भारत अगले वर्ष पहले ग्लोबल साउथ फिल्म महोत्सव की करेगा मेजबानी
भारत अगले वर्ष पहले ग्लोबल साउथ फिल्म महोत्सव की मेजबानी करेगा। मुंबई में ब्रिक्स वेव्स बाजार के दौरान इसकी घोषण की गई।
फिल्म और मनोरंजन क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से कई समझौतों की भी घोषणा हुई। राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम-एनएफडीसी और भारतीय राष्ट्रीय फिल्म अभिलेखागार सहित कई संस्थानों ने ब्राजील, रूस और वियतनाम जैसे देशों के सहयोगी संस्थानों के साथ समझौतों पर हस्ताक्षर किए।
सहभागी संगठनों ने फिल्म सह-निर्माण के अवसरों का पता लगाने पर भी सहमति व्यक्त की।

भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता 2026 के तहत जयपुर में 16वीं ब्रिक्स व्यापार मंत्रियों की बैठक सफलतापूर्वक संपन्न
भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता 2026 के तहत राजस्थान के जयपुर में सवाई मान महल में 16वीं ब्रिक्स व्यापार मंत्रियों की बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने की।
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद और वाणिज्य सचिव श्री राजेश अग्रवाल भी बैठक में शामिल हुए।
"सुदृढ़शीलता, नवाचार, सहयोग और सतत विकास के लिए निर्माण" की मुख्य थीम के तहत आयोजित यह बैठक, नई दिल्ली में 3 और 4 अगस्त 2026 को हुई आर्थिक और व्यापारिक मुद्दों पर ब्रिक्स संपर्क समूह की तीसरी बैठक के बाद आयोजित की गई थी।

❤7
केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने 'हर घर तिरंगा 2026' अभियान का शुभारंभ किया
केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने नई दिल्ली में राष्ट्रव्यापी 'हर घर तिरंगा 2026' अभियान का शुभारंभ किया, जो 9 से 17 अगस्त 2026 तक पूरे देश में चलाया जाएगा।
यह अभियान, जो भारत के सबसे बड़े जनभागीदारी आंदोलनों में से एक बन चुका है, नागरिकों से राष्ट्रीय ध्वज को गर्व से फहराने और देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना का जश्न मनाने वाली विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने का आह्वान करता है।
स्वतंत्रता दिवस समारोह के अंतर्गत 14 अगस्त को पूरे देश में ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ मनाया जाएगा, ताकि भारत के विभाजन के दौरान हुए कष्ट, पीड़ा और बड़े पैमाने पर हुए विस्थापन को स्मरण किया जा सके।

❤9
स्क्वाड्रन लीडर भावना कंठ भारत की पहली महिला 'टॉप गन' पायलट बनीं।
स्क्वाड्रन लीडर भावना कंठ ने अगस्त 2026 में भारतीय वायु सेना में प्रतिष्ठित 'फाइटर कॉम्बैट लीडर' (FCL) कोर्स पूरा करने वाली पहली महिला फाइटर पायलट बनकर इतिहास रच दिया है।
इस उपलब्धि के साथ, उन्हें भारत की पहली महिला 'टॉप गन' कॉम्बैट पायलट का खिताब मिला है, जो भारतीय सैन्य एविएशन में एक दुर्लभ सम्मान है। ग्वालियर स्थित भारतीय वायुसेना के टैक्टिक्स एंड एयर कॉम्बैट डेवलपमेंट एस्टेब्लिशमेंट (TACDE) में आयोजित प्रतिष्ठित फाइटर कॉम्बैट लीडर कोर्स सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद वह भारतीय वायुसेना की पहली महिला ‘टॉप गन’ बन गई हैं। यह उपलब्धि हासिल करने वाली वह देश की पहली महिला फाइटर पायलट हैं।
भावना कंठ बिहार के दरभंगा जिले की रहने वाली हैं

❤11
भारतीय ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंद ने जीता ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड और ब्लिट्ज का खिताब
भारतीय ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंद ने अमरीका में आयोजित ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड और ब्लिट्ज का खिताब जीत लिया है। 20 वर्षीय प्रज्ञानानंद ने अंतिम दौर से पहले वाले दौर में उज्बेकिस्तान के ग्रैंडमास्टर जावोखिर सिंदारोव के साथ ड्रॉ खेलकर चैंपियनशिप अपने नाम की। उन्होंने टूर्नामेंट में 35 में से 23 अंक हासिल किए। इससे पहले जून में, प्रज्ञानानंद ने ओस्लो में आयोजित नॉर्वे चेस 2026 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया था। उन्होंने दसवें और अंतिम दौर में जर्मनी के विंसेंट कीमर को हराया था।

