♦️राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 15 जुलाई को करेंगी ‘सौश्रुतम् 2026’ का उद्घाटन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु बुधवार, 15 जुलाई को अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार ‘सौश्रुतम् 2026’ का उद्घाटन करेंगी। आयुष मंत्रालय के तहत आयोजित यह सेमिनार 15 से 17 जुलाई तक चलेगा, जबकि 14 जुलाई को पूर्व-कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।
यह कार्यक्रम शल्य चिकित्सा के जनक आचार्य सुश्रुत की जयंती के अवसर पर आयोजित हो रहा है। सेमिनार में आयुर्वेद और आधुनिक शल्य चिकित्सा के एकीकरण पर देश-विदेश के विशेषज्ञ विचार-विमर्श करेंगे। कार्यक्रम के दौरान एनसीआईएसएम द्वारा तैयार “आयुर्वेद महिला स्नातकों के पेशेवर करियर का मूल्यांकन” विषयक राष्ट्रीय अध्ययन भी जारी किया जाएगा। इसके अलावा, 14.5 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित अत्याधुनिक 3-टेस्ला हाई-फील्ड एमआरआई प्रणाली का उद्घाटन होगा।
इस प्रणाली में एआई-सक्षम वर्कफ्लो, बायोमेट्रिक्स और उन्नत इमेजिंग सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

❤7
उपराष्ट्रपति ने ‘द वॉयस ऑफ जस्टिस: जस्टिस गवई स्पीक्स’ पुस्तक का विमोचन किया
भारत के उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन् ने उपराष्ट्रपति भवन में ‘द वॉयस ऑफ जस्टिस : जस्टिस गवई स्पीक्स’ पुस्तक का विमोचन किया। प्रो. (डॉ.) एस. शिवकुमार द्वारा संपादित तथा कॉमनवेल्थ लीगल एजुकेशन एसोसिएशन (सी.एल.ई.ए.) के सहयोग से थॉमसन रॉयटर्स द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक में भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति बी.आर. गवई के भाषणों, व्याख्यानों और विचारों का संकलन प्रस्तुत किया गया है

❤7🔥1
♦️मानव ठक्कर और मानुष शाह की टेबल टेनिस जोड़ी वर्ल्ड रैंकिंग में दूसरे स्थान पर
- 14 जुलाई को भारतीय मेन्स डबल्स टेबल टेनिस जोड़ी मानव ठक्कर और मानुष शाह ITTF मेन्स डबल्स वर्ल्ड रैंकिंग में दुनिया के दूसरे नंबर के प्लेयर बन गए हैं.
- यह किसी भी भारतीय मेन्स जोड़ी की अब तक की सर्वश्रेष्ठ वर्ल्ड रैंकिंग है.
- वर्तमान में मानव और मानुष की रैंकिंग 3,390 रेटिंग अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि पहले स्थान पर चीन के लिन शियोंग और हुआंग यूजेंग (5,160 अंक) हैं.
- इस जोड़ी को WTT कैलेंडर में लगातार शानदार प्रदर्शन का लाभ मिला है, जिसमें 2026 सिंगापुर स्मैश के सेमीफाइनल में पहुंचने पर उन्हें 900 रैंकिंग अंक प्राप्त हुए थे.
♦️शहरी जलवायु लचीलेपन को बढ़ाने के लिए 'कैपेसिटीज' (CapaCITIES) कार्यक्रम
- 14 जुलाई 2026 को नई दिल्ली स्थित इंडिया हैबिटेट सेंटर में 'शहरी जलवायु लचीलेपन को बढ़ाना: कैपेसिटीज की विरासत और आगे का रास्ता' कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
- यह कार्यक्रम ICLEI दक्षिण एशिया और राष्ट्रीय शहरी कार्य संस्थान द्वारा कैपेसिटीज कार्यक्रम की एक दशक (10 वर्ष) की प्रगति का जश्न मनाने के लिए आयोजित किया गया था.
- वर्ष 2016 में शुरू की गई यह परियोजना भारत और भूटान में स्विट्जरलैंड दूतावास द्वारा वित्त पोषित है, जिसका उद्देश्य भारतीय शहरों को कम कार्बन उत्सर्जन और जलवायु-लचीले शहरी विकास के लिए सक्षम बनाना है.
- यह परियोजना भारत के 2070 के शुद्ध शून्य (Net Zero) उत्सर्जन लक्ष्य का समर्थन करती है और इससे तमिलनाडु व गुजरात सहित कई राज्यों के चुनिंदा शहरों (जैसे कोयंबटूर, अहमदाबाद, उदयपुर, सिलीगुड़ी आदि) को सहायता प्राप्त हुई है.
♦️भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता (CETA) लागू
- भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौता (CETA) 15 जुलाई से औपचारिक रूप से लागू हो गया है.
- इसके साथ ही सामाजिक सुरक्षा समझौता (दोहरा अंशदान समझौता-DCC) भी प्रभावी हो गया है, जिससे ब्रिटेन में भारतीय व्यवसायियों की गतिशीलता और प्रतिस्पर्धात्मकता मजबूत होगी.
- इस ऐतिहासिक समझौते के तहत भारतीय निर्यात को ब्रिटेन के बाजार में 99 प्रतिशत टैरिफ लाइनों पर शून्य शुल्क की सुविधा मिलेगी, जिससे कपड़ा, चमड़ा, रत्न-आभूषण और इंजीनियरिंग उत्पादों को सीधा लाभ होगा.
- वहीं, यूके से भारत आयात होने वाले सामानों पर औसत टैरिफ 15% से घटकर 3% हो जाएगा और 85% सामान 10 साल में पूरी तरह से टैरिफ-मुक्त हो जाएंगे.
- दोनों देशों के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर बातचीत 2022 में शुरू हुई थी और 24 जुलाई 2025 को इस पर हस्ताक्षर किए गए थे, जिसका लक्ष्य 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करके 100 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंचाना है.

