उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ शुरू किया
उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर, जो 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन की स्मृति में मनाया जाता है, श्री विजयपुरम के ध्वज बिंदु पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर ‘हर घर तिरंगा अभियान’ का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के उपराज्यपाल एडमिरल डीके जोशी (सेवानिवृत्त), मुख्य सचिव श्रीमती चंचल यादव, श्री विजयपुरम नगर परिषद की अध्यक्ष श्रीमती एम. वसंता और जिला परिषद के अध्यक्ष श्री पी. उमर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

❤3
गुरचरण दास को 'लाइफटाइम लिबर्टेरियन अवॉर्ड'
8 अगस्त को भारतीय लेखक गुरचरण दास को 'लाइफटाइम लिबर्टेरियन अवॉर्ड' मिला। गुरचरण दास को ये अवार्ड काठमांडू में लिबर्टी इंटरनेशनल की वर्ल्ड कॉन्फ्रेंस में दिया गया। 82 वर्षीय दास ये सम्मान पाने वाले पहले भारतीय लेखक हैं। गुरचरण दास को ये अवार्ड स्वतंत्रता और उदारवाद के क्षेत्र में योगदान के लिए और आजादी के विचार को बढ़ावा देने के लिए दिया गया है।
ये अवॉर्ड दास को साहित्यिक योगदान की नींव के तौर पर दिया गया है। दास की किताबों में 'इंडिया अनबाउंड', 'द डिफिकल्टी ऑफ बीइंग गुड', 'काम: द रिडल ऑफ डिजायर' और 'अनदर सॉर्ट ऑफ फ्रीडम' शामिल हैं। दास ने पेंगुइन के लिए भारत के आर्थिक और बिजनेस इतिहास पर 17 वॉल्यूम वाली एक सीरीज को एडिट भी किया है।

❤2
अश्मिता चालिहा ने विक्टर कोरिया मास्टर्स 2026 का महिला एकल खिताब जीता
भारत की बैडमिंटन खिलाड़ी अश्मिता चालिहा ने शानदार वापसी करते हुए विक्टर कोरिया मास्टर्स 2026 का महिला एकल खिताब जीत लिया है। फाइनल में असम की अश्मिता ने चीन की हान चियान शी को तीन गेमों के मुकाबले में 14-21, 21-14, 21-14 से हराया।
पहला गेम गंवाने के बाद अश्मिता ने जोरदार वापसी की और 53 मिनट में मुकाबला अपने नाम कर लिया। यह अश्मिता का पहला बीडब्ल्यूएफ खिताब है। इससे पहले, अश्मिता ने सेमीफाइनल में हमवतन रक्षिता रामराज को 21-13, 16-21, 21-13 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। अश्मिता ने इससे पहले 2024 एशिया टीम चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था।
वर्ष 2019 के दक्षिण एशियाई खेलों में भी उन्होंने महिला एकल और टीम स्पर्धा, दोनों में स्वर्ण पदक हासिल किया था।

❤7
साग्निक रॉय और सायंतन कुशारी ने 9वीं वर्ल्ड् यूथ ट्रांसनेशनल चैंपियनशिप के अंडर-31 स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता
चीन के हेफेई में आयोजित 9वीं वर्ल्ड यूथ ट्रांसनेशनल चैंपियनशिप में भारत साग्निक रॉय और सायंतन कुशारी की जोड़ी ने अंडर-31 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। पहले चरण के खेले गए मुकाबले में 34 जोड़ियों ने हिस्सा लिया, जिनमें से शीर्ष 14 जोड़ियाँ फ्लाइट-ए में पहुँच गईं। भारतीय जोड़ी भी इसमें शामिल रही। इसके बाद राउंड रॉबिन में साग्निक रॉय और सायंतन कुशारी ने शीर्ष स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। क्रोएशिया के एम फेरेनेका और एफ कटुसिच ने दूसरा स्थान और चीन के जे हान और जेड वांग ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

CET 10+2 Model Paper Book 216 Page DEMO.pdf
10.1 MB
CET 10+2 Model Paper Book DEMO
सीमावर्ती गांवों का विकास करेगा वाइब्रेंट विलेजेज-II
1. सरकार ने सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास के लिए 'वाइब्रेंट विलेजेज प्रोग्राम-।।' को मंजूरी दी है। इस योजना के तहत अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे कुल 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 1,954 गांवों का विकास होगा। इस योजना का उद्देश्य गांवों की स्थानीय समस्याएं दूर करना और बुनियादी ढांचा मजबूत करना है।
2. गुजरात में एशिया का पहला डेजर्ट-थीम नाइट सफारी और जूलॉजिकल पार्क बनेगा। करीब 103 हेक्टेयर में बनने वाले इस पार्क में 83 प्रजातियों के 2,700 जानवर होंगे। इनमें चिंकारा, काला हिरण, एशियाई शेर और अफ्रीकी चीता शामिल हैं। पर्यटक रात में जानवरों को प्राकृतिक रेगिस्तानी माहौल में देख सकेंगे।
3. देश के पूर्व मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ को रूस ने अपना मध्यस्थ नियुक्त किया। यह नियुक्ति यूक्रेन के सरकारी बैंक ओशदबैंक से जुड़े अंतरराष्ट्रीय निवेश विवाद में हुई। मामला 1998 के द्विपक्षीय निवेश समझौते के तहत है। यह 2022 के युद्ध के बाद जब्त हु ई संपत्तियों से जुड़ा है।
4. अमेरिका के न्यूयॉर्क और न्यू जर्सी ने 15 अगस्त को आधिकारिक तौर पर 'India Independence Day' माना है। गवर्नर कैथी होचुल और मिकी शेरिल ने इसकी घोषणा की। यह फैसला भारतीय-अमेरिकी समुदाय के आर्थिक और सांस्कृतिक योगदान के सम्मान में है। अमेरिका में करीब 54 लाख भारतीय मूल के लोग हैं, जो तीसरा सबसे बड़ा एशियाई समूह हैं। इससे पहले मैसाचुसेट्स व बोस्टन भी 15 अगस्त को India Day' घोषित किए हैं।
नियुक्ति
5. ब्रिटिश प्रधानमंत्री एंडी बर्नहैम ने भारतीय मूल के रणनीतिकार गौतम रंगराजन को विशेष सलाहकार नियुक्त किया। वे प्रधानमंत्री कार्यालय 10 डाउनिंग स्ट्रीट में संरचना और प्रक्रिया से जुड़े मामलों पर सलाह देंगे। रंगराजन पहले बीबीसी में मुख्य रणनीतिकार रह चुके हैं।
विधेयक
6. संसद ने ट्रिब्यूनल सुधार विधेयक पारित किया। इसके तहत नेशनल ट्रिब्यूनल कमिशन बनेगा। इसकी अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश या हाई कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश करेंगे। सदस्यों का कार्यकाल 5 साल होगा और नियुक्तियां योग्यता के आधार पर होंगी।

❤5
. श्रीनिवास कुमार तुम्मला ने पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव के रूप में कार्यभार संभाला
प्रख्यात समुद्र विज्ञानी और प्रतिष्ठित वैज्ञानिक डॉ. श्रीनिवास कुमार तुम्माला ने भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (MoES) के सचिव के रूप में आधिकारिक तौर पर कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने डॉ. एन. कलाइसेल्वी का स्थान लिया है, जो अतिरिक्त प्रभार के तहत MoES की जिम्मेदारियों को संभाल रही थीं। इससे पहले यह पद पूर्णकालिक आधार पर डॉ. एम. रविचंद्रन के पास था।