Taiyari Karlo (Rajasthan)
116K subscribers
18.9K photos
83 videos
4.72K files
9.95K links
आपका स्वागत है , TAIYARI KARLO के ऑफिशियल टेलीग्राम चैनल पर

" अब प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करनी हुई आसान 'तैयारी करलो' के साथ "

🔰 YOUTUBE CHANNEL -
http://bit.ly/TkarloYT

🔰 TAIYARI KARLO APP -
http://bit.ly/TAIYARIKAPP

8529429129,7339953819
Download Telegram
❄️CURRENT AFFAIRS ❄️

1. पेरू के राष्ट्रपति चुनाव में दक्षिणपंथी नेता केइको फुञ्जीमोरी को विजेता घोषित किया गया। उन्हें 50135% वोट मिले। उन्होंने रॉबर्टो सांचेज को हराया। केइको, पूर्व राष्ट्रपति अल्बर्टो फ्यूजीमोरी की बेटी हैं। वह 28 जुलाई को पद संभालेंगी और पेरू की 10वीं राष्ट्रपति बनेंगी। उनकी जीत को लैटिन अमेरिका में दक्षिणपंथ की ओर बढ़ते रुझान के रूप में देखा जा रहा है।

2. विश्व बैंक ने श्रीलंका को निम्र-मध्यम आय से उच्च-मध्यम आय वाली अर्थव्यवस्था की श्रेणी में शामिल किया। साल 2022 के आर्थिक संकट के बाद यह देश के लिए बड़ी उपलब्धि है। बैंक के अनुसार 2025 में श्रीलंका की अर्थव्यवस्था 5% बढ़ी। इसका कारण पर्यटन, वित्तीय सेवाओं और विदेशोंसे आने वाले धन में बढ़ोतरी है।


3. सरकार ने बिजली क्षेत्र की सरकारी निविदाओं में चीन से जुड़ी 5 कंपनियों को भाग लेने की दो साल की विशेष छूट दी। इनमें टीबीईए एनर्जी इंडिया और नानजिंग इलेक्ट्रिक इंडिया हैं। पहले इन पर पड़ोसी देशों से निवेश संबंधी नियमों के तहत प्रतिबंध लगाया गया था।

4. हैदराबाद की निजी अंतरिक्ष कंपनी स्काईरूट एयरोस्पेस पहले कक्षीय रॉकेट 'विक्रम-1' का प्रक्षेपण करेगी। इसकी लॉन्च विंडो 12 जुलाई से 4 अगस्त तक रहेगी। मिशन का नाम 'आगमन' है और यह श्रीहरिकोटा से लॉन्च होगा। यह रॉकेट कार्बन कंपोजिट से बना है और इसमें 3D-प्रिंटेड इंजन का इस्तेमाल भी हुआ है।


5. माइक्रोसॉफ्ट, सिंगटेल और टाटा कम्युनिकेशंस ने मिलकर 1-2SEA' सबमरीन केबल सिस्टम बनाने का समझौता किया। करीब 3,600 किमी लंबी यह केबल भारत को मलेशिया और सिंगापुर के AI हब से जोड़ेगी। भारत में इसके दो लैंडिंग पॉइंट मछलीपट्टनम और दक्षिण चेन्नई में स्थापित होंगे।

6. आईसीएमआर - नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर रिसर्च ऑन वूमेन हेल्थ, मुंबई और आईआईटी बॉम्बे ने प्लेसेंटा-ऑन-चिप तकनीक बनाई। यह लैब में तैयार माइक्रो-सिस्टम है, जो गर्भ में मां और बच्चे के बीच पोषण व ऑक्सीजन पहुंचाने वाले प्लेसेंटा की तरह काम करता है। इससे गर्भावस्था की जटिलताओं को समझा और दवाओं का भ्रूण पर असर बिना जानवरों पर परीक्षण किए जांचा जा सकेगा
8🔥2
प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात में सीजी सेमी आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर असेंबली और टेस्ट सुविधा का शुभारंभ किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के साणंद में अत्याधुनिक सीजी सेमी आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर संयोजन और जांच केंद्र का उद्घाटन किया।

कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी उपस्थित थे। इसी के साथ अहमदाबाद उपनगर साणंद ने सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में बड़ी छलांग लगाते हुए हैट्रिक जड़ दी।

पीएम नरेंद्र मोदी ने इस मौके पर कहा कि भारत की सेमीकंडक्टर यात्रा के लिए यह एक ऐतिहासिक दिवस है।

