Taiyari Karlo (Rajasthan)
116K subscribers
18.7K photos
82 videos
4.69K files
9.88K links
आपका स्वागत है , TAIYARI KARLO के ऑफिशियल टेलीग्राम चैनल पर

" अब प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करनी हुई आसान 'तैयारी करलो' के साथ "

🔰 YOUTUBE CHANNEL -
http://bit.ly/TkarloYT

🔰 TAIYARI KARLO APP -
http://bit.ly/TAIYARIKAPP

8529429129,7339953819
Download Telegram
यूएस ओपन पिकलबॉल चैंपियनशिप 2026 में भारत का दबदबा!

🏅 अर्जुन सिंह और आदित्य सिंह ने शानदार वापसी करते हुए स्वर्ण पदक जीता
🥈 पंथ ठक्कर और अथर्व शेठ ने रजत पदक जीता

पहली ही प्रतियोगिता में भारत ने 6 पदक जीते
20
नीति आयोग ने “ट्रेड वॉच क्वार्टरली” का सातवां अंक जारी किया

वैश्विक व्यापार में निरंतर व्यापक आर्थिक और भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बावजूद स्थिति अनुकूलता (विपरीत परिस्थितियों, तनाव या आघात के बाद भी वापस संभलने की क्षमता) के बीच यह प्रकाशन वैश्विक और घरेलू व्यापार रुझानों का व्यापक आकलन प्रस्तुत करता है।
13👍8🤩1
भारत जामुन के विकास के उद्गम स्थल के रूप में उभर रहा है

यह अध्ययन, जो लगभग 80 मिलियन वर्ष पूर्व के पूर्वी गोंडवाना में सिज़ीगियम वंश की उत्पत्ति की ओर इशारा करता है , जिसमें भारत प्रारंभिक विविधीकरण के एक प्रमुख केंद्र के रूप में कार्य करता है, पौधों के विकास के बारे में हमारी समझ को नया आकार देता है।

पहले यह माना जाता था कि सिज़ीगियम (जिसे आमतौर पर जामुन के नाम से जाना जाता है) की उत्पत्ति ऑस्ट्रेलिया या दक्षिण-पूर्व एशिया तक ही सीमित थी।
10
अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय ने प्रधानमंत्री विरासत का संवर्धन योजना के तहत आईआईटी पटना के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

पहल का उद्देश्य प्रौद्योगिकी आधारित कौशल प्रदान कर अल्पसंख्यक युवाओं की रोजगार क्षमता और रोजगार अवसर सुलभ बनाना है
15
आईएनएस सुदर्शनी मोरक्को के कैसाब्लांका से रवाना

💠बंदरगाह यात्रा के दौरान आईएनएस सुदर्शनी के कमांडिंग ऑफिसर ने मोरक्को के वरिष्ठ नौसेना अधिकारियों के साथ पेशेवर बातचीत की, जिसमें मुख्‍य रूप से प्रशिक्षण आदान-प्रदान और समुद्री सहयोग पर ध्यान केंद्रित किया गया।

💠‘लोकयान' के मूल भाव को सक्रिय प्रशिक्षण गतिविधियों के माध्‍यम से प्रदर्शित किया गया, जहां भारतीय नौसेना के प्रशिक्षुओं ने ‘क्रॉस डेक’ दौरों और मैत्रीपूर्ण खेल प्रतियोगिताओं के दौरान रॉयल मोरक्कन नेवल स्कूल के कैडेटों के साथ बातचीत की।
20🔥1
कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय का प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग 21 अप्रैल, 2026, मंगलवार को 18वां सिविल सेवा दिवस मनाएगा। उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर भाग लेंगे और इसे संबोधित करेंगे।
16
भारत-दक्षिण कोरिया: स्थिरता के क्षेत्र में सहयोग

भारत और दक्षिण कोरिया (ROK) ने जलवायु परिवर्तन, समुद्री मुद्दों और आर्कटिक क्षेत्र में मिलकर काम करने का फैसला किया है।
दोनों देशों ने पर्यावरण के संदर्भ में 2030 सतत विकास एजेंडे को पूरा करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई
21🙏2