🇮🇳 जैवलिन थ्रो में भारत का डबल पोडियम! 🥈🥉
🥈 नीरज चोपड़ा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया।
🥉 यश वीर सिंह ने दमदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता।
🎯 कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जैवलिन थ्रो स्पर्धा में भारत ने डबल पोडियम फिनिश के साथ इतिहास रचते हुए अपनी ताकत का शानदार प्रदर्शन किया।

❤13🙏3
♦️ CURRENT AFFAIRS ♦️
1. भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया। उन्होंने 85 टेस्ट, 90 वनडे और 20 टी20 मैच खेले। टेस्ट में उनके नाम 5,077 रन और 12 शतक हैं। उनकी कप्तानी में भारत ने 2020-21 में ऑस्ट्रेलिया में ऐतिहासिक बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी जीती, जिसमें गाबा टेस्ट की जीत भी शामिल रही।
2. मेघालय सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहन (EV) नीति 2026 को मंजूरी दी। इसके तहत इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर 25,000 रु. तक की प्रोत्साहन राशि मिलेगी और पंजीकरण शुल्क पूरी तरह माफ रहेगा। यह लाभ दोपहिया और तिपहिया ईवी पर भी मिलेगा। राज्यभर में चार्जिंग स्टेशन बनेंगे।
3. वित्त मंत्रालय के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2025-26 में क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों ने 10,177 करोड़ रुपए का रिकॉर्ड शुद्ध लाभकमाया है। जन धन योजना, मुद्रा योजना और ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ते वित्तीय समावेशन से बैंकों की स्थिति मजबूत हुई है। इस दौरान एनपीए में कमी आई है और जमा-ऋण अनुपात (सीडी रेशियो) में भी सुधार दर्ज किया गया।
4. वित्तीय वर्ष 2025-26 में सरकारी और निजी बैंकों ने खातों में न्यूनतम औसत बैलेंस नहीं रखने पर ग्राहकों से 7,086 करोड़ रुपए से अधिक शुल्क वसूला। इसमें निजी बैंकों ने 4,948.71 करोड़ रुपए वसूले, जबकि एचडीएफसी बैंक ने सबसे अधिक 1,798 करोड़ रुपए का शुल्क लिया।
संसद ने सार्वजनिक परीक्षा
5. (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 पारित किया। पेपर लीक जैसे अपराधों में दोषी पाए जाने पर 5 से 10 साल तक की जेल और 50 लाख रु. तक का जुर्माना लगाया जा सकेगा। संगठित अपराध पर 7 साल जेल व 10 करोड़ रु. तक का जुर्माना होगा।
6. कॉमनवेल्थ गेम्स के 7वें दिन भारत के दिलीप गावित ने पुरुषों की 100 मीटर टी47 स्पर्धा में 10.71 सेकंड के साथ स्वर्ण पदक जीतकर नया रिकॉर्ड बनाया है। इसी स्पर्धा में मोहम्मद बासिल ने रजत और मुरली श्रीशंकर ने लॉन्ग जंप में 8.09 मीटर की छलांग लगाकर रजत पदक जीता। सातवें दिन के अंत तक भारत 3 स्वर्ण सहित कुल 15 पदकों के साथ पदक तालिका में आठवें स्थान पर पहुंच गया।

❤2
प्रधानमंत्री मोदी करेंगे ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ संकल्प अभियान का शुभारंभ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 अगस्त को नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शुभारंभ करेंगे, जो नशाखोरी के खिलाफ 100 सप्ताह का एक राष्ट्रव्यापी जन भागीदारी आंदोलन है।
इस अभियान का नेतृत्व माय भारत प्लेटफॉर्म करेगा, जो एक ऑनलाइन युवा नेतृत्व और सामाजिक सहभागिता मंच है।

