Taiyari Karlo (Rajasthan)
116K subscribers
18.7K photos
82 videos
4.69K files
9.89K links
आपका स्वागत है , TAIYARI KARLO के ऑफिशियल टेलीग्राम चैनल पर

" अब प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करनी हुई आसान 'तैयारी करलो' के साथ "

🔰 YOUTUBE CHANNEL -
http://bit.ly/TkarloYT

🔰 TAIYARI KARLO APP -
http://bit.ly/TAIYARIKAPP

8529429129,7339953819
Download Telegram
Women Supervisor 2026 : Press Note Regarding Withdrawal of Online Application Form
9
rpsc _260615_185436.pdf
319.1 KB
RPSC 2nd Grade भर्ती 2024 में चयनित अभ्यर्थियों के मार्क्स जारी (Main Merit List) : विषय Maths, Hindi, English & Punjabi

MARKS FOR 2ND GRADE - 2024
AND MAIN MERIT LIST

Exam Date :- 07 से 11 सितंबर 2025
12
📚🎯 REET 2026 SPECIAL – नौकरी बैच (GK) 🎯📚

🎁 GK Book बिल्कुल FREE
💰 फीस मात्र ₹999


अगर REET 2026 में 130+ नंबर का लक्ष्य है, तो अब GK को रटने नहीं, उंगलियों पर याद करने का समय आ गया है। 💯

राजस्थान इतिहास
राजस्थान भूगोल
राजस्थान कला एवं संस्कृति
राजस्थानी भाषा
राजस्थान सामान्य ज्ञान
शैक्षिक परिदृश्य
RTE Act एवं सामाजिक विषय

एक ही बैच में सम्पूर्ण REET GK सिलेबस की तैयारी, वो भी आसान ट्रिक्स, शॉर्ट नोट्स और एग्जाम ओरिएंटेड कंटेंट के साथ। 🚀

"TAIYARI KARLO APP" डाउनलोड करें  - https://play.google.com/store/apps/details?id=com.uddan.taiyarikarlo

📞 ज्यादा जानकारी के लिए संपर्क करें - 7339953819,8529429129
15👍3
Big Alert

NEET (UG)-2026 Re-Exam तक भारत सरकार ने टेलीग्राम एप को 22 जून 2026 तक अस्थाई रूप से बैन करने आदेश जारी
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने 15 जून, 2026 को ओडिशा तट पर स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से स्वदेशी लंबी दूरी की सतह पर हमला करने में सक्षम क्रूज मिसाइल (एलआरएलएसीएम) का सफल उड़ान परीक्षण किया।

चांदीपुर के एकीकृत परीक्षण रेंज द्वारा तैनात विभिन्न ट्रैकिंग और निगरानी प्रणालियों से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, परीक्षण के दौरान सभी निर्धारित उद्देश्यों को पूर्ण रूप से सफलतापूर्वक पूरा किया गया।
4
भारत इनोवेट्स 2026 (Bharat Innovates 2026) -

. उद्घाटन: प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने फ्रांस के नीस (Nice) में इसका संयुक्त रूप से उद्घाटन किया ।

. स्थान और तिथि: यह आयोजन नीस के 'पैले दे एक्सपोजीशन दे नीस' में 14 से 16 जून 2026 तक किया गया ।

. पहल: यह शिक्षा मंत्रालय (Ministry of Education) की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका यह 'प्रथम संस्करण' है ।

. प्रमुख प्रदर्शन: इसमें भारतीय संस्थानों द्वारा विकसित 120 अत्याधुनिक तकनीकों और क्रांतिकारी नवाचारों को प्रदर्शित किया गया ।

. मुख्य क्षेत्र: प्रदर्शनी में एआई (AI), सेमीकंडक्टर, जैव प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य सेवा, ऊर्जा, रक्षा और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकियों पर ध्यान केंद्रित किया गया

. मुख्य उद्देश्य: भारतीय डीप-टेक नवाचारों को वैश्विक स्तर पर प्रदर्शित करना और भारत-फ्रांस के बीच विज्ञान, तकनीक और नवाचार में सहयोग बढ़ाना ।
🔥3
भारत-स्लोवाकिया द्विपक्षीय संबंध (पीएम मोदी की यात्रा 2026)

. ऐतिहासिक यात्रा: यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की स्लोवाकिया की पहली आधिकारिक यात्रा है

. रणनीतिक साझेदारी: पीएम मोदी और स्लोवाकिया के पीएम रॉबर्ट फिको के बीच हुई वार्ता के बाद द्विपक्षीय संबंधों को 'व्यापक साझेदारी' के स्तर तक अपग्रेड करने का फैसला किया गया है

. महत्वपूर्ण समझौते: रक्षा, ऊर्जा सुरक्षा, प्रवासन, डिजिटल प्रौद्योगिकी और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में कुल 11 समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए

. सर्वोच्च सम्मान: स्लोवाकिया ने पीएम मोदी को अपने सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान 'ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस (फर्स्ट क्लास)' से नवाजा है ।

. अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि: यह किसी विदेशी राष्ट्र द्वारा पीएम मोदी को दिया गया 33वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है

. एआई (AI) पहल: स्लोवाकिया के एक विश्वविद्यालय में 'भारत चेयर ऑन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस' स्थापित करने की घोषणा की गई है ।

