✅हंगरी के राष्ट्रपति बने पूर्व मुख्य न्यायाधीश एंड्रास बाका
1. हंगरी की संसद ने पूर्व सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एंड्रास बाका को नया राष्ट्रपति चुना। उन्हें गुप्त मतदान में 140 वोट मिले। 6 सांसदों ने उनके खिलाफ वोट दिया। पूर्व प्रधानमंत्री विक्टर ओर्बान की फिदेज पार्टी ने मतदान का बहिष्कार किया। उनका चुनाव सत्तारूढ़ तिस्जा पार्टी के समर्थन से हुआ।
2. परीछा बांध को इंटरनेशनल कमीशन ऑन इरिगेशन एंड ड्रेनेज ने वर्ल्ड हेरिटेज इरिगेशन स्ट्रक्चर घोषित किया है। यह उत्तर प्रदेश के झांसी में बेतवा नदी पर बनाया गया है। यह करीब 140 साल पुराना है। यह सम्मान बांध की बेहतर इंजीनियरिंग और लंबे समय से सिंचाई में योगदान देने के लिए दिया जा रहा है।
3. सरकार ने स्वतंत्रता दिवस पर, 1,057 पुलिस और सेवा पदक देने की घोषणा की है। इनमें 301 वीरता पदक हैं। सबसे ज्यादा 197 वीरता पदक नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में तैनात जवानों को मिले हैं। जम्मू-कश्मीर क्षेत्र के जवानों को 51 पदक दिए गए हैं। 92 कर्मियों को राष्ट्रपति पदक और 664 को सराहनीय सेवा पदक मिलेगा।
कानून
4. लेबनान की संसद ने मृत्युदंड पूरी तरह खत्म कर दिया। इसके साथ लेबनान अरब दुनिया का पहला देश बन गया है, जिसने मृत्युदंड समाप्त किया है। अब फांसी की सजा को कठोर श्रम के साथ आजीवन कारावास में बदला जाएगा। देश में 2004 से फांसी पर अनौपचारिक रोक थी। अब इसे कानूनी मान्यता मिल गई है।
समझौते
5. भारत और नेपाल ने स्वास्थ्य, शिक्षा और कृषि से जुड़ी 8 नई परियोजनाओं के लिए समझौते किए हैं। इनकी लागत करीब 80.3 करोड़ नेपाली रु. है। परियोजनाएं भारत की हाई इम्पैक्ट कम्युनिटी डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स योजना के तहत स्थानीय सरकारों द्वारा लागू होगी। इनमें अस्पताल और कोल्ड स्टोर जैसी सुविधाएं शामिल हैं।
6. पंजाब के कपूरथला स्थित रेल कोच फैक्ट्री (RCF) ने बांग्लादेश रेलवे के लिए 19 लिंके हॉफमैन बुश (LHB) ब्रॉडगेज कोच का पहला रेक तैयार किया है। इसमें 3 AC स्लीपर, 3 AC चेयरकार, 11 नॉन-AC चेयरकार और 2 पावर कार हैं। इन कोचों को बांग्लादेश रेलवे की जरूरतों के अनुसार तैयार किया गया है। RCF और बांग्लादेश रेलवे की साझेदारी 2015-16 में शुरू हुई थी।

❤7
RSSB_JE_Combined_Recruitment_2026_Detailed_Adverti_260815_161850.pdf
14.2 MB
✴️ RSSB कनिष्ठ अभियंता संयुक्त (JEn ) भर्ती 2026 का 874 पदों विस्तृत नोटिफिकेशन जारी
👉 ऑनलाइन आवेदन 16 अगस्त से 14 सितंबर 2026 तक भरें जाएंगे

❤10
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद की आत्मकथा ‘ट्रायम्फ ऑफ द इंडियन रिपब्लिक: माय लाइफ, माय स्ट्रगल्स’ का लोकार्पण किया।
इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी मौजूद रहे। बिरला ने पुस्तक के लोकार्पण को गौरव का विषय बताते हुए कहा कि राम नाथ कोविंद की आत्मकथा संघर्ष, दृढ़ संकल्प और उपलब्धि की प्रेरक गाथा है।
उन्होंने कहा कि सामान्य और आर्थिक रूप से कमजोर पृष्ठभूमि से देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद तक पहुंचने की कोविंद की यात्रा उनकी असाधारण संकल्पशक्ति को दर्शाती है और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्थायी स्रोत है।

❤6
भारत और नेपाल ने 8 MoU साइन किये
12 अगस्तको भारत और नेपाल के बीच विकास सहयोग को मजबूत करने के लिए 8 MoU ज्ञापनों पर साइन किये।
इन MoU का फोकस नेपाल में स्थानीय स्तर के विकास और हाई इम्पैक्ट कम्युनिटी डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स को आगे बढ़ाने पर है। ये MoU काठमांडू में भारतीय दूतावास, नेपाल के भूमि प्रबंधन, सहकारी, संघीय मामले और सामान्य प्रशासन मंत्रालय और नेपाली प्रशासनके बीच किए गए।
भारत और नेपाल के बीच ये डेवलपमेंट प्रोजेक्ट शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क, सामुदायिक भवन और अन्य स्थानीय बुनियादी सुविधाओं से जुड़े हैं।