❤10🥰1
♦️ CURRENT AFFAIRS ♦️
1. तमिल कवि और गीतकार आर. वैरामुथु को 60वें ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। वह इस सम्मान को पाने वाले तीसरे तमिल साहित्यकार बन गए हैं। वैरामुथु को 2003 में साहित्य अकादमी पुरस्कार भी मिल चुका है। ज्ञानपीठ पुरस्कार भारतीय साहित्य के क्षेत्र में दिया जाने वाला नागरिक सम्मान है, जो 1961 में स्थापित किया गया था।
2. कर्नाटक सरकार ने बेंगलुरु में के पहले सरकारी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) विश्वविद्यालय की स्थापना की घोषणा की है। सरकार का लक्ष्य कर्नाटक को एक 'AI-नेटिव' राज्य बनाना है। यह विश्वविद्यालय शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि जैसे क्षेत्रों में रिसर्च और टैलेंट को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा।
3. गुजरात के ऊंझा जीरा और ऊंझा सौंफ को भारत सरकार द्वारा GI टैग प्रदान किया गया है। भारत में अप्रैल 2025 से मार्च 2026 के बीच कुल 125 नए GI टैग पंजीकृत किए गए हैं। अब तक देश में कुल 822 जीआई टैग हो चुके हैं। कुल पंजीकरणों के मामले में उत्तर प्रदेश अभी भी पूरे देश में शीर्ष पर बना हुआ है, उसके बाद तमिलनाडु का स्थान आता है।
4. न्यूयॉर्क अमेरिका का पहला राज्य बन गया है, जिसने 50 मेगावॉट से अधिक बिजली खपत वाले नए डेटा सेंटरों पर एक साल कीरोक लगा दी। राज्य में अभी 148 डेटा सेंटर हैं, जो अमेरिका के 3,000 सेंटरों का 5% हैं। स्थानीय संसाधनों पर दबाव और बढ़ती बिजली की मांग को देखते हुए नए मानक बनने तक यह रोक रहेगी।
5. यूक्रेन और 10 पश्चिमी देशों ने मिलकर 'प्रोजेक्ट फ्रेया' नामक एक हवाई रक्षा गठबंधन की घोषणा की है। यह गठबंधन यूरोप के लिए एक एकीकृत मिसाइल सुरक्षा कवच विकसित करेगा, ताकि रूसी बैलिस्टिक मिसाइलों के खतरों को कम किया जा सके। इसमें डेनमार्क, फ्रांस, जर्मनी, इटली और ब्रिटेन जैसे देश शामिल हैं।
6. सरकार ने थोक महंगाई के आंकड़े जारी किए। यह जून में बढ़कर 9.87% पर पहुंच गई। जो बीते 44 माह में सर्वाधिक है। पिछले साल जून में शून्य से नीचे माइनस 0.4% थी। यानी इसमें 10.27% की बढ़ोतरी हुई है। ईंधन और बिजली के दाम 27.4% तक बढ़ गए हैं। कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने से केमिकल, रबर और प्लास्टिक भी महंगे हो गए हैं।

❤8
प्रधानमंत्री मोदी भारत की पहली हाइड्रोजन रेलगाड़ी को दिखाएंगे हरी झंडी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को हरियाणा के जींद रेलवे स्टेशन पर जींद और सोनीपत के बीच चलने वाली भारत की पहली हाइड्रोजन रेलगाड़ी को रवाना करेंगे। यह परियोजना भारतीय रेलवे की ‘हाइड्रोजन फॉर हेरिटेज’ पहल का हिस्सा है। इस योजना के तहत रेलवे भविष्य में 35 और हाइड्रोजन ट्रेनों को शुरू करने की तैयारी कर रहा है, ताकि विरासत (हेरिटेज) और ग्रामीण मार्गों पर चल रहे पुराने डीजल इंजनों की जगह पर्यावरण-अनुकूल विकल्प उपलब्ध कराया जा सके। नई ट्रेन को 10 कोच वाले हाइड्रोजन-चालित डीईएमयू सेट के रूप में तैयार किया गया है।

❤14