Taiyari Karlo (Rajasthan)
116K subscribers
18.6K photos
82 videos
4.67K files
9.86K links
आपका स्वागत है , TAIYARI KARLO के ऑफिशियल टेलीग्राम चैनल पर

" अब प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करनी हुई आसान 'तैयारी करलो' के साथ "

🔰 YOUTUBE CHANNEL -
http://bit.ly/TkarloYT

🔰 TAIYARI KARLO APP -
http://bit.ly/TAIYARIKAPP

8529429129,7339953819
Download Telegram
भारतीय महिला अंडर-18 हॉकी टीम ने जापान के काकामिगाहारा में आयोजित महिला अंडर-18 एशिया कप 2026 में दक्षिण कोरिया को 3-0 से हराकर कांस्य पदक (Bronze Medal) अपने नाम किया है। सेमीफाइनल मुकाबले में चीन के खिलाफ पेनल्टी शूटआउट में मिली करीबी हार के बाद भारतीय टीम ने शानदार वापसी की और पोडियम पर जगह बनाई।
12🎉6
♦️CURRENT AFFAIRS ♦️



1. भारतीय वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारी एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित वायुसेना के अगले वाइस चीफ ऑफ एयर स्टाफ नियुक्त हुए। वे 1 जुलाई से अपना नया कार्यभार संभालेंगे। वे वर्तमान में एकीकृत रक्षा स्टाफ मुख्यालय में एकीकृत रक्षा स्टाफ प्रमुख (सीआइएससी) के पद पर कार्यरत हैं।

2. देश का पहला 85% एथेनॉल मिक्स वाला E85 फ्यूल दिल्ली में लॉन्च हुआ। केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरीने इंडियन ऑयल के (IOC) पूसा रोड आउटलेट पर इसका उद्‌घाटन किया। शुरुआती फेज में दिल्ली-NCR और मुंबई-पुणे-नागपुर कॉरिडोर में 50 से 100 ऐसे E85 फ्यूल स्टेशन स्थापित किए जाएंगे।

3. उत्तर प्रदेश के बलिया स्थित जय प्रकाश नारायण पक्षी, अभयारण्य को देश का 100वां रामसर स्थल घोषित किया गया। इसे सुराहा ताल के नाम से भी जाना जाता है। सुरहा ताल लगभग 24.9 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है, जो बरसात में बढ़कर 42 वर्ग किलोमीटर तक हो जाता है।


4. ब्रिटेन की लिवरपूल यूनिवर्सिटी को बेंगलुरु में अपना परिसर स्थापित करने की मंजूरी मिली। इसके साथ ही वह भारत में कैंपस शुरू करने वाले विदेशी विश्वविद्यालयों में शामिल हो जाएगी। ऐसा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत किया गया है, जिसका उद्देश्य शिक्षा में वैश्विक भागीदारी को प्रोत्साहित करना है।


5. देश की सरकारी तेल कंपनी ऑयल इंडिया लिमिटेड को अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के पास प्राकृतिक गैस का एक बड़ा भंडार मिला। यह भंडार अंडमान निकोबार द्वीपों से 15 किलोमीटर दूर श्री विजय पुरम-3 में मिला है। यह कुआं पानी में करीब 1900 मीटर गहराई में स्थित हैं।

6. जम्मू में भारत के सातवें क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र का उ‌द्घाटन किया गया। यह केंद्र जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के लिए बेहतर मौसम पूर्वानुमान और आपदा चेतावनी सेवाएं देगा व पहाड़ी और दूर-दराज के इलाकों के लोगों को मौसम की ज्यादा सटीक और बेहतर जानकारी देने में मदद करेगा।
16
मेजर अभिलाषा बराक को संयुक्त राष्ट्र सैन्य लैंगिक समानता अधिवक्ता पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर हार्दिक बधाई।

मेजर बराक लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल (यूएनआईएफआईएल) में एक एंगेजमेंट टीम कमांडर और लैंगिक समानता केंद्र बिंदु के रूप में कार्यरत हैं।

यह सम्मान उनकी अनुकरणीय सेवा और संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना प्रयासों में भारत के दीर्घकालिक योगदान की मान्यता है। उनकी यह उपलब्धि अनगिनत युवा भारतीयों, विशेषकर हमारी बेटियों के लिए प्रेरणा है, जो राष्ट्र और मानवता की सेवा करने की आकांक्षा रखती हैं।
20
विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस
#WorldFoodSafetyDay

