Taiyari Karlo (Rajasthan)
116K subscribers
19.5K photos
85 videos
4.78K files
10K links
आपका स्वागत है , TAIYARI KARLO के ऑफिशियल टेलीग्राम चैनल पर

" अब प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करनी हुई आसान 'तैयारी करलो' के साथ "

🔰 YOUTUBE CHANNEL -
http://bit.ly/TkarloYT

🔰 TAIYARI KARLO APP -
http://bit.ly/TAIYARIKAPP

8529429129,7339953819
Download Telegram
💐 नए बैच प्रारंभ 💐

🤩 आशु सर व नेवरी सर (व्याख्याता भूगोल-45वीं रैंक) के मार्गदर्शन में विशेष बैच

📚 उपलब्ध बैच:
विजय बैच (CET 12th + राजस्थान पुलिस)
अधिकारी बैच (CET Graduation + VDO)
CET 12th
CET Graduation
VDO
सिंघम बैच
CET Combo (12th + Graduation)
मुख्य परीक्षा बैच

🎁 हर बैच के साथ आकर्षक FREE Book Offer! 📚

📍PTI भर्ती परीक्षाओं के लिए राहुल सर (RES- 05वीं रैंक,शारीरिक शिक्षा) के मार्गदर्शन में विशेष बैच

"TAIYARI KARLO APP" डाउनलोड करें  - https://play.google.com/store/apps/details?id=com.uddan.taiyarikarlo

ज्यादा जानकारी के लिए संपर्क करें - 7339953819,8529429129
5
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) की छात्रवृत्तियों और फेलोशिप की राशि राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल (एनएसपी) के माध्यम से सीधे विद्यार्थियों के बैंक खातों में पहुंचाई गई।

✳️केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान (@ChouhanShivraj) ने कल आईसीएआर की छात्रवृत्ति और फेलोशिप के केंद्रीकृत वितरण के लिए डीबीटी प्रणाली का शुभारंभ किया।
4
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय हथकरघा पुरस्कार 2025 प्रदान किए

नई दिल्ली में 12वें राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने वर्ष 2025 के संत कबीर हथकरघा पुरस्कार और राष्ट्रीय हथकरघा पुरस्कार प्रदान किए। कुल 22 पुरस्कार दिए गए, जिनमें 3 संत कबीर हथकरघा पुरस्कार और 19 राष्ट्रीय हथकरघा पुरस्कार शामिल हैं। ये पुरस्कार बुनकरों को उनकी उत्कृष्ट शिल्पकला, नवाचार और भारत की हथकरघा परंपरा के संरक्षण में योगदान के लिए प्रदान किए गए। इस अवसर पर देश की समृद्ध और विविध हथकरघा बुनाई परंपराओं को समर्पित चार स्मारक डाक टिकट भी जारी किए गए।
2
भारत अगले वर्ष पहले ग्लोबल साउथ फिल्म महोत्सव की करेगा मेजबानी

भारत अगले वर्ष पहले ग्लोबल साउथ फिल्म महोत्सव की मेजबानी करेगा। मुंबई में ब्रिक्स वेव्स बाजार के दौरान इसकी घोषण की गई।

फिल्म और मनोरंजन क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से कई समझौतों की भी घोषणा हुई। राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम-एनएफडीसी और भारतीय राष्ट्रीय फिल्म अभिलेखागार सहित कई संस्‍थानों ने ब्राजील, रूस और वियतनाम जैसे देशों के सहयोगी संस्थानों के साथ समझौतों पर हस्ताक्षर किए।

सहभागी संगठनों ने फिल्म सह-निर्माण के अवसरों का पता लगाने पर भी सहमति व्यक्त की।
भारत की ब्रिक्‍स अध्यक्षता 2026 के तहत जयपुर में 16वीं ब्रिक्‍स व्यापार मंत्रियों की बैठक सफलतापूर्वक संपन्न

भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता 2026 के तहत राजस्थान के जयपुर में सवाई मान महल में 16वीं ब्रिक्स व्यापार मंत्रियों की बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने की।

