Taiyari Karlo (Rajasthan)
116K subscribers
19.6K photos
85 videos
4.78K files
10K links
आपका स्वागत है , TAIYARI KARLO के ऑफिशियल टेलीग्राम चैनल पर

" अब प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करनी हुई आसान 'तैयारी करलो' के साथ "

🔰 YOUTUBE CHANNEL -
http://bit.ly/TkarloYT

🔰 TAIYARI KARLO APP -
http://bit.ly/TAIYARIKAPP

8529429129,7339953819
Download Telegram
साग्निक रॉय और सायंतन कुशारी ने 9वीं वर्ल्ड् यूथ ट्रांसनेशनल चैंपियनशिप के अंडर-31 स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता

चीन के हेफेई में आयोजित 9वीं वर्ल्‍ड यूथ ट्रांसनेशनल चैंपियनशिप में भारत साग्निक रॉय और सायंतन कुशारी की जोड़ी ने अंडर-31 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। पहले चरण के खेले गए मुकाबले में 34 जोड़ियों ने हिस्‍सा लिया, जिनमें से शीर्ष 14 जोड़ियाँ फ्लाइट-ए में पहुँच गईं। भारतीय जोड़ी भी इसमें शामिल रही। इसके बाद राउंड रॉबिन में साग्निक रॉय और सायंतन कुशारी ने शीर्ष स्‍थान प्राप्‍त कर स्‍वर्ण पदक अपने नाम किया। क्रोएशिया के एम फेरेनेका और एफ कटुसिच ने दूसरा स्थान और चीन के जे हान और जेड वांग ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
2
सीमावर्ती गांवों का विकास करेगा वाइब्रेंट विलेजेज-II

1. सरकार ने सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास के लिए 'वाइब्रेंट विलेजेज प्रोग्राम-।।' को मंजूरी दी है। इस योजना के तहत अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे कुल 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 1,954 गांवों का विकास होगा। इस योजना का उद्देश्य गांवों की स्थानीय समस्याएं दूर करना और बुनियादी ढांचा मजबूत करना है।

2. गुजरात में एशिया का पहला डेजर्ट-थीम नाइट सफारी और जूलॉजिकल पार्क बनेगा। करीब 103 हेक्टेयर में बनने वाले इस पार्क में 83 प्रजातियों के 2,700 जानवर होंगे। इनमें चिंकारा, काला हिरण, एशियाई शेर और अफ्रीकी चीता शामिल हैं। पर्यटक रात में जानवरों को प्राकृतिक रेगिस्तानी माहौल में देख सकेंगे।

3. देश के पूर्व मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ को रूस ने अपना मध्यस्थ नियुक्त किया। यह नियुक्ति यूक्रेन के सरकारी बैंक ओशदबैंक से जुड़े अंतरराष्ट्रीय निवेश विवाद में हुई। मामला 1998 के द्विपक्षीय निवेश समझौते के तहत है। यह 2022 के युद्ध के बाद जब्त हु ई संपत्तियों से जुड़ा है।

4. अमेरिका के न्यूयॉर्क और न्यू जर्सी ने 15 अगस्त को आधिकारिक तौर पर 'India Independence Day' माना है। गवर्नर कैथी होचुल और मिकी शेरिल ने इसकी घोषणा की। यह फैसला भारतीय-अमेरिकी समुदाय के आर्थिक और सांस्कृतिक योगदान के सम्मान में है। अमेरिका में करीब 54 लाख भारतीय मूल के लोग हैं, जो तीसरा सबसे बड़ा एशियाई समूह हैं। इससे पहले मैसाचुसेट्स व बोस्टन भी 15 अगस्त को India Day' घोषित किए हैं।

नियुक्ति

5. ब्रिटिश प्रधानमंत्री एंडी बर्नहैम ने भारतीय मूल के रणनीतिकार गौतम रंगराजन को विशेष सलाहकार नियुक्त किया। वे प्रधानमंत्री कार्यालय 10 डाउनिंग स्ट्रीट में संरचना और प्रक्रिया से जुड़े मामलों पर सलाह देंगे। रंगराजन पहले बीबीसी में मुख्य रणनीतिकार रह चुके हैं।

विधेयक

6. संसद ने ट्रिब्यूनल सुधार विधेयक पारित किया। इसके तहत नेशनल ट्रिब्यूनल कमिशन बनेगा। इसकी अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश या हाई कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश करेंगे। सदस्यों का कार्यकाल 5 साल होगा और नियुक्तियां योग्यता के आधार पर होंगी।
4
. श्रीनिवास कुमार तुम्मला ने पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव के रूप में कार्यभार संभाला

प्रख्यात समुद्र विज्ञानी और प्रतिष्ठित वैज्ञानिक डॉ. श्रीनिवास कुमार तुम्माला ने भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (MoES) के सचिव के रूप में आधिकारिक तौर पर कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने डॉ. एन. कलाइसेल्वी का स्थान लिया है, जो अतिरिक्त प्रभार के तहत MoES की जिम्मेदारियों को संभाल रही थीं। इससे पहले यह पद पूर्णकालिक आधार पर डॉ. एम. रविचंद्रन के पास था।
2
सऊदी अरब, तुर्की और पाकिस्तान ने मक्का रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए।

7 अगस्त को सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की ने 'मक्का समझौता' किया। यह तीन देशों के बीच रक्षा समझौता है, जिसके तहत अगर इन तीनों देशों में से किसी एक पर भी हमला होता है, तो उसे तीनों पर हमला माना जाएगा। इस समझौते से पाकिस्तान को—जो इस्लामिक दुनिया की एकमात्र परमाणु शक्ति है—नाटो (NATO) के सदस्य और खाड़ी क्षेत्र की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देश के साथ औपचारिक रक्षा संबंध मिला है
1
ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स-आईआरजीसी के पूर्व प्रमुख मोहसिन रेज़ाई को देश की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद में अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है। उन्होंने मोहम्मद बाकिर ज़ोलगद्र की जगह ली है। यह पद पहले अली लारीजानी के पास था, जिनकी मार्च में अमेरिका-इजरायल के हमलों में हत्या कर दी गई थी, और उसके बाद मोहम्मद बाकिर ज़ुलकद्र इस पद पर थे।
शिवराज चौहान ने लॉन्च किया नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को ICAR-IARI, पूसा में नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) के माध्यम से देशभर के कृषि विद्यार्थियों के लिए स्कॉलरशिप और फेलोशिप राशि जारी की। NSP-DBT पहल के तहत 6,000 से अधिक विद्यार्थियों को कुल 21.35 करोड़ रुपए की राशि सीधे उनके खातों में भेजी गई। नई व्यवस्था के तहत कृषि विद्यार्थियों को हर महीने स्कॉलरशिप की राशि DBT के माध्यम से समय पर उपलब्ध कराने का प्रावधान किया गया है।