केंद्रीय पर्यावरण मंत्री ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया; केंद्र और दिल्ली सरकार ने विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर कई हरित पहलों की शुरुआत की
श्री भूपेंद्र यादव ने वैश्विक पर्यावरण क्षेत्र में भारत के नेतृत्व पर चर्चा करते हुए सामुदायिक नेतृत्व वाले पारिस्थितिक संरक्षण का आह्वान किया
इस वर्ष दिल्ली में 15 लाख पेड़ लगाए जाएंगे; मुख्यमंत्री ने हरित आवरण बढ़ाने में जनभागीदारी पर बल दिया
वैज्ञानिक पर्यावरण प्रबंधन को मजबूत करने के लिए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के लिए कार्ययोजना, असोला भट्टी अभयारण्य प्रबंधन योजना और दिल्ली बर्ड एटलस जारी किया गया

❤14👍2
केंद्रीय मंत्रालयों, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा डिजिटल प्लेटफार्मों में डेटा एनालिटिक्स के इस्तेमाल द्वारा उल्लेखनीय डिजिटल बदलाव लाने के लिए पंचायती राज मंत्रालय की प्रमुख डेटा-आधारित शासन पहल पंचायत उन्नति सूचकांक -पीएआई को संवर्ग सात के अंतर्गत राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 में स्वर्ण पुरस्कार के लिए चुना गया है।
यह पुरस्कार उसे 1 और 2 जुलाई 2026 को जयपुर-राजस्थान में आयोजित होने वाले 29वें राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस सम्मेलन में प्रदान किया जाएगा।
राजस्थान सरकार के सहयोग से प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग और इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय संयुक्त रूप से यह सम्मेलन आयोजित करेंगे।
इस वर्ष के सम्मेलन का विषय - विकसित भारत 2047: एआई-सक्षम, डेटा-आधारित और सुरक्षित डिजिटल शासन है।

❤9
केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और पृथ्वी विज्ञान मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज जम्मू में नए क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने घोषणा की कि भारत के क्षेत्रीय मौसम पूर्वानुमान नेटवर्क के विस्तार के लिए जल्द ही लखनऊ में भी इसी प्रकार का एक केंद्र स्थापित किया जाएगा।
जम्मू स्थित यह केंद्र देश का सातवां क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र बन गया है और यह जम्मू-कश्मीर, लद्दाख तथा हिमाचल प्रदेश के लिए काम करेगा। इसके साथ ही यह हिमालयी क्षेत्र के लिए विशेष रूप से तैयार की गई मौसम सेवाएं, आपदा चेतावनी और जलवायु सहायता प्रदान करेगा।

❤7🔥2
CURRENT AFFAIRS
1. तमिलनाडु सरकार ने "वेत्री तमिझगम विजन डॉक्यूमेंट' पेश किया। इसमें 436 विजन स्टेटमेंट्स और 54 उप-स्तंभ शामिल हैं। दस्तावेज में शिक्षा, रोजगार, महिला सशक्तिकरण, किसानों और मछुआरों के कल्याण पर विशेष जोर दिया गया है। सरकार ने इसे तमिलनाडु के दीर्घकालिक विकास का रोडमैप बताया है।
2. प्रसिद्ध अर्थशास्त्री नीलकंठ मिश्रा वाशिंगटन स्थित विश्व बैंक मुख्यालय में भारत के नए कार्यकारी निदेशक नियुक्त हुए। उनका कार्यकाल 3 साल का होगा। वे पूर्व आईएएस अधिकारी परमेश्वरन अय्यर की जगह लेंगे। नीलकंठ मिश्रा वर्तमान में प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य और क्रेडिट सुइस के इंडिया स्ट्रैटेजिस्ट हैं।
3. संविधान विशेषज्ञ और लोकसभा के पूर्व महासचिव सुभाष कश्यप का 97 वर्ष की आयु में निधन हुआ । कश्यप 1983 से 1990 तक लोकसभा के महासचिव रहे। उन्होंने संविधान और संसदीय प्रणाली पर 100 से अधिक पुस्तकें लिखीं। उन्हें 2015 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।
4. भारत और ब्रिटेन ने मिलकर 'क्रिटिकल मिनरल्स ग्लोबल सप्लाई चेन ऑब्जर्वेटरी' (GSCO) शुरुआत की। इसका उद्देशय भविष्य की तकनीकों के लिए जरूरी खनिजों की सुरक्षित आपूर्ति सुनिश्चित करना है। यह केंद्र स्वच्छ ऊर्जा और इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए आवश्यक कच्चे माल की कमी को दूर करने में मदद करेगा।।
5. केंद्र सरकार ने डिजिटल शासन में उत्कृष्टता के लिए 17 परियोजनाओं को 'राष्ट्रीय ई-गवर्नेस पुरस्कार 2026' के लिए चुना। विजेताओं में कृषि मंत्रालय का 'एग्री स्टैक, महाकुंभ 2025 पोर्टल और केरलम का ब्लड डोनेशन पोर्टल शामिल हैं।
6. श्रीलंका के रुमेश पथिरागे ने रोम डायमंड लीग 2026 में 92.62 मीटर भाला फेंककर स्वर्ण पदक जीता। वह 90 मीटर की बाधा पार करने वाले चौथे एशियाई बने और नीरज चोपड़ा (90.23 मीटर) को पीछे छोड़कर एशिया का दूसरा सर्वश्रेष्ठ थ्रो दर्ज किया।
❤12👍1
✅ राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती – 6,000 नए पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी।
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती – 53,749 पदों की भर्ती प्रक्रिया जारी, लंबित औपचारिकताएँ जल्द पूरी होंगी।
सफाई कर्मचारी भर्ती – 24,793 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया का कार्य अंतिम चरण में।
SI भर्ती पद बढ़ाकर 1,076 किए गए, अगली प्रक्रिया जल्द।
सपोर्ट इंजीनियर भर्ती – 3,000 पदों को वित्तीय स्वीकृति, भर्ती जल्द।
चिकित्सा अधिकारी भर्ती – 600 पदों का अधियाचन जल्द भर्ती एजेंसी को भेजा जाएगा।
नर्सिंग एवं पैरामेडिकल भर्ती – 2,000 पदों की भर्ती नियम संशोधन के बाद पूरी होगी।
विभिन्न शिक्षा विभाग भर्तियाँ – करीब 10,000 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी।
मुख्य सचिव का निर्देश – सभी लंबित भर्तियों को समयबद्ध तरीके से पूरा कर युवाओं को जल्द रोजगार उपलब्ध कराया जाए...

❤24🔥4