Taiyari Karlo (Rajasthan)
116K subscribers
19.4K photos
84 videos
4.77K files
10K links
आपका स्वागत है , TAIYARI KARLO के ऑफिशियल टेलीग्राम चैनल पर

" अब प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करनी हुई आसान 'तैयारी करलो' के साथ "

🔰 YOUTUBE CHANNEL -
http://bit.ly/TkarloYT

🔰 TAIYARI KARLO APP -
http://bit.ly/TAIYARIKAPP

8529429129,7339953819
Download Telegram
अंडर-17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भारत की निकिता सहरावत ने रजत पदक जीता

अजरबैजान के बाकू में अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में भारतीय पहलवान निकिता सहरावत ने रजत पदक जीता, जबकि कामना बाबुल और गरिमा ने महिला वर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किए। 57 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में निकिता को अमरीका की एपेनेसा एलिसन से शून्‍य-छह से हार का सामना करना पड़ा।

49 किलोग्राम वर्ग में तीसरे स्थान के लिए हुए प्ले-ऑफ मुकाबले में कामना बाबुल ने रूस की इरिना त्सीदीवा को 3-2 से हराया। 73 किलोग्राम वर्ग के कांस्य पदक मुकाबले में गरिमा ने स्पेन की पाउला बेनैक्सा पेरेज़ को तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर हराया।
10
GSI के 176 साल के इतिहास में पहली महिला महानिदेशक बनीं वर्षा अशोक अगलावे 👏

GSI: Geological Survey of India

भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI)
• स्थापना: 1851
• नई महानिदेशक: वर्षा अशोक अगलावे
• कार्यभार ग्रहण: 31 जुलाई 2026
• उपलब्धि: GSI की पहली महिला महानिदेशक (54वीं DG)
25🙏2
Live 🛑
स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में, जिला प्रशासन जयपुर द्वारा 9 अगस्त से 17 अगस्त 2026 तक, जिलेभर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान-2026 के अंतर्गत विभिन्न जनजागरूकता, सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएँगे। राज्य सरकार के निर्देशानुसार अभियान के दौरान, 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस भी मनाया जाएगा। जिला कलक्टर ने बताया कि ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक आयोजित होने वाले, इन कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों, विद्यार्थियों, स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों, स्वयंसेवी संस्थाओं, सामाजिक संगठनों तथा आमजन की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।
5👍1
👉राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, कॉमनवेल्थ लॉयर्स एसोसिएशन (CLA), सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) तथा निवारण (NIVAARAN) के संयुक्त तत्वावधान में, 31 जुलाई से 2 अगस्त तक होटल द ललित, जयपुर में आयोजित तीन दिवसीय 'कॉमनवेल्थ पीस मेडिएशन कॉन्फ्रेंस-2026' का सफलतापूर्वक समापन हुआ।

👉सम्मेलन में कॉमनवेल्थ देशों के न्यायाधीशों, विधि विशेषज्ञों तथा मध्यस्थता क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधियों ने शांति, न्याय और विधि के शासन को सुदृढ़ बनाने में, मध्यस्थता की भूमिका पर गहन विचार-विमर्श किया।
9
✴️कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का प्रदर्शन 

कुल पदक: 39 (🥇13 | 🥈17 | 🥉9)
पदक तालिका में भारत चौथे स्थान पर रहा।
54% स्वर्ण पदक केवल बॉक्सिंग से आए।
69% पदक बॉक्सिंग, एथलेटिक्स और वेटलिफ्टिंग से मिले।
अगले कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 में अहमदाबाद में होंगे।

Exam Point:
आयोजन: ग्लासगो, स्कॉटलैंड
भारत: 39 पदक (13 स्वर्ण, 17 रजत, 9 कांस्य)
अगले कॉमनवेल्थ गेम्स: अहमदाबाद, 2030
18
'युद्धाभ्यास रोटर क्लैप-III'

स्थान: पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज, जैसलमेर (राजस्थान)

7 दिवसीय 'रोटर क्लैप-III' युद्धाभ्यास सम्पन्न।
उद्देश्य: दुश्मन के ड्रोन/UAV को हवा में नष्ट करना।
भारत की Counter-Drone क्षमता हुई मजबूत।


🔹 अभ्यास – Rotor Clapp-III
🔹 स्थान – पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज
🔹 संबंधित – भारतीय वायुसेना (IAF)
11