Taiyari Karlo (Rajasthan)
117K subscribers
18.2K photos
79 videos
4.62K files
9.79K links
आपका स्वागत है , TAIYARI KARLO के ऑफिशियल टेलीग्राम चैनल पर

" अब प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करनी हुई आसान 'तैयारी करलो' के साथ "

🔰 YOUTUBE CHANNEL -
http://bit.ly/TkarloYT

🔰 TAIYARI KARLO APP -
http://bit.ly/TAIYARIKAPP

8529429129,7339953819
Download Telegram
अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय ने विकसित भारत के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता के माध्यम से अल्पसंख्यक कल्याण तथा समावेशी विकास विषय पर राष्ट्रीय सम्मेलन का सफलतापूर्वक आयोजन किया।

यह सम्मेलन “भागीदारी से भाग्योदय” (यानी सहभागिता के माध्यम से समृद्धि) की थीम पर आधारित था।

इस सम्मेलन में देशभर के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से सचिव स्तर के वरिष्ठ अधिकारी और प्रतिनिधि शामिल हुए।

इसका उद्देश्य भागीदारी आधारित शासन, सहकारी संघवाद और तकनीक के माध्यम से बेहतर जनसेवा प्रदान करते हुए अल्पसंख्यक कल्याण को मजबूत बनाने के लिए एक स्पष्ट रोडमैप तैयार करना था।
17👍2
दूरसंचार विभाग (डीओटी) के उप महानिदेशक (अंतर्राष्ट्रीय संबंध) मुकेश कुमार के नेतृत्व में एक भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने स्विट्जरलैंड के जिनेवा में 28 अप्रैल से 8 मई 2026 तक आयोजित अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ (आईटीयू) परिषद 2026 की बैठक में हिस्‍सा लिया।

परिषद की बैठक के दौरान दूरसंचार विभाग के प्रतिनिधिमंडल ने जिनेवा स्थित संयुक्त राष्ट्र कार्यालय में भारत के स्थायी प्रतिनिधि के साथ मिलकर वैश्विक दूरसंचार और डिजिटल सहयोग से संबंधित कई प्रमुख मुद्दों पर चर्चा में सक्रिय रूप से भाग लिया, साथ ही डिजिटल और दूरसंचार क्षेत्र में भारत के बढ़ते नेतृत्व का प्रदर्शन भी किया।
18
RSSB Stenographer ग्रेड II भर्ती परीक्षा 2024 (कुल 470 पद) : कोर्ट आदेश के अनुसार दुबारा रिजल्ट जारी
14
जयपुर दुनिया के टॉप- 5 टूरिस्ट सिटीज में शामिल
11
राजस्थान का पहला सेमीकंडक्टर प्लांट