Taiyari Karlo (Rajasthan)
116K subscribers
18.7K photos
82 videos
4.68K files
9.88K links
आपका स्वागत है , TAIYARI KARLO के ऑफिशियल टेलीग्राम चैनल पर

" अब प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करनी हुई आसान 'तैयारी करलो' के साथ "

🔰 YOUTUBE CHANNEL -
http://bit.ly/TkarloYT

🔰 TAIYARI KARLO APP -
http://bit.ly/TAIYARIKAPP

8529429129,7339953819
Download Telegram
CET Sr Secondary October के अंतिम।सप्ताह में।
CET Graduation December के पहले सप्ताह ।
दोनों 2026 में। दोनों अभी प्लानिंग स्टेज में हैं, निश्चित होते ही कन्फर्म कर देंगे।
25
📢 15 वर्ष की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने भारतीय सीनियर पुरुष क्रिकेट टीम में जगह बनाकर इतिहास रच दिया है।

उन्हें आयरलैंड और इंग्लैंड के आगामी टी20 दौरे के साथ-साथ जापान में होने वाले एशियाई खेलों के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया है।
40
10 महिलाओं में 2 गैर राजस्थानी

अब तक जिन 9 महिलाओं को राजस्थान से राज्यसभा भेजा गया है। उनमें से दो महिलाएं गैर राजस्थान की रहीं, शेष सात राजस्थान की रही हैं। इनमें सोनिया गांधी और डॉ. नजमा हेपतुल्ला का नाम शामिल रहा है। गौरतलब है कि नजमा के बाद बीजेपी से अलका दूसरी महिला हैं जो राज्यसभा जाएंगी।

कांग्रेस ने 3 बार शारदा को राज्यसभा भेजा

वर्ष 1952, 1956, 1963 (उप चुनाव): शारदा भार्गव-कांग्रेस।

1966- डॉ मंगला तलवार-कांग्रेस।

1970- नारायणी देवी वर्माः स्वतंत्रता सेनानी माणिक्य लाल वर्मा की पत्नी-कांग्रेस।

1972- लक्ष्मी कुमारी चूंडावतः प्रसिद्ध लेखिका और राजनीतिज्ञ-कांग्रेस।

1976- ऊबी खानः खांटी कांग्रेसी पृष्ठभूमि से आने वाली।

1984- शांति पहाड़ियाः पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ पहाड़िया की पत्नी।

2000- जमुना बारूपालः वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री।

2002- प्रभा ठाकुरः कांग्रेस की वरिष्ठ नेता (दो बार राज्यसभा सदस्य रहीं)।

2004 नजमा हेप्तुल्लाः हालांकि ये मूलतः दूसरे राज्यों से थीं, लेकिन इन्होंने राजस्थान कोटे से भी राज्यसभा का प्रतिनिधित्व किया था-भाजपा।

सोनिया गांधीः कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष।
19
फुटबॉल में, भारत ने बांग्लादेश को तीन एक से हराकर रिकॉर्ड छठी बार सैफ महिला चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया।
19👍4
भारतीय महिला अंडर-18 हॉकी टीम ने जापान के काकामिगाहारा में आयोजित महिला अंडर-18 एशिया कप 2026 में दक्षिण कोरिया को 3-0 से हराकर कांस्य पदक (Bronze Medal) अपने नाम किया है। सेमीफाइनल मुकाबले में चीन के खिलाफ पेनल्टी शूटआउट में मिली करीबी हार के बाद भारतीय टीम ने शानदार वापसी की और पोडियम पर जगह बनाई।
12🎉6
♦️CURRENT AFFAIRS ♦️



1. भारतीय वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारी एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित वायुसेना के अगले वाइस चीफ ऑफ एयर स्टाफ नियुक्त हुए। वे 1 जुलाई से अपना नया कार्यभार संभालेंगे। वे वर्तमान में एकीकृत रक्षा स्टाफ मुख्यालय में एकीकृत रक्षा स्टाफ प्रमुख (सीआइएससी) के पद पर कार्यरत हैं।

2. देश का पहला 85% एथेनॉल मिक्स वाला E85 फ्यूल दिल्ली में लॉन्च हुआ। केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरीने इंडियन ऑयल के (IOC) पूसा रोड आउटलेट पर इसका उद्‌घाटन किया। शुरुआती फेज में दिल्ली-NCR और मुंबई-पुणे-नागपुर कॉरिडोर में 50 से 100 ऐसे E85 फ्यूल स्टेशन स्थापित किए जाएंगे।

3. उत्तर प्रदेश के बलिया स्थित जय प्रकाश नारायण पक्षी, अभयारण्य को देश का 100वां रामसर स्थल घोषित किया गया। इसे सुराहा ताल के नाम से भी जाना जाता है। सुरहा ताल लगभग 24.9 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है, जो बरसात में बढ़कर 42 वर्ग किलोमीटर तक हो जाता है।


4. ब्रिटेन की लिवरपूल यूनिवर्सिटी को बेंगलुरु में अपना परिसर स्थापित करने की मंजूरी मिली। इसके साथ ही वह भारत में कैंपस शुरू करने वाले विदेशी विश्वविद्यालयों में शामिल हो जाएगी। ऐसा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत किया गया है, जिसका उद्देश्य शिक्षा में वैश्विक भागीदारी को प्रोत्साहित करना है।


5. देश की सरकारी तेल कंपनी ऑयल इंडिया लिमिटेड को अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के पास प्राकृतिक गैस का एक बड़ा भंडार मिला। यह भंडार अंडमान निकोबार द्वीपों से 15 किलोमीटर दूर श्री विजय पुरम-3 में मिला है। यह कुआं पानी में करीब 1900 मीटर गहराई में स्थित हैं।

6. जम्मू में भारत के सातवें क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र का उ‌द्घाटन किया गया। यह केंद्र जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के लिए बेहतर मौसम पूर्वानुमान और आपदा चेतावनी सेवाएं देगा व पहाड़ी और दूर-दराज के इलाकों के लोगों को मौसम की ज्यादा सटीक और बेहतर जानकारी देने में मदद करेगा।
16