✅अनाहत सिंहः पहली भारतीय जूनियर स्क्वॉश चैंपियन बनीं
1. सरकार ने परीक्षा प्रणाली में सुधार और पेपर लीक रोकने के लिए नंदन निलेकणी की अध्यक्षता में हाई-पावर्ड टास्क फोर्स बनाई। यह समिति तकनीक से पेपर लीक रोकने और NTA को पारदर्शी बनाने के सुझाव देगी। इसमें इसरो के पूर्व अध्यक्ष एस. सोमनाथ, IIT मद्रास के निदेशक वी. कामाकोटी जैसे कई विशेषज्ञ हैं।
2. उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित प्राचीन बौद्ध स्थल सारनाथ को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया है। सूची में सारनाथ के पुरातात्विक अवशेष और चौखंडी स्तूप भी शामिल हैं। यहीं भगवान गौतम बुद्ध ने ज्ञान प्राप्ति के बाद अपना पहला उपदेश दिया था। इसके साथ ही भारत में यूनेस्को विश्व धरोहर स्थलों की संख्या बढ़कर 45 हो गई है।
3. केरल ने प्राथमिक स्कूलों में तकनीक को बढ़ावा देने के लिए 'डिजिटल स्क्वायर' पहल शुरू की है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में गेमिंग तथा एनिमेशन जैसे कौशल विकसित करना है। इसके साथ ही 'साइबर सुरक्षा प्रोटोकॉल 2026' और 'थरापधम' नामक शैक्षणिक निगरानी प्लेटफॉर्म भी लॉन्च किया है।
4. 17 वर्षीय भारतीय स्क्वैश खिलाड़ी अनाहत सिंह ने वर्ल्ड स्क्वॉश जूनियर चचैंपियनशिप के विमन कैटेगरी के सिंगल्स का खिताब जीता। उन्होंने मिस्र की रुकैया सालेम को हराकर जूनियर वर्ग में मिस्र का 16 साल पुराना दबदबा खत्म किया। वह यह खिताब जीतने वाली पहली भारतीय हैं। उन्होंने 2005 में जोशना चिनप्पा के उपविजेता रहने के रिकॉर्ड को भी तोड़ा था।
5. आंध्रा सरकार ने शहरी बाढ़ की सटीक भविष्यवाणी के लिए एआई 'सिटी फ्लड अलर्ट' प्लेटफॉर्म शुरू किया। यह सिस्टम 48 घंटे पहले बारिश का अनुमान और 6 घंटे पहले बाढ़ की चेतावनी दे सकता है। इसकी शुरुआत विजयवाड़ा से हुई है, जहां बुडामेरु नदी से बाढ़ का खतरा रहता है।
6. भारतीय वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने कॉमनवेल्थ गेम्स में महिलाओं के 48 किग्रा वर्ग में 190 किग्रा वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता। यह देश का इन खेलों में पहला गोल्ड है। वह 2018, 2022 और 2026 में लगातार 3 स्वर्ण जीतने वाली कॉमनवेल्थ गेम्स के 96 साल के इतिहास की पहली महिला वेटलिफ्टर बन गई हैं। उन्होंने स्नैच और क्लीन एंड जर्क में नए रिकॉर्ड भी बनाए हैं।

❤7🔥1🥰1