Taiyari Karlo (Rajasthan)
116K subscribers
18.7K photos
82 videos
4.69K files
9.88K links
आपका स्वागत है , TAIYARI KARLO के ऑफिशियल टेलीग्राम चैनल पर

" अब प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करनी हुई आसान 'तैयारी करलो' के साथ "

🔰 YOUTUBE CHANNEL -
http://bit.ly/TkarloYT

🔰 TAIYARI KARLO APP -
http://bit.ly/TAIYARIKAPP

8529429129,7339953819
Download Telegram
REET L1 Cut off
6👍1
DV_Notification_L1_Gen_2025_260611_201142.pdf
1.1 MB
✔️राजस्थान तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती 2025 Level -1 (कुल पद 7000) रिजल्ट और कट ऑफ  जारी
6👍1
GENERAL_L1_ZZ8_TSP_MOTHER_RESULT_SANSKRIT_EDUCATIO_260611_201225.pdf
1.6 MB
3rd Grade लेवल 1st (BSTC) का रिजल्ट जारी (Tsp List)
10👍1
GENERAL_L1_ZZ8_TSP_MOTHER_RESULT_ELEMENTARY_EDUCAT_260611_201300.pdf
5.4 MB
3rd Grade लेवल 1st (BSTC) का रिजल्ट जारी (NTsp List)
7👍1
GENERAL_L1_ZZ8_TSP_MOTHER_RESULT_ELEMENTARY_EDUCAT_260611_202932.pdf
5.4 MB
3rd Grade लेवल 1st (BSTC) का रिजल्ट जारी (NON Tsp List)
9
अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस (21 मार्च, 2026) पर जयपुर मे आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के सन्दर्भ निम्नलिखित में से कौनसा कथन सही नहीं है?

(1) इस अवसर पर जयपुर जिले के शाहपुरा तहसील में विकसित "अटल वन" का उदघाटन किया गया।

(2) जलवायु परिवर्तन के प्रभावों से निपटने के लिए जलवायु परिवर्तन प्रतिक्रिया एवं पारिस्थितिकी तंत्र सेवा संवर्द्धन परियोजना (CRESEP) के अंतर्गत राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद (राजीविका) के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए।

(3) इस कार्यक्रम की थीम "वन एवं जीवन" थी।

(4) वन्यजीव संरक्षण को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कोटा, बारां, पाली, सिरोही, चूरू, एम.एच.टी.आर. (MHTR), मुकुंदरा तथा अजमेर के प्रोटेक्टेड क्षेत्र में 20 प्रे-बेस ऑगमेंटेशन सेंटर का उद्घाटन किया गया।

Answer:- 3

अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस (21 मार्च, 2026) पर राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर, जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम की थीम "वन एवं अर्थव्यवस्था साथ चलें, साथ फलें" (Forests and Economies) थी
15👍1
स्विट्जरलैंड में आयोजित 114वें अंतर्राष्ट्रीय श्रम सम्मेलन में राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने भारत का नेतृत्व किया

श्रम और रोजगार राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने स्विट्जरलैंड के जिनेवा में आयोजित 114वें अंतर्राष्ट्रीय श्रम सम्मेलन में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया। यह सम्मेलन समावेशी विकास, लैंगिक समानता और सामाजिक संवाद के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।

इस दौरान उन्होंने कई द्विपक्षीय बैठकें भी कीं। इनमें नेपाल के श्रम और रोजगार मंत्री रामजी यादव और अंगोला की श्रम और सामाजिक सुरक्षा मंत्री टेरेसा रोड्रिग्स डियास तथा मॉरीशस के श्रम और औद्योगिक मंत्री मुहम्मद रजा कासम उटीम के साथ बैठक शामिल थी।
2👍1
♦️ CURRENT AFFAIRS ♦️


1. भारतीय सेना के मेजर प्रभात मिश्रा ने अमेरिका के आर्मी कमांड एंड जनरल स्टाफ कॉलेज में दो अकादमिक पुरस्कार जीते। उन्होंने 92 देशों के 120 अंतरराष्ट्रीय सैन्य अधिकारियों के बीच यह उपलब्धि हासिल की। 10 माह के कार्यक्रम में उन्हें बिरर-ब्रूक्स अवॉर्ड और जनरल डगलस मैकआर्थर मिलिट्री लीडरशिप राइटिंग अवॉर्ड मिला। यह अंतरराष्ट्रीय सैन्य शिक्षा कार्यक्रम 1894 में शुरू हुआ था।

2. देश में निर्मित पहले एयरबस C295 सैन्य परिवहन विमान ने वडोदरा स्थित टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स से पहली सफल परीक्षण उड़ानभरी। वायु सेना ने 56 C295 विमानों का सौदा किया। इनमें 16 विमान स्पेन में और 40 वडोदरा में बनेंगे। ये विमान पुराने Avro-748 बेड़े की जगह लेंगे। C295 एक बार में 70 सैनिक, 48 पैरादूपर्स या 24 मेडिकल स्ट्रेचर ले जा सकेगा।

3. फीफा विश्व कप पहली बार अमेरिका, कनाडा नाडा और मेक्सिको की संयुक्त मेजबानी में आयोजित हो रहा है। 11 जून को उद्‌घाटन समारोह भी पहली बार 3 शहरों -मेक्सिको सिटी, टोरंटो और लॉस एंजिलिस में हुआ। टूर्नामेंट का फाइनल 19 जुलाई को खेला जाएगा। इस बार 48 टीमें, 104 मैच, 16 मेजबान शहर शामिल हैं।


4. एम्स और आईसीएमआर के शोधकर्ताओं ने सर्वाइकल कैंसर की जांच के लिए विकसित स्वदेशी HPV टेस्ट को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप प्रमाणित किया। 'टूनेट HR-HPV-प्लस' टेस्टको मोलबायो डायग्नोस्टिक्स ने विकसित किया है। यह देश का पहला स्वदेशी पॉइंट-ऑफ-केयर HPV टेस्ट है। यह 8 उच्च जोखिम वाले HPV प्रकारों की पहचान कर सकता है, जो सर्वाइकल कैंसर के लगभग 95% मामलों के लिए जिम्मेदार हैं।


5. भारत ने फिलिस्तीनी शरणार्थियों के लिए काम करने वाली संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी UNRWA को 21 करोड़ रुपए की सहायता देने की घोषणा की। यह भारत के सालाना 50 लाख डॉलर के योगदान की पहली किस्त होगी। भारत ने साल 2018-19 से UNRWA को वार्षिक योगदान 12.5 लाख से 50 लाख डॉलर किया।


6. इमरजेंसी क्रेडिट लाइन गारंटी स्कीम 5.0 के तहत एक माह में 1 लाख से अधिक गारंटी जारी हो चुकी हैं। इससे अब तक 48,484 करोड़ रु के ऋण को कवर किया गया। मंत्रिमंडल ने 5 मई को इस योजना को मंजूरी दी थी। इससे पश्चिम एशिया संकट से प्रभावित कारोबारों को सहायता मिलेगी।
19