Taiyari Karlo (Rajasthan)
116K subscribers
19.1K photos
83 videos
4.73K files
9.96K links
आपका स्वागत है , TAIYARI KARLO के ऑफिशियल टेलीग्राम चैनल पर

" अब प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करनी हुई आसान 'तैयारी करलो' के साथ "

🔰 YOUTUBE CHANNEL -
http://bit.ly/TkarloYT

🔰 TAIYARI KARLO APP -
http://bit.ly/TAIYARIKAPP

8529429129,7339953819
Download Telegram
इंडो-पैसिफिक सुरक्षा को नई मजबूती: अमेरिका, जापान और दक्षिण कोरिया ने एसएमआर समझौते पर किए हस्ताक्षर

अमेरिका, जापान और दक्षिण कोरिया ने मंगलवार को तीसरे देशों में छोटे मॉड्यूलर रिएक्टर (एसएमआर) की तैनाती को तेज करने के लिए एक त्रिपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

शुरुआत में इंडो-पैसिफिक क्षेत्र पर ध्यान होगा। यह कदम ऊर्जा सुरक्षा और सिविल न्यूक्लियर टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में उनके बढ़ते रणनीतिक सहयोग की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

तुर्की की राजधानी अंकारा में नाटो समिट के दौरान अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो, जापान के विदेश मंत्री मोटेगी तोशिमित्सु और दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री चो ह्यून ने सहयोग के लिए एक मेमोरेंडम (एमओसी) पर साइन किए।
3
8वें खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मेज़बानी करेगा तेलंगाना

तेलंगाना8वें खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मेज़बानी करेगा। युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने इस बात की घोषणा की। बहु-खेल प्रतियोगिता का आयोजन नवंबर महीने में होने की संभावना है। यह आयोजन देशभर के युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान करेगा।
13🔥1
आईएनएस महेन्‍द्रगिरि' भारतीय नौसेना में शामिल किया
(INS Mahendragiri)

'शक्तिशाली, विशाल, अद्वितीय'

'आईएनएस महेन्‍द्रगिरि' को 11 जुलाई, 2026 को आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह की उपस्थिति में भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में शामिल किया गया।
यह युद्धपोत 'प्रोजेक्ट 17ए' के तहत निर्मित होने वाला छठा उन्नत (एडवांस्ड) स्वदेशी स्टील्थ फ्रिगेट है।
इसे भारतीय नौसेना के वॉरशिप डिजाइन ब्यूरो द्वारा डिजाइन किया गया है और मुंबई स्थित मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड द्वारा निर्मित किया गया है।
इसका नाम पूर्वी घाट की 'महेन्‍द्रगिरि पर्वत श्रृंखला' के नाम पर रखा गया है, और इसका आदर्श वाक्य 'शक्तिशाली, विशाल, अद्वितीय' है।
17
Live 🛑
7