साणंद में सीजी सेमी ओएसएटी सुविधा चिप उत्पादन इकोसिस्टम को मजबूत करेगी, तकनीकी आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहन देगी और वैश्विक सेमीकंडक्टर वैल्यू चेन में भारत का स्थान मजबूत करेगी।

प्लांट में क्यूएफएन तथा क्यूएफबी जैसी लीगेसी चिप्स एवं अत्याधुनिक एफसी-बीजीए और एफसी-सीएसपी चिप्स का निर्माण होगा, जो ऑटोमोटिव, इलेक्ट्रॉनिक्स, इंडस्ट्रियल संसाधनों, 5जी कम्युनिकेशन तथा पावर एप्लिकेशन क्षेत्र की आवश्यकताओं को पूरा करेगी।
11
भारत और इस्राएल के बीच लागू हुआ द्विपक्षीय निवेश समझौता

भारत और इस्राएल के बीच द्विपक्षीय निवेश समझौता (बीआईए) लागू हो गया है। इस समझौते पर पिछले वर्ष सितंबर में नई दिल्ली में हस्ताक्षर किए गए थे।

वित्त मंत्रालय ने बताया कि यह समझौता द्विपक्षीय आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और एक सुरक्षित तथा निवेश का अनुमानित वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मंत्रालय ने कहा कि यह समझौता निवेशकों के निवेश की सुरक्षा के मामले में मजबूत होने के साथ-साथ वैध सार्वजनिक नीतिगत उद्देश्यों के अनुरूप संप्रभु नीतिगत स्वतंत्रता बनाए रखने के लिए पर्याप्त लचीला भी है।
13👍2
प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पेरू के राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल करने पर केइको फुजिमोरी को बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पेरू के राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल करने पर केइको फुजिमोरी को बधाई दी है।

पेरू में केइको फुजिमोरी को राष्ट्रपति चुनाव के दूसरे दौर का विजेता घोषित किया गया है। 51 वर्षीय फुजिमोरी, पूर्व राष्ट्रपति अल्बर्टो फुजिमोरी की बेटी हैं और चौथी बार राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ रही थीं। इस महीने के अंत में पदभार ग्रहण करने पर वह पिछले 10 वर्षों में पेरू की नौवीं राष्ट्रपति बनेंगी।
17
डीआरसी में संयुक्त राष्ट्र के अधीन सेवारत 651 भारतीय सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित किया गया

वैश्विक शांति अभियानों में भारत के दीर्घकालिक योगदान को एक महत्वपूर्ण मान्यता मिली है। डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ़ कांगो (डीआरसी) के स्थायी परिचालन ठिकाने साके में आयोजित एक औपचारिक पदक परेड के दौरान संयुक्त राष्ट्र के अधीन सेवारत 651 भारतीय सेना के कर्मियों को प्रतिष्ठित संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित किया गया।

ये पदक एक समारोह में प्रदान किए गए, जिसमें संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों के तहत भारतीय दल की व्यावसायिकता, परिचालन उत्कृष्टता और समर्पित सेवा को सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम में कांगो में संयुक्त राष्ट्र संगठन स्थिरीकरण मिशन – मोनुस्को के वरिष्ठ अधिकारी, बल मुख्यालय के प्रतिनिधि, सैन्य कमांडर और अन्य विशिष्ट अतिथि उपस्थित थे।दक्षिण-एशियाई और प्रवासी
10
💠RPSC 2nd Grade भर्ती 2025 : Group -A एग्जाम सिटी लोकेशन जारी*

👉 लिंक https://recruitment.rajasthan.gov.in/knowlocationservlet*
7
💐 08 जुलाई 2026 से नए बैच प्रारंभ 💐

🤩 आशु सर व नेवरी सर (व्याख्याता भूगोल-45वीं रैंक) के मार्गदर्शन में विशेष बैच

📍 विजय बैच
🤩 7 BOOK SET FREE

📍अधिकारी बैच
🤩 7 BOOK SET FREE

📍 CET BATCH (Combo, 12th & Graduation)
🤩 BOOK FREE

📍 SPECIAL सिंघम बैच
🤩 BOOK FREE

📍 VDO BATCH

📍PTI भर्ती परीक्षाओं के लिए राहुल सर (RES- 05वीं रैंक,शारीरिक शिक्षा) के मार्गदर्शन में विशेष बैच

"TAIYARI KARLO APP" डाउनलोड करें  - https://play.google.com/store/apps/details?id=com.uddan.taiyarikarlo

ज्यादा जानकारी के लिए संपर्क करें - 7339953819,8529429129
5