Taiyari Karlo (Rajasthan)
116K subscribers
18.9K photos
83 videos
4.71K files
9.94K links
आपका स्वागत है , TAIYARI KARLO के ऑफिशियल टेलीग्राम चैनल पर

" अब प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करनी हुई आसान 'तैयारी करलो' के साथ "

🔰 YOUTUBE CHANNEL -
http://bit.ly/TkarloYT

🔰 TAIYARI KARLO APP -
http://bit.ly/TAIYARIKAPP

8529429129,7339953819
Download Telegram
4🥰2
5_6204090352245153130_260630_070110.pdf
131.7 KB
फोर्थ ग्रेड फाइनल रिजल्ट जारी ।
5
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 105 सैन्य अधिकारियों और कर्मियों को विशिष्ट सेवा अलंकरण से किया सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोमवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित रक्षा अलंकरण समारोह-2026 (द्वितीय चरण) में सशस्त्र सेनाओं और भारतीय तटरक्षक बल के 105 अधिकारियों एवं कर्मियों को विशिष्ट सेवा अलंकरण प्रदान किए। इन सम्मानों में 7 सर्वोत्तम युद्ध सेवा पदक, 30 परम विशिष्ट सेवा पदक, 12 उत्तम युद्ध सेवा पदक और 56 अति विशिष्ट सेवा पदक शामिल हैं। ये सम्मान शांति एवं परिचालन दोनों परिस्थितियों में असाधारण नेतृत्व, उत्कृष्ट पेशेवर दक्षता और राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पण के लिए प्रदान किए गए।
7
हरियाणा-राजस्थान के बीच यमुना जल समझौता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के समन्वयकारी प्रयासों के बीच सोमवार को राजस्थान और हरियाणा के बीच बहुप्रतीक्षित यमुना जल समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।

करीब तीन दशक से लंबित यह परियोजना अब क्रियान्वयन के निर्णायक चरण में पहुंच गई है। लगभग 34,102 करोड़ रुपए की लागत वाली यह महत्वाकांक्षी परियोजना राजस्थान के जल इतिहास में महत्वपूर्ण मील का पत्थर मानी जा रही है।

यमुना जल परियोजना के तहत राजस्थान के हिस्से का 577 एमसीएम यमुना जल हरियाणा स्थित हथिनीकुंड बैराज से लगभग 295.5 किलोमीटर लंबी भूमिगत पाइपलाइन के जरिए चूरू जिले के हंसियावास जलाशय तक पहुंचाया जाएगा। इस परियोजना की अनुमानित लागत 34,102 करोड़ रुपए है।

परियोजना के तहत 3.6 मीटर व्यास की तीन भूमिगत पाइपलाइनें, निरीक्षण सड़क, कृत्रिम जलाशय और आधुनिक जल प्रबंधन प्रणाली विकसित की जाएगी। साथ ही हरियाणा में भी 10 स्थानों पर पेयजल उपलब्ध कराने का प्रावधान किया गया है, जिससे यह परियोजना दोनों राज्यों के लिए लाभकारी होगी।
15
CURRENT AFFAIRS



1. सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने देश के सर्वोच्च पर्यावरण सम्मान 'गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन' से सम्मानित किया। भारत और सेशेल्स के बीच रक्षा, अंतरिक्ष, डिजिटल भुगतान (UPI) समेत 19 समझौतों पर हस्ताक्षर हुए। भारत ने सेशेल्स में विकास परियोजनाओं के लिए 1250 करोड़ रुपए की लाइन ऑफ क्रेडिट देने की भी घोषणा की।

2. भूकंप प्रभावित वेनेजुएला की मदद के लिए भारत ने 'ऑपरेशन एमिस्टैंड' शुरू किया है। भारतीय सेना ने कराकास में निशुल्क फील्ड अस्पताल बनाया है। वायुसेना के दो C-17 विमान 66 टन राहत सामग्री और 'भीष्म' मोबाइल अस्पताल क्यूब्स लेकर पहुंचे। 7.2 और 7.5 तीव्रता के भूकंप में 1,450 से अधिक लोगों की मौत हुई है।

