Taiyari Karlo (Rajasthan)
116K subscribers
18.1K photos
79 videos
4.61K files
9.76K links
आपका स्वागत है , TAIYARI KARLO के ऑफिशियल टेलीग्राम चैनल पर

" अब प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करनी हुई आसान 'तैयारी करलो' के साथ "

🔰 YOUTUBE CHANNEL -
http://bit.ly/TkarloYT

🔰 TAIYARI KARLO APP -
http://bit.ly/TAIYARIKAPP

8529429129,7339953819
Download Telegram
भारत–कंबोडिया द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास: सिनबैक्स-द्वितीय 2026 (CINBAX-II 2026)

भारतीय सेना का दल भारत और कंबोडिया के बीच होने वाले द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास 'सिनबैक्स-द्वितीय 2026' के दूसरे संस्करण के लिए रवाना हो गया है।
यह सैन्य अभ्यास 4 मई से 17 मई 2026 तक कंबोडिया के कंम्पोंग स्पेयू प्रांत स्थित रॉयल कंबोडियन एयर फोर्स प्रशिक्षण केंद्र (कैंप बेसिल) में आयोजित किया जाएगा।
यह अभ्यास मित्र देशों के साथ भारत के चल रहे रक्षा सहयोग का एक हिस्सा है और बदलती वैश्विक सुरक्षा चुनौतियों के संदर्भ में बहुत महत्वपूर्ण है।
यह अभ्यास संयुक्त राष्ट्र के अध्याय VII के ढाँचे के तहत आयोजित होगा, जिसमें कंपनी स्तर पर संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण दिया जाएगा

भारतीय दल में 120 सैन्य कर्मी हैं, जिनमें अधिकांश मराठा लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंट की एक बटालियन से हैं, जबकि कंबोडियाई दल में रॉयल कंबोडियन आर्मी के 160 जवान शामिल हैं।
16
रॉयल नीदरलैंड्स नेवी शिप एचएनएलएमएस डी रूयटर (एफ804) 04 मई 2026 को कोच्चि पहुंचा। यह डी ज़ेवेन प्रोविंसियन-क्लास का युद्धपोत है।

इस जहाज का आगमन रॉयल नीदरलैंड्स नेवी के उप कमांडर (डीसीएन) मेजर जनरल (रॉयल मरीन) रॉब डी विट और कोच्चि स्थित दक्षिणी नौसेना कमान (एसएनसी) में नीदरलैंड्स की राजदूत सुश्री मारिसा गेरार्ड्स सहित एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के दौरे के समय में हुआ है।
33👍2
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने प्रयोगशाला सहायक (Lab Assistant) भर्ती परीक्षा 2026 के चार परीक्षा केन्द्रों मे किया बदलाव
👍129🔥4
RPSC: वरिष्ठ अध्यापक (2nd ग्रेड टीचर) और कनिष्ठ विधि अधिकारी भर्ती 2025 के आवेदन फॉर्म में संशोधन और आवेदन फॉर्म प्रत्याहरित (Withdraw) करने के संबंध में सूचना जारी
5
जन संचार संस्थान (IIMC) ने हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूरे होने के अवसर पर ‘संचार माध्यम’ का विशेषांक जारी किया

5 मई 2026 को भारतीय जनसंचार संस्थान ने अपनी प्रमुख शोध पत्रिका 'संचार माध्यम' का एक विशेष अंक जारी किया।
यह विशेषांक भारत में हिंदी पत्रकारिता के 200 साल के सफर को दर्शाता है।
12
उन्नति हुडा नवीनतम बीडब्ल्यूएफ रैंकिंग में विश्व नंबर 19 पर पहुंच गई हैं, और साइना नेहवाल और पी.वी. सिंधु के बाद शीर्ष 20 में प्रवेश करने वाली तीसरी भारतीय महिला एकल खिलाड़ी बन गई हैं।
25
भारत 01-02 जून, 2026 को नई दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय बिग कैट एलायंस (आईबीसीए) शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने आईबीसीए शिखर सम्मेलन 2026 की वेबसाइट एवं लोगो का शुभारंभ किया
18