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद और वाणिज्य सचिव श्री राजेश अग्रवाल भी बैठक में शामिल हुए।

"सुदृढ़शीलता, नवाचार, सहयोग और सतत विकास के लिए निर्माण" की मुख्य थीम के तहत आयोजित यह बैठक, नई दिल्ली में 3 और 4 अगस्त 2026 को हुई आर्थिक और व्यापारिक मुद्दों पर ब्रिक्‍स संपर्क समूह की तीसरी बैठक के बाद आयोजित की गई थी।
केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने 'हर घर तिरंगा 2026' अभियान का शुभारंभ किया

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने नई दिल्ली में राष्ट्रव्यापी 'हर घर तिरंगा 2026' अभियान का शुभारंभ किया, जो 9 से 17 अगस्त 2026 तक पूरे देश में चलाया जाएगा।

यह अभियान, जो भारत के सबसे बड़े जनभागीदारी आंदोलनों में से एक बन चुका है, नागरिकों से राष्ट्रीय ध्वज को गर्व से फहराने और देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना का जश्न मनाने वाली विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने का आह्वान करता है।

स्वतंत्रता दिवस समारोह के अंतर्गत 14 अगस्त को पूरे देश में ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ मनाया जाएगा, ताकि भारत के विभाजन के दौरान हुए कष्ट, पीड़ा और बड़े पैमाने पर हुए विस्थापन को स्मरण किया जा सके।
4
स्क्वाड्रन लीडर भावना कंठ भारत की पहली महिला 'टॉप गन' पायलट बनीं।

स्क्वाड्रन लीडर भावना कंठ ने अगस्त 2026 में भारतीय वायु सेना में प्रतिष्ठित 'फाइटर कॉम्बैट लीडर' (FCL) कोर्स पूरा करने वाली पहली महिला फाइटर पायलट बनकर इतिहास रच दिया है।

इस उपलब्धि के साथ, उन्हें भारत की पहली महिला 'टॉप गन' कॉम्बैट पायलट का खिताब मिला है, जो भारतीय सैन्य एविएशन में एक दुर्लभ सम्मान है। ग्वालियर स्थित भारतीय वायुसेना के टैक्टिक्स एंड एयर कॉम्बैट डेवलपमेंट एस्टेब्लिशमेंट (TACDE) में आयोजित प्रतिष्ठित फाइटर कॉम्बैट लीडर कोर्स सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद वह भारतीय वायुसेना की पहली महिला ‘टॉप गन’ बन गई हैं। यह उपलब्धि हासिल करने वाली वह देश की पहली महिला फाइटर पायलट हैं।

भावना कंठ बिहार के दरभंगा जिले की रहने वाली
हैं
7
भारतीय ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंद ने जीता ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड और ब्लिट्ज का खिताब

भारतीय ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंद ने अमरीका में आयोजित ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड और ब्लिट्ज का खिताब जीत लिया है। 20 वर्षीय प्रज्ञानानंद ने अंतिम दौर से पहले वाले दौर में उज्बेकिस्तान के ग्रैंडमास्टर जावोखिर सिंदारोव के साथ ड्रॉ खेलकर चैंपियनशिप अपने नाम की। उन्होंने टूर्नामेंट में 35 में से 23 अंक हासिल किए। इससे पहले जून में, प्रज्ञानानंद ने ओस्लो में आयोजित नॉर्वे चेस 2026 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया था। उन्होंने दसवें और अंतिम दौर में जर्मनी के विंसेंट कीमर को हराया था।
7
राजस्थान में क्रांति के समय ब्रिटिश पॉलिटिकल एजेन्ट

👉कोटा रियासत ----- मेजर बर्टन

👉जोधपुर रियासत ------मैक मैसन

👉भरतपुर रियासत------मोरिसन

👉जयपुर रियासत-----ईडन

👉उदयपुर रियासत-----शावर्स ऑर

👉सिरोही रियासत------जे. डी. हॉल
👍2211