. पारंपरिक स्वागत: प्रधानमंत्री का स्वागत स्लोवाकिया की परंपरा के अनुसार नमक (नून) और ब्रेड (रोटी) देकर किया गया
4🔥1
❄️CURRENT AFFAIRS ❄️


1. भारत ने मल्टी-लेयर्ड बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस प्रणाली का परीक्षण किया। DRDO ने लगातार 3 सफल परीक्षण किए। इनमें वायुमंडल के अंदर और बाहर दुश्मन की लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों को मार गिराने की क्षमता दिखाई गई। भारत अमेरिका, रूस, इजराइल और चीन की श्रेणी में आया, जिनके पास यह तकनीक है।

2. भारत और फ्रांस ने 'इनोवेशन रोडमैप 2030' को अपनाया। इसका उद्देश्य AI, अंतरिक्ष, ऊर्जा और व्यापार जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाना है। दोनों देशों ने अगले 5 वर्षों में द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने का लक्ष्य रखा। फ्रांस में भारत के डिजिटल भुगतान सिस्टम यूपीआई के उपयोग का भी विस्तार होगा।

3. ब्रिटेन में 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया के उपयोग पर बैन लगाया जाएगा। प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर का कहना है कि यह फैसला बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और ऑनलाइन सुरक्षा को ध्यान में रखकर लिया गया है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया भी ऐसा कदम उठा चुका है।


4. भारतीय तीरंदाज धीरज बोम्मदेवरा ने तुर्कीये में तीरंदाजी विश्व कप में दो स्वर्ण पदक जीते। उन्होंने व्यक्तिगत रिकर्व फाइनल में दक्षिण कोरिया के ली वू सियोक को हराकर पहला व्यक्तिगत विश्व कप स्वर्ण जीता। उन्होंने कुमकुम मोहाद के साथ रिकर्व मिश्रित टीम स्पर्धा का स्वर्ण भी जीता।

5. रोमानिया के राष्ट्रपति निकोसोर डैन ने एड्रियन वेस्टिया को देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया। वेस्टिया इससे पहले विकास मंत्री रह चुके हैं और उन्हें पश्चिम समर्थक नेता माना जाता है। यह नियुक्ति पूर्व प्रधानमंत्री इली बोलोजन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद हुई है।।

6. देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) में 94 साल में पहली बार 9 महिला कैडेट्स ने पासिंग आउट परेड के बाद सीधे परमानेंट कमीशन प्राप्त किया। इससे पहले महिला अधिकारी शॉर्ट सर्विस कमीशन के माध्यम से सेना में शामिल होती थीं और बाद में परमानेंट कमीशन के लिए पात्र बनती थीं।
3
DRDO द्वारा 3 सफल मिसाइल परीक्षण -

. परीक्षण की तिथि: DRDO ने 10 और 11 जून को लगातार 3 सफल फ्लाइट टेस्ट किए

. मुख्य प्रणाली: मल्टी-लेयर्ड बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस (BMD) सिस्टम का सफल प्रदर्शन।

. प्रमुख मिसाइलें:
- AD-1: लंबी दूरी का 'टू स्टेप इंटरसेप्टर', जो मध्यम और लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों को रोकने में सक्षम है।
- AD-2: फेज़-II BMD सिस्टम का एडवांस इंटरसेप्टर, जिसे ICBM (इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल) श्रेणी के खतरों को खत्म करने के लिए बनाया गया है।

. मारक क्षमता: यह सिस्टम 2,000 से 5,000 किलोमीटर की रेंज वाली दुश्मन की मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर सकता है।

. कार्यक्षेत्र: यह वायुमंडल के भीतर (एंडो-एटमॉस्फेरिक) और अंतरिक्ष क्षेत्र (एक्सो-एटमॉस्फेरिक) दोनों स्तरों पर काम करता है।

. भारत की उपलब्धि: भारत बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस सिस्टम वाला दुनिया का 5वां देश बन गया है (अमेरिका, रूस, इजरायल और चीन के बाद)।

. अन्य परीक्षण: नेवल एंटी-शिप मिसाइल मीडियम रेंज (NASM-MR) का भी सफल परीक्षण किया गया, जो समुद्री सुरक्षा को बढ़ाएगा।
4👍1
लूनर लैंडर के लिए उन्नत तापन प्रणाली (Heating System) -

. सहयोग: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) और परमाणु ऊर्जा विभाग मिलकर एक उन्नत 'कृत्रिम तापन प्रणाली' विकसित कर रहे हैं।

. उद्देश्य: लूनर लैंडर को चंद्रमा की अत्यधिक ठंड से बचाना ताकि वह लंबे समय तक कार्य कर सके।
4
100% शुद्ध इथेनॉल (E100) को केंद्र सरकार की मंजूरी -

. मंजूरी की तिथि: 13 जून को केंद्र सरकार ने 100% शुद्ध इथेनॉल को बतौर ईंधन इस्तेमाल करने की आधिकारिक मंजूरी दी।

. घोषणा: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इसकी जानकारी साझा की।

. मुख्य उद्देश्य: कच्चे तेल (फॉसिल फ्यूल) के आयात पर देश की निर्भरता को कम करना
7