Current Affairs Gk :-
Rajasthan Special :-
1. राष्ट्रीय स्तर पर अग्रणी राजस्थान
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (खरीफ 2025): 2.18 करोड़ पॉलिसियां - देश में प्रथम।
2. पीएम कृषि सिंचाई योजना - 'Per Drop - More Crop': 1.31 लाख हेक्टेयर माइक्रो इरिगेशन स्थापना - देश में द्वितीय स्थान।
3. कृषि विभाग: प्रक्रियाओं के डिजिटलीकरण के लिए राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस रजत पुरस्कार।
4. पीएम-कुसुम (कम्पोनेंट-B एवं C-FLS): देश में तृतीय एवं
पीएम-कुसुम योजना (कम्पोनेंट-A) (अक्षय एवं सौर ऊर्जा स्थापना): देश में प्रथम।
पीएम-कुसुम योजना (कम्पोनेंट-C): सौर ऊर्जा स्थापना में देश में प्रथम स्थान।
5. फार्मर रजिस्ट्री योजना: लाभार्थी ID निर्माण प्रतिशत में राष्ट्रीय प्रथम स्थान।
6. आयुष्मान भारत (PM-JAY): क्लेम सेटलमेंट एवं हॉस्पिटल एम्पैनलमेंट में देश में तृतीय स्थान।
7. नेशनल प्रोग्राम फॉर पेलिएटिव केयर: उत्कृष्ट योगदान के लिए देश में तृतीय स्थान।
8. अंगदान एवं प्रत्यारोपण: वर्ष 2025 में राष्ट्रीय पुरस्कार व प्रथम स्थान स्थान।
9. टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान 2024: देश में तृतीय स्थान।
10. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025: 62,915 स्थलों पर 85 लाख से अधिक प्रतिभागी - देश में प्रथम स्थान।
11. प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना रैंकिंग: पोषण पखवाड़ा 2025 गतिविधियों में देश में प्रथम स्थान।
12. पोषण माह 2025 गतिविधियों में: देश में द्वितीय स्थान।
13. तंबाकू-फ्री यूथ कैंपेन 2.0: बेस्ट परफॉर्मिंग स्टेट - देश में तृतीय स्थान।
14. पीएम विश्वकर्मा योजना: ऋण स्वीकृति एवं वितरण में देश में द्वितीय स्थान।
15. One District One Product Programme (ODOP): क्रियान्वयन श्रेणी में ब्रॉन्ज अवॉर्ड।
16. जल संचय जनभागीदारी 1.0 अभियान (पंचायती राज): कार्य क्रियान्वयन के आधार पर देश में तृतीय स्थान।
17. स्वच्छ भारत अभियान (ग्रामीण): स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025: लक्षित इकाइयों के रूपांतरण में प्रथम स्थान।
18. फिट इंडिया फ्रीडम रन 2024: देश के 10,443 कार्यक्रमों में से 6,202 केवल राजस्थान में - देश में प्रथम स्थान।
19. विकसित भारत संकल्प यात्रा: 11,209 कैंप, 5.94 लाख उज्ज्वला कनेक्शन - देश में प्रथम स्थान।
20. खनिज ब्लॉकों की नीलामी: अनुकरणीय प्रदर्शन के लिए प्रथम पुरस्कार।
21. जनजाति कल्याण एवं सशक्तीकरण: धरती आबा जनभागीदारी अभियान के अंतर्गत बेस्ट परफॉर्मिंग स्टेट।
❤20🥰2🔥1
Taiyari Karlo (Rajasthan)
Photo
कृषि-खाद्य प्रणालियों में महिलाओं पर वैश्विक सम्मेलन (GCWAS-2026)
GCWAS-2026 (कृषि-खाद्य प्रणालियों में महिलाओं पर वैश्विक सम्मेलन) का आयोजन नई दिल्ली में 12 से 15 मार्च 2026 तक किया गया था
यह तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन था जिसका उद्देश्य कृषि में महिलाओं की भागीदारी और नेतृत्व को बढ़ावा देना था
उद्घाटन: सम्मेलन का उद्घाटन 12 मार्च 2026 को भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने किया था
भागीदारी: इस सम्मेलन में 18 से अधिक देशों ने भाग लिया, जिससे यह एक सच्चे वैश्विक मंच के रूप में उभरा
मुख्य बिंदु:
सम्मेलन में "दिल्ली घोषणापत्र" (Delhi Declaration) को अपनाया गया, जिसमें कृषि-खाद्य प्रणालियों में महिलाओं के लिए एक वैश्विक गठबंधन बनाने का आह्वान किया गया
विशेषज्ञों ने बताया कि महिलाएं कृषि श्रम में लगभग 60-70 प्रतिशत का योगदान करती हैं, इसलिए उन्हें ज्ञान, बाज़ार और ऋण तक पहुंच देना बेहद जरूरी है
ICAR (भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद) एक राष्ट्रीय जेंडर प्लेटफॉर्म बनाने जा रहा है जो 900 से अधिक संस्थानों जैसे कृषि विश्वविद्यालयों और कृषि विज्ञान केंद्रों को जोड़ेगा
सत्र और सम्मान: सम्मेलन में 9 तकनीकी सत्र आयोजित हुए जिनमें महिला किसान मंच, युवा मंच, डिजिटल तकनीक, आर्थिक सशक्तिकरण और नेतृत्व जैसे विषयों पर चर्चा हुई. सफल महिला किसानों, युवाओं और कृषि क्षेत्र में योगदान देने वाले स्कूली छात्रों को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया.
❤10