1786733597_copy_260815_071042.pdf
2.8 MB
Lab Assistant भर्ती परीक्षा 2026 : Science विषय का रिजल्ट जारी (Non Tsp List)
❤6
राष्ट्रपति मुर्मु ने वंदे मातरम् के अपमान को अपराध बनाने वाले विधेयक को मंजूरी दी
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मंगलवार को उस विधेयक को मंजूरी दे दी, जिसमें राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के गायन में जानबूझकर बाधा डालने या उसे रोकने को अपराध बनाया गया है। इस कानून के तहत वंदे मातरम् को वही कानूनी संरक्षण मिलेगा, जो वर्तमान में राष्ट्रगान को प्राप्त है। सरकार की ओर से जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई। राष्ट्रपति की मंजूरी के साथ, राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण (संशोधन) विधेयक, 2026 कानून बन गया है। लोकसभा में 30 जुलाई 2026 को यह विधेयक पारित हुआ था, जबकि राज्यसभा ने इसे एक दिन पहले ही मंजूरी दे दी थी। इस कानून के तहत वंदे मातरम् को राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ के समान दर्जा प्राप्त है

❤26
2025 में दुनिया का नंबर-1 शिप रिसाइक्लिंग राष्ट्र बना भारत, वैश्विक हिस्सेदारी 35.4% पहुंची
भारत वर्ष 2025 में जहाज रिसाइक्लिंग (Ship Recycling) के क्षेत्र में दुनिया में पहले स्थान पर रहा। एक आधिकारिक फैक्टशीट के अनुसार, वैश्विक जहाज रिसाइक्लिंग में भारत की हिस्सेदारी 2024 के 30.1 प्रतिशत से बढ़कर 2025 में 35.4 प्रतिशत हो गई है।
भारत में जहाज रिसाइक्लिंग की मात्रा भी 2024 के 1.86 मिलियन ग्रॉस टन (GT) से बढ़कर 2025 में 2.99 मिलियन GT हो गई। यह लगभग 60 प्रतिशत की वृद्धि है। फैक्टशीट के अनुसार, गुजरात का अलंग-सोसिया शिप रिसाइक्लिंग क्लस्टर भारत की जहाज रिसाइक्लिंग क्षमता की रीढ़ है। इसे दुनिया का सबसे बड़ा जहाज रिसाइक्लिंग केंद्र माना जाता है और भारत की कुल जहाज रिसाइक्लिंग गतिविधियों में इसकी हिस्सेदारी करीब 98 प्रतिशत है
अलंग-सोसिया क्लस्टर की वार्षिक रिसाइक्लिंग क्षमता करीब 60 लाख GT है। यहां प्राकृतिक संसाधनों का दोहन किए बिना हर साल लगभग 3.50 मिलियन मीट्रिक टन (MMT) स्टील का उत्पादन किया जाता है।

❤12🔥2
विपक्ष के विरोध के बीच लोकसभा में केरल का नाम बदलने वाला बिल पास, अब ‘केरलम’ नाम से जाना जाएगा
लोकसभा में विपक्ष के सांसदों की लगातार नारेबाजी के बीच मंगलवार को ‘केरल (नाम परिवर्तन) बिल, 2026’ को ध्वनि मत से पास कर दिया गया। इस बिल में केरल राज्य का नाम बदलकर ‘केरलम’ करने का प्रस्ताव है। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने सदन में यह बिल पेश किया, जबकि विपक्षी सांसद 20 जुलाई को नीट प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई पर गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी और बयान की मांग करते हुए नारेबाजी करते रहे।
गौरतलब है कि केरल विधानसभा ने 24 जून, 2024 को ‘केरल’ का नाम बदलकर ‘केरलम’ करने का प्रस्ताव पास किया था। इस प्रस्ताव में कहा गया,”मलयालम भाषा में हमारे राज्य का नाम ‘केरलम’ है।”
इसके बाद, केरल सरकार ने केंद्र सरकार से अनुरोध किया कि संविधान के अनुच्छेद 3 के तहत ‘केरल’ का नाम बदलकर ‘केरलम’ करने के लिए संविधान की पहली अनुसूची में संशोधन करने हेतु आवश्यक कदम उठाए जाएं

❤5
अंतर्राष्ट्रीय भाषा विज्ञान ओलंपियाड में भारत ने 4 पदक जीते
10 अगस्त को अंतर्राष्ट्रीय भाषाविज्ञान ओलंपियाड 2026 में भारत ने 1 स्वर्ण और 3 कांस्य समेत कुल 4 पदक जीते। प्रतियोगिता रोमानिया के बुखारेस्ट में आयोजित हुई और श्रीलक्ष्मी वेंकटरामन ने स्वर्ण पदक जीता।
आरव अनिल राव, निशांत शंकर लक्ष्मणन और अद्वय मिश्रा ने कांस्य पदक जीता। इस प्रतियोगिता में सोहम अमित पेडनेकर को विशेष सम्मान दिया गया। इस प्रतियोगिता में 40 से ज्यादा देशों के स्कूली छात्र हिस्सा लेते हैं। यह ओलंपियाड क्लास 6 से 8 वीं के बीच और क्लास 9-12 के स्कूली छात्रों के बीच होता है।
तर्क और एनालिसिस एबिलिटी का उपयोग करके अपरिचित भाषाओं में पैटर्न पहचानने की उनकी क्षमता को चेक किया जाता है।
पार्टिसिपेंट्स को अनजान भाषाओं पर आधारित प्रॉब्लम दी जाती हैं और उन्हें लॉजिक और रीजनिंग का इस्तेमाल करके पैटर्न ढूंढ़ना होते हैं। ये 23वां इंटरनेशनल लिंग्वस्टिक ओलंपियाड था। भारत इस ओलंपियाड में 2009 से हिस्सा ले रहा है।

अमरीकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) को अपने चंद्र बेस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। ये आमंत्रण आर्टेमिस समझौते के तहत दोनों देशों की साझेदारी को और मजबूत करता है।
भारत और अमरीका ने समझौते के तहत खुले वैज्ञानिक डेटा को साझा करने पर सहयोग के लिए चर्चा को आगे बढ़ाने पर सहमति जताई है। भारत-अमरीका नागरिक अंतरिक्ष संयुक्त कार्य समूह की नौवीं बैठक 5 और 6 अगस्त को बेंगलुरु स्थित इसरो के मुख्यालय में आयोजित की गई थी।
इसरो के अध्यक्ष डॉ. वी. नारायणन और भारत में अमरीकी राजदूत सर्जियो गोर ने उद्घाटन सत्र को संबोधित किया। उन्होंने द्विपक्षीय अंतरिक्ष सहयोग को और मजबूत करने के महत्व को रेखांकित किया।

मृत्युदंड समाप्त करने वाला अरब जगत का पहला देश बना लेबनान
लेबनान, मृत्युदंड समाप्त करने वाला अरब जगत का पहला देश बन गया है। लेबनान की संसद ने इस सजा को आजीवन कारावास और कठोर श्रम से बदलने की घोषणा की। हिजबुल्लाह के संसदीय गुट को छोड़कर लेबनान की 128 सदस्यीय संसद के अधिकांश सदस्यों ने मृत्युदंड समाप्त करने के पक्ष में मतदान किया।