Taiyari Karlo (Rajasthan)
116K subscribers
19K photos
83 videos
4.73K files
9.96K links
आपका स्वागत है , TAIYARI KARLO के ऑफिशियल टेलीग्राम चैनल पर

" अब प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करनी हुई आसान 'तैयारी करलो' के साथ "

🔰 YOUTUBE CHANNEL -
http://bit.ly/TkarloYT

🔰 TAIYARI KARLO APP -
http://bit.ly/TAIYARIKAPP

8529429129,7339953819
Download Telegram
चर्चा में हॉकी वाली सरपंच- नीरू यादव (झुंझुनूं)

▪️ हॉकी वाली सरपंच के नाम से मशहूर नीरू यादव का चयन कोच्चि में आयोजित होने वाली ब्रिक्स वीमन मिनिस्टीरियल मीटिंग 2026 में ग्रासरूट लीडर के रूप में हुआ।
22
उत्तराखंड बना देश का 6वां पूर्ण साक्षर राज्य

राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP-2020) एवं "उल्लास" कार्यक्रम के तहत उत्तराखंड देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य घोषित हुआ।

इससे पहले मिजोरम, गोवा, त्रिपुरा, हिमाचल प्रदेश एवं सिक्किम यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।
👍143
❄️ CURRENT AFFAIRS ❄️

1. कन्याकुमारी निवासी 17 वर्षीय अश्वथ एस. भारत के 98वें शतरंज ग्रैंडमास्टर (GM) बन गए हैं। उन्होंने पुणे इंटरनेशनल राउंड-रॉबिन टूर्नामेंट के अंतिम दौर में कन्नन वैद्यनाथन को हराकर यह खिताब हासिल किया। अश्वथ वर्तमान में जीएम श्याम सुंदर से प्रशिक्षण ले रहे हैं। भारतीय शतरंज अब 100 ग्रैंडमास्टर के आंकड़े के करीब


2. उत्तराखंड भारत का छठा पूर्ण साक्षर राज्य बन गया है। राज्य ने अडल्ट साक्षरता दर में रिकॉर्ड 98.7% की उपलब्धि हासिल की है। उत्तराखंड से पहले मिजोरम, गोवा, त्रिपुरा, हिमाचल प्रदेश और सिक्किम यह दर्जा प्राप्त कर चुके हैं। कैबिनेट के प्रस्ताव पर राज्यपाल गुरमीत सिंह ने इस संबंध में आधिकारिक मंजूरी दी।


3. भारत और ब्रिटेन के बीच हुए मुक्त व्यापार समझौते को लागू करने की तैयारी के तहत सरकार ने 'रूल्स ऑफ ओरिजिन' अधिसूचित किए हैं। इनका उद्देश्य यह है कि मुक्त व्यापार समझौते के तहत शुल्क में छूट केवल उन वस्तुओं को मिले, जो वास्तव में भारत या ब्रिटेन में बनी हों।

4. BRICS देशों की एंटी ड्रग एजेंसियों ने नशीली दवाओं की तस्करी रोकने के लिए 'गुवाहाटी घोषणापत्र' को अपनाया है। असम के गुवाहाटी में हुई दो दिवसीय बैठक में अवैध ड्रग नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए रीयल-टाइम जानकारी साझा करने पर सहमति बनी।


5. भारत स्पेन को पीछे छोड़ते हुए दुनिया का चौथा सबसे बड़ा 'एलएनजी रीगैसीफिकेशन' क्षमता वाला देश बन गया है। 'इंटरनेशनल गैस यूनियन' (IGU) की रिपोर्ट के अनुसार, भारत ने 2025 में अपनी एलएनजी क्षमता में 52.5 मिलियन टन की बढ़ोतरी दर्ज है।

6. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इंडोनेशिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'बिन्तांग आदिपूर्णा' से नवाजा गया है। पीएम मोदी से पहले 1995 में जवाहरलाल नेहरू को यह मरणोपरांत दिया गया था। यह मोदी का 35वां अंतर्राष्ट्रीय सम्मान है। अपनी यात्रा के दौरान उन्होंने इंडोनेशिया के साथ रक्षा और कृषि सहित 14 क्षेत्रों में करार किए
12
भारत की ब्रिक्स 2026 की अध्यक्षता के तहत तीसरे ब्रिक्स परिवहन कार्य समूह (टीडब्ल्यूजी) की बैठक कल महाराष्‍ट्र के नागपुर में शुरू हुई।

इसमें ब्रिक्स सदस्य देशों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुएं, ताकि टिकाऊ, मज़बूत और भविष्य के लिए तैयार परिवहन प्रणालियों पर और सहयोग बढ़ाया जा सके।

ये प्रतिनिधि अगले दो दिनों में, टिकाऊ परिवहन बुनियादी ढांचे, पर्यावरण अनुकूल गतिशीलता (मोबिलिटी), सुदृढ़ लॉजिस्टिक्‍स और मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी को कवर करने वाली प्रमुख नीतिगत  प्राथमिकताओं पर विचार-विमर्श करेंगे। इसके साथ ही वे परिवहन क्षेत्र से संबंधित वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए संस्थागत सहयोग को भी सुदृढ़ करेंगे
16🎉1
💠भारत और ऑस्ट्रेलिया ने पारंपरिक ज्ञान के संरक्षण को दुरूस्त करने के लिए वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद की पारंपरिक ज्ञान डिजिटल पुस्तकालय (सीएसआईआर-टीकेडीएल) तक पहुंच संबंधी समझौते पर हस्ताक्षर किए

💠भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों ही समृद्ध स्वदेशी ज्ञान प्रणालियों, पारंपरिक प्रथाओं और सांस्कृतिक अभिव्यक्तियों के भंडार हैं जो सदियों से विकसित हुई हैं और दुरुपयोग के प्रति संवेदनशील हैं

💠समझौते पर हस्ताक्षर दोनों देशों की पारंपरिक ज्ञान की रक्षा करने और प्रलेखित पूर्व कला के प्रभावी उपयोग के माध्यम से बौद्धिक संपदा प्रणालियों को मजबूत करने की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।
6