❤3
खाद्य सब्सिडी वितरण में बड़ा बदलाव, चंडीगढ़ और दादरा एवं नगर हवेली से शुरू होगी डिजिटल पहल
भारत सरकार 14 अगस्त 2026 को चंडीगढ़ और दादरा एवं नगर हवेली केंद्र शासित प्रदेशों में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) के तहत सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (सीबीडीसी) आधारित प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) योजना शुरू करेगी।
इस पहल के तहत पात्र लाभार्थियों को खाद्य सब्सिडी पारंपरिक बैंक खातों में भेजने के बजाय प्रोग्रामेबल सीबीडीसी यानी डिजिटल रुपए के टोकन के रूप में सीधे उनके सीबीडीसी वॉलेट में मिलेगी। इस पहल के साथ चंडीगढ़ और दादरा एवं नगर हवेली देश के पहले केंद्र शासित प्रदेश बनने जा रहे हैं, जहां सभी पात्र पीएमजीकेएवाई लाभार्थियों को खाद्य सब्सिडी सीबीडीसी वॉलेट के माध्यम से दी जाएगी।
यह व्यवस्था पुडुचेरी और गुजरात में किए गए पहले के प्रायोगिक कार्यान्वयन के अनुभव पर आधारित है।

❤4
एंड्रास बाका हंगरी के नए राष्ट्रपति चुने गए
11 अगस्त को हंगरी की संसद ने पूर्व सुप्रीम कोर्ट प्रमुख एंड्रास (András) बाका को देश का नया राष्ट्रपति चुना है। एंड्रास ने संसद में शपथ ली और वे एकमात्र उम्मीदवार थे जिन्हें राष्ट्रपति पद के लिए समर्थन मिला। एंड्रास एक वरिष्ठ न्यायविद हैं। वे 1991 से 2008 तक यूरोपीय मानवाधिकार न्यायालय (ECHR) में हंगरी के जज रहे हैं।

❤1
अमित शाह ने लॉन्च किया ‘ग्रामीण ज्ञान सेतु’, गांवों के पुस्तकालयों को डिजिटल नेटवर्क से जोड़ा
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गुजरात के गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र के पुस्तकालयों को आपस में जोड़ने के लिए विकसित ‘ग्रामीण ज्ञान सेतु’ ऐप का शुभारंभ किया।
राष्ट्रीय पुस्तकालय दिवस के अवसर पर शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य गांधीनगर, कलोल और साणंद विधानसभा क्षेत्रों के गांवों में बच्चों को पढ़ने की आदत से जोड़ना और उन्हें गांव में ही ज्ञान के व्यापक संसाधन उपलब्ध कराना है।
इस ऐप से अब तक 752 पुस्तकालय जुड़ चुके हैं, जबकि 2 लाख 80 हजार पुस्तकों वाले चार बड़े पुस्तकालयों को ग्रामीण पुस्तकालयों के साथ जोड़ा गया है।
गृह मंत्री ने बताया कि सांसद निधि से वैन की व्यवस्था की गई है। ये वैन हर 15 दिन में गांवों में जाएंगी, पहले उपलब्ध कराई गई पुस्तकों को वापस लेंगी और ऐप पर पंजीकृत पुस्तकों को संबंधित ग्रामीण पुस्तकालयों तक पहुंचाएंगी।

❤5
सेवानिवृत्त आईआरपीएस डॉ. भूमा वी.जी. मॉरीशस के एआईपीएसआई के कुलपति बने: विदेश मंत्रालय
विदेश मंत्रालय ने बताया कि सेवानिवृत्त आईआरपीएस डॉ. भूमा वी.जी. को मॉरीशस के अटल बिहारी बाजपेयी इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक सर्विस एंड इनोवेशन (एआईपीएसआई) के कुलपति पद के लिए चुना गया है।
मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि एआईपीएसआई मॉरीशस का पूर्व सिविल सर्विस कॉलेज है। इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम ने मार्च 2025 में संयुक्त रूप से किया था।

कपड़ा मंत्रालय महिलाओं की प्रेरक यात्राओं के सम्मान में ‘सृजन: वॉयस फ्रॉम द लूम’ विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगा
कपड़ा मंत्रालय ‘सृजन: वॉयस फ्रॉम द लूम’ नाम से एक विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगा। सृजनः करघे की आवाज कार्यक्रम हथकरघा उद्योग से जुड़ी महिलाओं और उनकी प्रेरक यात्राओं के सम्मान और देश की बुनाई की विरासत में उनके योगदान को रेखांकित करने के लिए आयोजित किया जा रहा है।
नयी दिल्ली में आयोजित इस कार्यक्रम में कपड़ा मंत्रालय की सचिव नीलम शमी राव उपस्थित रहेंगी। मंत्रालय ने बताया कि इस कार्यक्रम के दौरान 6 हथकरघा क्लस्टर की 100 से ज़्यादा महिला बुनकर अपनी लगन, रचनात्मकता और बुनाई परंपराओं के संरक्षण में अपनी भूमिका की प्रेरक गाथा साझा करेंगी

भारत के करण सिंह और शेरजिन शांतिमोल ने जीता स्वर्ण पदक
नाइजीरिया के लागोस में आयोजित कॉमनवेल्थ फेंसिंग चैंपियनशिप में भारत ने पदक जीतने का शानदार सिलसिला जारी रखा।
करण सिंह और शेरजिन शांतिमोल ने सीनियर पुरुष स्पर्धाओं में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीते। 7-11 से पिछड़ने के बाद, करण ने जोरदार वापसी करते हुए 15-12 से मुकाबला जीतकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। शेरजिन शांतिमोल ने दूसरे वरीयता प्राप्त दक्षिण अफ्रीकी फेंसर पीटर क्रूगर को 15-6 से हराकर शीर्ष स्थान हासिल किया।
सीनियर महिला स्पर्धा में भारतीय महिला फेंसरों ने फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन पदक जीते। तनिष्का खत्री ने स्वर्ण पदक हासिल किया और खुशी दाभाडे ने रजत पदक जीता।
प्राची लोहान ने कांस्य पदक जीतकर भारत की झोली में अपना नाम जोड़ा और ऑस्ट्रेलिया के हैरिसन एस्ले के साथ तीसरा स्थान साझा किया।