Taiyari Karlo (Rajasthan)
116K subscribers
18.7K photos
82 videos
4.69K files
9.89K links
आपका स्वागत है , TAIYARI KARLO के ऑफिशियल टेलीग्राम चैनल पर

" अब प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करनी हुई आसान 'तैयारी करलो' के साथ "

🔰 YOUTUBE CHANNEL -
http://bit.ly/TkarloYT

🔰 TAIYARI KARLO APP -
http://bit.ly/TAIYARIKAPP

8529429129,7339953819
Download Telegram
राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण ने कृषि जैव विविधता विशेषज्ञ समिति का पुनर्गठन; पद्म श्री डॉ. पी.एल. गौतम अध्यक्ष नियुक्त किए गए

राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण (एनबीए) ने कृषि जैव विविधता के संरक्षण, सतत उपयोग और पहुंच एवं लाभ-साझाकरण (एबीएस) तथा संबंधित मामलों पर विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए जैविक विविधता अधिनियम, 2002 की धारा 13(1) के अंतर्गत कृषि जैव विविधता पर विशेषज्ञ समिति का एक वर्ष की अवधि के लिए पुनर्गठन किया है।

समिति का पुनर्गठन के साथ प्रख्यात कृषि वैज्ञानिक तथा राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण एवं पादप किस्मों के संरक्षण एवं किसान अधिकार प्राधिकरण (पीपीवीएफआरए) के पूर्व अध्यक्ष पद्म श्री डॉ. पी.एल. गौतम को इसका समिति का अध्यक्ष बनाया गया।
12
भारत IMI-रेसिस्टेंट सरसों की हाइब्रिड किस्मों की बड़े पैमाने पर खेती शुरू करेगा

भारत 2026-27 के रबी बुवाई सीज़न में इमिडाज़ोलिनोन-रेसिस्टेंट (IMI-रेसिस्टेंट) सरसों की हाइब्रिड किस्मों की बड़े पैमाने पर खेती शुरू करने जा रहा है। IMI-रेसिस्टेंट सरसों हाइब्रिड – सरसों की वे किस्में जो इमिडाज़ोलिनोन (imidazolinone) हर्बिसाइड (खरपतवार नाशक) के प्रति रेसिस्टेंट (प्रतिरोधी) होती हैं।

इसे ओरोबैंचे (Orobanche) नाम के परजीवी खरपतवार की समस्या से निपटने के लिए बनाया गया है, जो तिलहन उत्पादन में एक बड़ी बाधा है।
7
1 जून को मनाए जाने वाले 'अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस' के मौके पर, 'खादी इंडिया' ने 'स्वधा' वेलनेस वियर कलेक्शन लॉन्च किया

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर, भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय के तहत खादी और ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) के चेयरमैन श्री मनोज गोयल ने शुक्रवार को 'स्वधा' नाम से एक विशेष वेलनेस वियर कलेक्शन पेश किया है।

खादी उत्कृष्टता केंद्र (सीओईके) द्वारा निर्मित, यह संग्रह आधुनिक परिधान शैलियों के साथ योग, स्वास्थ्य और संतुलित जीवन की भारतीय अवधारणाओं को मिश्रित करने का एक अभिनव प्रयास है।

यह लॉन्च समारोह केवीआईसी के सहयोग से नई दिल्ली के हौज खास में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (एनआईएफटी) परिसर में खादी उत्कृष्टता केंद्र (सीओईके) के केंद्रीय कार्यालय में आयोजित किया गया था।
9
केंद्रीय संचार मंत्री श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने हिमाचल प्रदेश में डाक विभाग द्वारा ड्रोन आधारित डाक सेवा शुरू करने की घोषणा की