❤7
✅लोकसभा में पेपर लीक से जुड़ा बिल पास हुआ
29 जुलाई को लोकसभा में पेपर लीक से जुड़ा लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन बिल 2026 ध्वनि मत से पास हुआ। इसके तहत पेपर लीक से जुड़े कानून सख्त कर दिए हैं।
अब पेपर लीक से जुड़े अपराधों में सजा बढ़ जाएगी। नए बिल के मुताबिक अधिकतम 10 साल तक की जेल और 10 करोड़ रुपए तक के जुर्माने का प्रावधान किया गया है। ये बिल पब्लिक एग्जामिनेशन (प्रेवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) विधेयक 2026 का संशोधन है।
नए संशोधन के मुताबिक, पेपर लीक मामलों की जांच अधिकतम 2 महीने में पूरी करना अनिवार्य होगा। नए संशोधन के मुताबिक फास्ट ट्रैक कोर्ट में मामलों की सुनवाई होगी, ताकि चार्जशीट दाखिल होने के लगभग 3 महीने के भीतर फैसला हो सके। इस कानून का उद्देश्य परीक्षाओं में पारदर्शिता, जवाबदेही और छात्रों का विश्वास बहाल करना है। हाल ही में NEET-UG 2026 से जुड़े कथित पेपर लीक मामलों के बाद परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता पर सवाल उठे। इन्हीं घटनाओं के मद्देनजर सरकार कानून को और अधिक प्रभावी तथा कठोर बनाने के लिए यह संशोधन लाया गया है।

❤6
✅पंचायती राज मंत्रालय ने नागरिक भागीदारी पहल ‘दानवीर’ का शुभारंभ किया
पंचायती राज मंत्रालय ने नई दिल्ली में देश भर की ग्राम पंचायतों के डिजिटल बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से नागरिक भागीदारी पहल ‘दानवीर’ का शुभारंभ किया।
इस पहल का शुभारंभ पंचायती राज मंत्रालय के सचिव विवेक भारद्वाज ने किया। मेरी पंचायत मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से उपलब्ध दानवीर योजना व्यक्तियों और संगठनों को मानकीकृत, गुणवत्ता-सत्यापित कंप्यूटर बंडल सीधे पात्र ग्राम पंचायतों को दान करने में सक्षम बनाती है।
पंचायती राज मंत्रालय ने कहा कि यह पहल मेरी पंचायत ऐप को डिजीहाट मार्केटप्लेस से एकीकृत करती है। इससे दानकर्ता राज्य-विशिष्ट तकनीकी विशिष्टताओं के अनुरूप पूर्व-अनुमोदित कंप्यूटर बंडलों में से चयन कर सकते हैं।

संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के विषय का विमोचन किया
संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नई दिल्ली में होने वाले 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के विषय का विमोचन किया। इस अवसर पर श्री सिंधिया ने कहा कि ‘सीमाओं के बिना विस्तार’ विषय भारत की दूरसंचार नवाचारों, प्रौद्योगिकियों और डिजिटल समाधानों को राष्ट्रीय सीमाओं से आगे ले जाकर वैश्विक लाभ पहुंचाने की महत्वाकांक्षा को दर्शाती है।

✅माहे श्रेणी की सातवीं उथले पानी में चलने वाली पनडुब्बी रोधी जहाज़, मछलीपटनम का शुभारंभ
भारतीय नौसेना के लिए कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (सीएसएल) द्वारा निर्मित आठ पनडुब्बी रोधी उथले जल जल में चलनेवाले जहाजों (एएसडब्ल्यू एसडब्ल्यूसी) में से सातवें मछलीपटनम (बीवाई 529) का शुभारंभ 29 जुलाई 2026 को श्रीमती गुलरुख आनंद द्वारा सैन्य मामलों के विभाग के अतिरिक्त सचिव वाइस एडमिरल अतुल आनंद की उपस्थिति में किया गया।
मछलीपटनम का नाम आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में स्थित ऐतिहासिक बंदरगाह शहर मछलीपटनम से लिया गया है। यह जहाज समुद्र के भीतर निगरानी, पनडुब्बी रोधी युद्ध (एएसडब्ल्यू) अभियान और निम्न तीव्रता वाले समुद्री अभियानों (एलआईएमओ) के साथ-साथ बारूदी सुरंगों को नष्ट करने की क्षमता से सुसज्जित है ।
यह जहाज तटीय रक्षा को और मजबूत करेगा तथा समुद्री क्षेत्र की जागरूकता बढ़ाएगा