन 4 से 7 दिसंबर 2017 तक दुबई में ही किया गया था।

दूसरे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एवं प्रदर्शनी का आयोजन 13 से 15 जनवरी 2024 तक किया गया था।
13
✔️वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण जर्मनी दौरे पर पहुंचीं

16 फरवरी को वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में हिस्सा लेने जर्मनी पहुंचीं। म्यूनिख अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर वित्तमंत्री सीतारमण का स्वागत म्यूनिख में भारत के काउंसिल जनरल शत्रुघ्न सिन्हा ने किया।

म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन दोनों पक्षों ने हाल ही में संपन्न हुए भारत-EU फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के फायदों पर चर्चा की। वित्तमंत्री सीतारमण फाइनेंस से संबंधित जरूरी मुद्दों पर फोकस्‍ड पैनल चर्चाओं में भी भाग लेंगी। सम्मेलन में वित्तमंत्री कई देशों के मंत्रियों और उनके समकक्षों के साथ-साथ प्रमुख बहुपक्षीय संगठनों के प्रमुखों के साथ बैठकें करेंगी।

भारत-EU फ्री ट्रेड एग्रीमेंट 27 जनवरी 2026 को साइन किया गया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने म्यूनिख में एपीएम टर्मिनल्स (बंदरगाह संचालन कंपनी) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कीथ स्वेन्डसेन से भेंट की है।
6
✔️भारतीय नौसेना ने विशाखापत्तनम में आयोजित अभ्यास मिलन 2026 के अंतर्गत मिलन विलेज का उद्घाटन किया

भारतीय नौसेना ने अपने प्रमुख अंतरराष्ट्रीय नौसैनिक अभ्यास मिलन 2026 के अंतर्गत 15 फरवरी 2026 को पूर्वी नौसेना कमान में मिलन विलेज का अनावरण किया

उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता वाइस एडमिरल संजय भल्ला, फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, पूर्वी नौसेना कमान ने की
👍32
9👍3