Taiyari Karlo (Rajasthan)
127K subscribers
17K photos
78 videos
4.54K files
9.52K links
आपका स्वागत है , TAIYARI KARLO के ऑफिशियल टेलीग्राम चैनल पर

" अब प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करनी हुई आसान 'तैयारी करलो' के साथ "

🔰 YOUTUBE CHANNEL -
http://bit.ly/TkarloYT

🔰 TAIYARI KARLO APP -
http://bit.ly/TAIYARIKAPP

8529429129,7339953819
Download Telegram
✔️भारतीय नौसेना ने विशाखापत्तनम में आयोजित अभ्यास मिलन 2026 के अंतर्गत मिलन विलेज का उद्घाटन किया

भारतीय नौसेना ने अपने प्रमुख अंतरराष्ट्रीय नौसैनिक अभ्यास मिलन 2026 के अंतर्गत 15 फरवरी 2026 को पूर्वी नौसेना कमान में मिलन विलेज का अनावरण किया

उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता वाइस एडमिरल संजय भल्ला, फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, पूर्वी नौसेना कमान ने की
👍42
10👍3
✔️Join now @Taiyari_karlo
11
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 52वें जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने का दिया निमंत्रण

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस वर्ष आयोजित होने वाले 52वें जी7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है। 

फ्रांस इस सम्मेलन की अध्यक्षता करेगा।

मुंबई में एक प्रेस वक्‍तव्‍य में राष्ट्रपति मैक्रों ने कहा कि एवियन में होने वाले शिखर सम्मेलन से पहले अंतरराष्ट्रीय एजेंडे पर सहमति बनाने के लिए भारत और फ्रांस के बीच एक विशेष बैठक की आवश्‍यकता है।

मैक्रों ने दोनों देशों के युवाओं के लिए नवाचार के नए अवसर विकसित करने पर भी जोर दिया। जी-7 शिखर सम्मेलन अमरीका, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, जापान, इटली, कनाडा और यूरोपीय संघ के नेताओं का वार्षिक सम्मेलन है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले वर्ष, कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के निमंत्रण पर शिखर सम्मेलन में भाग लिया था
15👍7🔥1