स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में, जिला प्रशासन जयपुर द्वारा 9 अगस्त से 17 अगस्त 2026 तक, जिलेभर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान-2026 के अंतर्गत विभिन्न जनजागरूकता, सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएँगे। राज्य सरकार के निर्देशानुसार अभियान के दौरान, 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस भी मनाया जाएगा। जिला कलक्टर ने बताया कि ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक आयोजित होने वाले, इन कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों, विद्यार्थियों, स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों, स्वयंसेवी संस्थाओं, सामाजिक संगठनों तथा आमजन की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।
❤5👍1
👉राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, कॉमनवेल्थ लॉयर्स एसोसिएशन (CLA), सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) तथा निवारण (NIVAARAN) के संयुक्त तत्वावधान में, 31 जुलाई से 2 अगस्त तक होटल द ललित, जयपुर में आयोजित तीन दिवसीय 'कॉमनवेल्थ पीस मेडिएशन कॉन्फ्रेंस-2026' का सफलतापूर्वक समापन हुआ।
👉सम्मेलन में कॉमनवेल्थ देशों के न्यायाधीशों, विधि विशेषज्ञों तथा मध्यस्थता क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधियों ने शांति, न्याय और विधि के शासन को सुदृढ़ बनाने में, मध्यस्थता की भूमिका पर गहन विचार-विमर्श किया।

❤10
✴️कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का प्रदर्शन
✅ कुल पदक: 39 (🥇13 | 🥈17 | 🥉9)
✅ पदक तालिका में भारत चौथे स्थान पर रहा।
✅ 54% स्वर्ण पदक केवल बॉक्सिंग से आए।
✅ 69% पदक बॉक्सिंग, एथलेटिक्स और वेटलिफ्टिंग से मिले।
✅ अगले कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 में अहमदाबाद में होंगे।
Exam Point:
आयोजन: ग्लासगो, स्कॉटलैंड
भारत: 39 पदक (13 स्वर्ण, 17 रजत, 9 कांस्य)
अगले कॉमनवेल्थ गेम्स: अहमदाबाद, 2030

❤18
'युद्धाभ्यास रोटर क्लैप-III'
स्थान: पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज, जैसलमेर (राजस्थान)
✅7 दिवसीय 'रोटर क्लैप-III' युद्धाभ्यास सम्पन्न।
✅ उद्देश्य: दुश्मन के ड्रोन/UAV को हवा में नष्ट करना।
✅ भारत की Counter-Drone क्षमता हुई मजबूत।
🔹 अभ्यास – Rotor Clapp-III
🔹 स्थान – पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज
🔹 संबंधित – भारतीय वायुसेना (IAF)

❤12
बीकानेर बनेगा 'एस्ट्रो-टूरिज्म' का नया केंद्र
योजना: लद्दाख के विश्वप्रसिद्ध 'हानले' गांव की तर्ज पर बीकानेर के सीमावर्ती इलाकों में एक खगोलीय वेधशाला (Astronomical Observatory) स्थापित की जाएगी।
वैज्ञानिक दौरा: भारतीय खगोलीय अनुसंधान संस्थान (बेंगलुरु) और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के वैज्ञानिकों (जैसे डॉ. दोरजे आमचूंग और डॉ. निरूज मोहन) ने बीकानेर के सीमावर्ती क्षेत्रों (पूगल, दंतौर, बल्लर, रणजीतपुरा और सांचू बॉर्डर) का दौरा किया।
अनुकूल परिस्थितियां: वैज्ञानिकों के अनुसार यहां का न्यूनतम प्रकाश प्रदूषण (Low light pollution), शून्य हवा प्रदूषण, खुला क्षितिज और शुष्क मौसम उच्च स्तरीय खगोलीय अध्ययनों और अवलोकन के लिए लद्दाख के हानले जैसा ही अनुकूल है।
अभियान: युवाओं को विज्ञान से जोड़ने और जन-जागरूकता के लिए 'एक रात चांद के साथ' नामक एक विशेष अभियान की शुरुआत की गई है।
उद्देश्य: केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के अनुसार, इसका उद्देश्य बीकानेर को केवल पारंपरिक पर्यटन तक सीमित न रखकर 'एस्ट्रो-टूरिज्म' (Astro-Tourism) के वैश्विक नक्शे पर लाना है।

❤17👍1
✅मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय अपतटीय अन्वेषण योजना – समुद्र मंथन को दी मंजूरी
मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय अपतटीय अन्वेषण योजना – समुद्र मंथन को मंजूरी दे दी है। इसके लिए वित्त वर्ष 2030-31 तक 84 हजार 84 करोड़ रुपये का स्वीकृत परिव्यय निर्धारित किया गया है। योजना के प्रमुख उद्देश्य
– समुद्र में तेल और गैस की खोज व उत्पादन को नई गति देना।
– बड़े पैमाने पर उच्च गुणवत्ता वाले सीस्मिक डेटा का संग्रह, प्रोसेसिंग और विश्लेषण करना।
– गहरे और अति-गहरे पानी वाले क्षेत्रों में तेजी से ड्रिलिंग करना।
– फ्रंटियर बेसिन में वैज्ञानिक ड्रिलिंग करना।
– साझा ऑफशोर उत्पादन और परिवहन अवसंरचना का विकास करना।
– एकीकृत ऑयल एंड गैस मैन्युफैक्चरिंग एवं सर्विसेज जोन की स्थापना करना।
इसके अलावा, योजना में डिजिटल प्रबंधन, क्षमता निर्माण, नई तकनीकों का अडॉप्शन, हितधारकों का समन्वय और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को भी शामिल किया गया है

❤6