3. प्रख्यात कन्नड़ पत्रकार और फिल्म निर्माता एन.एस. शंकर का 67 वर्ष की उम्र में बेंगलुरु में निधन हो गया। उन्होंने करीब 20 साल तक 'प्रजावानी' और 'लंकेश पत्रिके' में काम किया। उनकी पहली फिल्म 'उल्टा पल्टा' (1997) को सर्वश्रेष्ठ संवाद का राज्य पुरस्कार मिला था।


4. जस्टिस पी.एस. नरसिम्हा सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम के नए सदस्य बने हैं। वे जस्टिस जे.के माहेश्वरी की सेवानिवृत्ति के बाद शामिल हुए हैं। कॉलेजियम सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के जजों की नियुक्ति व तबादलों की सिफारिश करता है। जस्टिस नरसिम्हा 2021 में सीधे बार से जज बने थे।

5. एयरोस्पेस इंजीनियर एन. जयन इसरो के लिक्विड प्रोपल्शन सिस्टम सेंटर के नए निदेशक बनें। उन्होंने LVM3 रॉकेट के लिए क्रायोजेनिक इंजन बनाने में काम किया। वे पहले नेक्स्ट जनरेशन लॉन्च व्हीकल परियोजना के निदेशक भी रहे हैं। उन्हें 2025 का राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार मिला है।

6. चेन्नई के 22 वर्षीय हर्षवर्धन जीबी भारत के 97 वें शतरंज ग्रैंडमास्टर बने हैं। उन्होंने चोला चेस जीएम नॉर्म टूर्नामेंट में तीसरा और अंतिम जीएम नॉर्म हासिल किया। वे 2020 में इंटरनेशनल मास्टर बने थे। 2021 में फिडे वर्ल्ड यूथ (अंडर-18) और 2022 में एशियन जूनियर में स्वर्ण पदक जीता।
7
यमुना जल समझौता (शेखावाटी जल क्रांति) 💧
राजस्थान (शेखावाटी क्षेत्र) को यमुना का पानी देने के लिए नई दिल्ली में केंद्र, राजस्थान और हरियाणा के बीच MoA (Memorandum of Agreement) पर हस्ताक्षर हुए।

​लागत: इस प्रोजेक्ट पर ₹34,102 करोड़ खर्च होंगे।

​लंबाई और क्षेत्र: 295.5 किमी लंबी पाइपलाइन बिछाई जाएगी, और चूरू के हसियावास में एक बड़ा जलाशय बनाया जाएगा। इससे सीकर, चूरू, झुंझुनूं और आसपास के 75 लाख लोगों को पानी मिलेगा।

​पानी का स्रोत: ताजेवाला/हथिनीकुंड बैराज से पानी मिलेगा।
13
छोटे क्लीनिकों के लिए ‘ई सुश्रुत क्लिनिक’ लॉन्च, 299 रुपए महीने में मिलेगी डिजिटल सुविधा

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने सोमवार को छोटे क्लीनिकों के लिए ‘ई सुश्रुत क्लिनिक’ नामक हॉस्पिटल मैनेजमेंट सिस्टम लॉन्च किया। सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग (सी-डैक) द्वारा विकसित इस डिजिटल प्लेटफॉर्म का उद्देश्य छोटे क्लीनिकों में स्वास्थ्य सेवाओं के डिजिटलीकरण को बढ़ावा देना और उन्हें सरकार समर्थित, किफायती तथा उपयोग में आसान डिजिटल समाधान उपलब्ध कराना है।

देश के अधिकांश छोटे ओपीडी क्लीनिक अभी भी मैनुअल व्यवस्था पर निर्भर हैं। बड़े हॉस्पिटल मैनेजमेंट सिस्टम महंगे और जटिल होने के कारण छोटे क्लीनिक उन्हें अपनाने में सक्षम नहीं हैं। ऐसे में ‘ई सुश्रुत क्लिनिक’ इस कमी को दूर करेगा और आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन में मदद करेगा।

यह एक क्लाउड आधारित हल्का हॉस्पिटल मैनेजमेंट सिस्टम है, जिसे विशेष रूप से छोटे ओपीडी क्लीनिकों के लिए विकसित किया गया है
7
Live 🛑