✅राजस्थान में क्रांति के समय ब्रिटिश पॉलिटिकल एजेन्ट
👉कोटा रियासत ----- मेजर बर्टन
👉जोधपुर रियासत ------मैक मैसन
👉भरतपुर रियासत------मोरिसन
👉जयपुर रियासत-----ईडन
👉उदयपुर रियासत-----शावर्स ऑर
👉सिरोही रियासत------जे. डी. हॉल
👉कोटा रियासत ----- मेजर बर्टन
👉जोधपुर रियासत ------मैक मैसन
👉भरतपुर रियासत------मोरिसन
👉जयपुर रियासत-----ईडन
👉उदयपुर रियासत-----शावर्स ऑर
👉सिरोही रियासत------जे. डी. हॉल
👍28❤20🎉1
3EF757B113504408BA1A4248FA66C3E0_260811_184349.pdf
406.1 KB
🔴 RPSC 1st Grade शिक्षक भर्ती 2025 : History (इतिहास) विषय का रिजल्ट ओर कट ऑफ जारी
✅डेली करंट अफेयर्स✅
गुरचरण दास को लाइफटाइम लिबर्टेरियन अवॉर्ड सम्मान
1. भारतीय लेखक गुस्चरण दास को नेपाल के काठमांडू में आयोजित 40वें विश्व सम्मेलन में 'लाइफटाइम लिबर्टेरियन अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया। वे यह सम्मान पाने वाले पहले भारतीय लेखक हैं। लिबर्टी इंटरनेशनल ने उन्हें स्वतंत्रता, उद्यमशीलता और व्यक्तिगत जिम्मेदारी के क्षेत्र में योगदान के लिए यह पुरस्कार दिया।
2. केंद्रीय गृह मंत्री ने पुडुचेरी पुलिस को 'प्रेसिडेंट कलर्स दिया। यह किसी सैन्य या पुलिस इकाई का देश का सर्वोच्च सम्मान है। राष्ट्रपति ने पुडुचेरी पुलिस की विशिष्ट सेवा और अनुशासन के लिए इसकी घोषणा की थी। इसके साथ पुडुचेरी पुलिस इस सम्मान पाने वाले चुनिंदा राज्य और केंद्रशासित प्रदेशों के पुलिस बलों में शामिल हो गई।
3. नाइजीरिया के लागोस में हुई अंडर-23 कॉमनवेल्थ फेंसिंग चैंपियनशिप में भारत ने कुल 17 पदक जीते। इनमें 4 स्वर्ण, 4 रजत और 9 कांस्य पदक शामिल हैं। पुरुषों की सेबर स्पर्धा में निखिल वाघ ने स्वर्ण जीता। महिलाओं में जोश आशिता और प्राची लोहान ने भी स्वर्ण पदक हासिल किया।
4. भारत और अमेरिका की नौसेनाओं का एक्सप्लोसिव ऑर्डनेंस डिस्पोजल अभ्यास का 8वां संस्करण कोच्चि में शुरू हुआ। दक्षिणी नौसेना कमान में चल रहा यह 5 दिवसीय अभ्यास गोताखोर और एक्सप्लोसिव ऑर्डनेंस डिस्पोजल टीमों के बीच सहयोग बढ़ाने पर केंद्रित है। दोनों देश 2005 से ऐसे अभ्यास कर रहे हैं।
5. संसद ने 'बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, 2026' को मंजूरी दी। यह 1891 के पुराने कानून की जगह लेगा। नए कानून के तहत बैंकों के डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड को कोर्ट में कानूनी सबूत माना जाएगा। बैंक अब पुराने कागजी रिकॉर्ड की जगह प्रमाणित डिजिटल कॉपी भी जमा कर सकेंगे।
6. सरकार ने ED निदेशक राहुल नवीन का कार्यकाल एक साल बढ़ाया। अब वे 13 अगस्त 2027 तक इस पद पर रहेंगे। राहुल नवीन 1993 बैच के IRS अधिकारी हैं। वे सितंबर 2023 से प्रवर्तन निदेशालय का नेतृत्व कर रहे हैं। यह उनके कार्यकाल का पहला विस्तार है।