संचार एवं DoNER मंत्री श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया के नेतृत्व में, डाक विभाग ने हिमाचल प्रदेश के मंडी प्रधान डाकघर और रेहरधार शाखा डाकघर के बीच ड्रोन आधारित डाक एवं पार्सल वितरण सेवा 12 जून, 2026 से शुरू की है। यह पहल श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया द्वारा ग्रामीण डाक सेवकों और डाक सहायकों के साथ हुई बातचीत के दौरान प्राप्त प्रतिक्रिया पर आधारित है , जिसमें दूर-दराज और दुर्गम क्षेत्रों में तीव्र और अधिक कुशल संपर्क की आवश्यकता पर बल दिया गया था।
👍95
निधन और आयु: राजस्थान की प्रसिद्ध मांड गायिका गवरी देवी का 98 वर्ष की आयु में पाली में निधन हो गया । वे लगभग 8 दशकों(80 साल) तक मांड गायन के क्षेत्र में सक्रिय रहीं
जन्म स्थान:उनका जन्म बाड़मेर जिले के कोरण गांव में हुआ था । उनके माता-पिता भी पेशेवर लोक कलाकार थे ।
विरासत और परिवार:उन्होंने अपनी मांड गायकी की विरासत अपनी बहू सुंदरदेवी और पोती नीतू को सौंपी है । पाली में उनके नाम पर 'गवरी नगर'नामक एक बस्ती भी बसी हुई है ।
प्रसिद्ध मांड गीत:उनके गाए लोकप्रिय गीतों में शामिल हैं:
* 'केसरिया बालम पधारो...'
* 'ढोला थारे देश में...'
* 'मोर बोले रे मलजी...'
* 'जियो रे घनावर...'
प्रसिद्ध भजन: उन्होंने कई प्रसिद्ध भजन भी गाए जैसे 'मैं तो लियो सांवरिया...', 'मस्ताना रे मस्ती में.', और 'पुनागर माताजी री लाल' ।
उपलब्धियां और सम्मान:
उन्होंने अपने पति मिश्रीलाल राव के साथ देशभर के मंचों पर प्रस्तुतियां दीं
उनके कार्यक्रम दूरदर्शन और ऑल इंडिया रेडियो पर प्रसारित होते थे
उन्हें दूरदर्शन सम्मानऔर वीर दुर्गादास राठौड़ लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा जा चुका
है ।
30🙏3👍1
Taiyari Karlo (Rajasthan)
https://www.youtube.com/live/MpfodDjXF6M?si=p2eMkIk2WRxMm9dq
आ जावों सभी LCD English Special महामैराथन Live now 🛑🛑
👍2
1781498503_260615_125249.pdf
147.9 KB
LDC 2026 : परीक्षा कार्यक्रम एवं विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण दिशा निर्देश जारी
5
◾️ शहरी सेवा शिविर

• आयोजन - 12 जून से 15 जुलाई

✓ उद्देश्य - प्रदेश के प्रत्येक नागरिक की समस्याओं का त्वरित समाधान और राज्य की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए ग्राम पंचायत मुख्यालय पर इन शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

✓ इन शिविरों में 10 विभागों की समस्याओं का समाधान होगा ।
15
भारत-फ्रांस एटीएल ब्रिज स्कूल नवाचार प्रयोगशालाओं के माध्यम से द्विपक्षीय नवाचार सहयोग सुदृढ़ करेंगे
अटल नवाचार मिशन और दसॉल्ट सिस्टम्स की ऐतिहासिक पहल भारत और फ्रांस के युवा नवप्रवर्तकों को एक साझा नवाचार इकोसिस्टम के जरिये जोड़ेगी
‘भारत इनोवेट्स 2026’ के अवसर पर फ्रांस के नीस में, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने किया, इस पहल के लिए एक आशय-पत्र पर हस्ताक्षर किए गए
फ्रांस/दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के भारत-फ्रांस के बीच नवाचार-आधारित सहयोग को और गहरा करने के साझा संकल्प के मार्गदर्शन में, अटल नवाचार मिशन (एआईएम), नीति आयोग और ला फोंडेशन दसॉल्ट सिस्टम्स ने दोनों देशों के युवा नवप्रवर्तकों के बीच सहयोग को बढ़ावा देने के लिए भारत-फ्रांस एटीएल ब्रिज की स्थापना की है।
यह पहल भारत के अटल टिंकरिंग लैब (एटीएल) मॉडल से प्रेरित होकर फ्रांस में पहली स्कूल नवाचार प्रयोगशाला की स्थापना करती है।
9🙏1