🗓️ जून 7, 2026

खाद्य-जनित जोखिमों को रोकने, पता लगाने और प्रबंधन के साथ-साथ मानव स्वास्थ्य में सुधार हेतु ध्यान आकर्षित करने तथा सम्बंधित क़दम उठाने के लिए यह दिवस मनाया जाता है
21
ई-जागृति ने राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 में रजत पुरस्कार जीता

💠डिजिटल परिवर्तन के लिए प्रौद्योगिकी के उपयोग द्वारा सरकारी प्रक्रिया पुनर्गठन की श्रेणी I के अंतर्गत 341 नामांकनों में से पुरस्कार प्राप्त हुआ

💠ई-जागृति ने उपभोक्ता को न्याय प्रदान करने में बदलाव लाया; एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से 2 लाख से अधिक मामले निपटाए गए

💠एआई-संचालित उपभोक्ता शिकायत प्लेटफॉर्म पर 90.75 प्रतिशत निपटान दर दर्ज की गई, वर्चुअल सुनवाई का विस्तार किया और भारत और विदेश में उपभोक्ताओं के लिए निर्बाध पहुंच सक्षम बनाई
8
लोक सभा अध्यक्ष ombirlakota चंडीगढ़ में द्वितीय राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सीपीए) भारत क्षेत्र जोन II सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे

💠इस सम्मेलन का विषय है- भविष्य की चुनौतियों से निपटने और ‘विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को साकार करने में जागरूक समाज और विधि-निर्माताओं की भूमिका'

💠इस दो दिवसीय सम्मेलन के दौरान, प्रतिनिधि भविष्य की चुनौतियों से निपटने और ‘विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को साकार करने में जागरूक समाज और विधि-निर्माताओं की भूमिका' विषय पर विचार-विमर्श करेंगे
15
भारत के स्वास्थ्य परिदृश्‍य में हुए बदलाव
पिछले 12 वर्षों में सरकार ने भारत की स्वास्थ्य व्यवस्था को उल्लेखनीय रूप से सुदृढ़ किया है। 44 करोड़ से अधिक परिवारों को स्वास्थ्य बीमा के दायरे में लाया गया है तथा 1.86 लाख से अधिक प्राथमिक स्वास्थ्य-रक्षा केंद्र संचालित किए गए हैं
18,000+ जन औषधि केंद्रों के माध्यम से जेनेरिक दवाएँ बाजार मूल्य की तुलना में 50–90 प्रतिशत कम कीमतों पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। 47 करोड़ से अधिक टेलीमेडिसिन परामर्श प्रदान किए जा चुके हैं

भारत में मेडिकल कॉलेजों की संख्या दोगुने से अधिक हो गई है। वर्ष 2014 के बाद से 12 नए एम्स कार्यशील हो चुके हैं। पारंपरिक चिकित्सा को औपचारिक रूप से सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली में एकीकृत किया गया

वर्ष 2014 के बाद से मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में उल्लेखनीय कमी आई है। तपेदिक (टीबी) की घटनाओं में वैश्विक औसत की तुलना में दोगुनी दर से कमी आई है तथा मलेरिया की रुग्णता में 78 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है

विभिन्न अन्य रोगों की व्यापकता में भी कमी आ रही है। समग्र रूप से ये उपलब्धियाँ सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज की दिशा में भारत की निरंतर प्रगति को दर्शाती हैं
14
केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने विश्व पर्यावरण दिवस ( 5 जून 2026 ) के अवसर पर नई दिल्ली में इंडियन ऑयल के एक रिटेल आउटलेट पर ई85 फ्यूल लॉन्च किया

✳️ई85 उच्च-इथेनॉल वाला एक मिक्स्ड फ़्यूल है जिसमें 80-85 प्रतिशत इथेनॉल और 14-19 प्रतिशत पेट्रोल होता है। इसे विशेष रूप से फ़्लेक्स-फ़्यूल वाले वाहनों में इस्तेमाल के लिए बनाया गया है

✳️इस पहल का उद्देश्य फ़्लेक्स-फ़्यूल वाले वाहनों (एफएफवी) को अपनाने को बढ़ावा देना है

✳️ये वाहन ई20 से लेकर ई100 तक के इथेनॉल मिक्स पर चल सकते हैं, जिससे उपभोक्ताओं को एक ही तरह के मिश्रण तक सीमित नहीं रहना पड़ता
11