Taiyari Karlo (Rajasthan)
116K subscribers
19.7K photos
85 videos
4.79K files
10.1K links
आपका स्वागत है , TAIYARI KARLO के ऑफिशियल टेलीग्राम चैनल पर

" अब प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करनी हुई आसान 'तैयारी करलो' के साथ "

🔰 YOUTUBE CHANNEL -
http://bit.ly/TkarloYT

🔰 TAIYARI KARLO APP -
http://bit.ly/TAIYARIKAPP

8529429129,7339953819
Download Telegram
RPSC_Update_260819_225752.pdf
235.8 KB
Sub inspector telecom result
2
RPSC_Update (1)_260819_225830.pdf
252.1 KB
सब इंस्पेक्टर (टेलीकॉम) प्रतियोगी परीक्षा 2024 के लिए साक्षात्कार के बाद परिणाम
🔥 10+2 LEVEL CET 2026 जादुई बैच🔥

📚 व्याख्या + MCQ + PYQ
60 दिन — पूरी तरह Targeted Preparation
🔥 24 अगस्त से LIVE CLASSES
💰 पूरे बैच की फीस मात्र ₹551
💥 एक ही जगह पर Practice + Revision + Exam-Level Preparation!

🚀 CET 2026 में नंबर नहीं, रिकॉर्ड बनाने की तैयारी करो!
🔥 तैयारी ऐसी कि Selection खुद बोले — तैयार हूँ!
💯

क्योंकि CET तो हर कोई देगा…
लेकिन तैयारी ऐसी होनी चाहिए कि Result आने पर नाम अपना दिखे! ❤️‍🔥


"TAIYARI KARLO APP" डाउनलोड करें  - https://play.google.com/store/apps/details?id=com.uddan.taiyarikarlo

ज्यादा जानकारी के लिए संपर्क करें - 7339953819,8529429129
4
📜दिव्या देशमुख सहित कुल 17 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार

1. राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों में इस बार 17 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार के लिए चुना गया है। इनमें शतरंज खिलाड़ी दिव्या देशमुख और विदित गुजराती, एथलीट तेजस्विन शंकर और बैडमिंटन खिलाड़ी गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली शामिल हैं। वहीं इस बार किसी खिलाड़ी को खेल रत्न नहीं मिलेगा। 2014 के बाद पहली बार ऐसा हुआ है।

2. असम सरकार ने बच्चों की सुरक्षा और गरिमा के लिए असम राज्य बाल संरक्षण नीति 2026 को मंजूरी दी। इससे राज्य में जुवेनाइल जस्टिस एक्ट और POCSO नियमों को प्रभावी तरीके से लागू करने में मदद मिलेगी। साथ ही राज्य सरकार ने युवाओं के रोजगार और करिअर मार्गदर्शन के लिए युवा अधिकारिता और कल्याण विभाग भी बनाया है।

3. सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स हब, बनाने के लिए 31 निवेश प्रस्तावों को मंजूरी दी। इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स मैन्युफैक्चरिंग स्कीम के तहत करीब 7,877 करोड़ रुपए का निवेश होगा। 10 राज्यों में उत्पादन इकाइयां लगेंगी और 10 हजार नई नौकरियां मिलेगी। इन परियोजनाओं से 82,243 करोड़ रु. के इलेक्ट्रॉनिक उत्पादित होंगे।

4. महाराष्ट्र सरकार ने सांप के काटने (स्नेकबाइट) को अधिसूचित बीमारी घोषित किया। अब सरकारी और निजी अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों और डॉक्टरों को स्नेकबाइट के हर संदिग्ध या पुष्ट मामले और उससे होने वाली मौत की जानकारी जिला स्वास्थ्य अधिकारियों को देना अनिवार्य होगा। इसका उद्देश्य मामलों की सटीक निगरानी, समय पर इलाज और एंटी-स्नेक वेनम की बेहतर उपलब्धता सुनिश्चित करना है।

अर्थव्यवस्था

5. 2024-25 की ऑडिट रिपोर्ट के अनुसार PM CARES फंड को मिलने वाले घरेलू दान में 30% की कमी आई। इस साल घरेलू दान 479 करोड़ रु. रहा, जबकि पिछले साल 681 करोड़ रु. मिला था। विदेशी दान मी 18% घटा है। बैंक ब्याज के कारण फंड का कुल बैलेंस 8,452 करोड़ रु. हो गया। PM CARES फंड एक सार्वजनिक धर्मार्थ ट्रस्ट है।

रक्षा उत्पादन

6. रक्षा मंत्रालय ने आयात पर निर्भरता घटाने के लिए 405 रणनीतिक वस्तुओं की छठी सकारात्मक स्वदेशीकरण सूची जारी की। इसमें एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर, सुखोई-30 MKI इंजन के पुर्जे और रडार जैसे उपकरण शामिल हैं। अब इनका उत्पादन और खरीद भारतीय उद्योगों से ही की जाएगी।

7. दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन (UNMISS) के साथ उत्कृष्ट सेवा के लिए 210 भारतीय पीसकीपर्स को संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित किया गया। अप्रैल 2026 तक 1,775 कर्मियों के साथ भारत UNMISS में सबसे बड़ा सैन्य योगदानकर्ता था।
8
गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के अलवर में 6,400 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया

16 अगस्त को गृह मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के अलवर में 6,400 करोड़ के विकास कार्यों का उद्घाटन किया और नई परियोजनाओं की शुरुआत की। अमित शाह का ये कार्यक्रम केंद्र सरकार के ‘सहकार से समृद्धि’ विजन का हिस्सा है।

ये सहकारिता क्षेत्र और डेयरी विकास को बढ़ावा देने के लिए है। इन परियोजनाओं में अमित शाह ने अलवर सरस डेयरी कॉम्प्लेक्स में नए डेयरी प्लांट की आधारशिला भी रखी।

साथ ही दुग्ध संघों के डेयरी प्रोसेसिंग प्लांट और पशु आहार संयंत्रों का ई-उद्घाटन किया गया। ये विकास कार्य राजस्थान के 17 जिलों से जुड़े हैं। इस कार्यक्रम का उद्देश्य सहकारी संस्थाओं को मजबूत करना और किसानों की आय एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देना है

इस कार्यक्रम के दौरान, शाह नए सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंकों के गठन की घोषणा की और डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए अलग-अलग कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को फंड ट्रांसफर किया।
3
एनआईईएलआईटी ने साइबर कुश्ती-2026 हैकाथॉन का शुभारंभ किया

राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान ने साइबर कुश्ती-2026 नामक एक राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा और कृत्रिम बुद्धिमत्ता हैकाथॉन का शुभारंभ किया है।

इसका उद्देश्य साइबर सुरक्षा आकलन में मानवीय निर्णय क्षमता का परीक्षण और उसे मान्यता प्रदान करना है। इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने बताया कि इसमें भागीदारी निःशुल्क है और तीन सदस्यीय टीमों में छात्र और स्वतंत्र शोधकर्ता भाग ले सकते हैं। विजेता टीम को ‘साइबर केसरी 2026’ की उपाधि से सम्मानित किया जाएगा और उन्हें पारंपरिक गदा भेंट की जाएगी। उप-विजेताओं को ‘रुस्तम’ और ‘पहलवान’ की उपाधि से नवाजा जाएगा।
1
SpaceX ने कम समय में दो फाल्कन लॉन्च कर रिकॉर्ड बनाया

15 अगस्त को SpaceX ने दो अलग-अलग महत्वपूर्ण मिशनों के लिए अपने दो फाल्कन 9 (Falcon 9) रॉकेट लॉन्च किए। इस ऐतिहासिक मिशन के तहत दोनों रॉकेटों को मात्र 38 मिनट के अंतर से लॉन्च किया गया।

SpaceX ने इतने कम समय के अंतर में दो बड़े लॉन्च कर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। पहला लॉन्च फ्लोरिडा के कैप कैनावर्ल स्पेस फोर्स स्टेशन से हुआ, जिसमें ग्लोबल स्टार 2-R मिशन के तहत 8 उपग्रह भेजे गए। इस लॉन्च के जरिए 'ग्लोबलस्टार' सैटेलाइट को उसकी कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित किया गया है।

दूसरा लॉन्च कैलिफोर्निया के स्पेस फोर्स बेस से हुआ, जो यूएस स्पेस फोर्स USSF-36 मिशन के लिए था। यह SpaceX के लिए दो ऑर्बिटल मिशन के बीच सबसे कम अंतराल का नया रिकॉर्ड है। 31 अगस्त 2024 में SpaceX ने दो Falcon 9 लॉन्च के बीच लगभग 65 मिनट का अंतर रखा था। नया रिकॉर्ड पुराने रिकॉर्ड से करीब 27 मिनट कम है।
1
दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन ने ई-स्पोर्ट्स विश्‍व कप शतरंज का खिताब बरकरार रखा

शतरंज में विश्व नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन ने लगातार दूसरी बार ई-स्पोर्ट्स वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया है। फ्रांस के पेरिस में खेले गए फाइनल में कार्लसन ने बेलारूस के ग्रैंडमास्टर डेनिस लाजाविक को 2-0 से हराया। टीम लिक्विड का प्रतिनिधित्व कर रहे 35 वर्षीय नॉर्वे के कार्लसन पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहे।

वहीं, अमरीका के ग्रैंडमास्टर हिकारू नाकामुरा ने कांस्य पदक मुकाबले में अलीरेजा फिरोज़जा को 4-1 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। कार्लसन को खिताब जीतने पर 2.5 लाख अमेरिकी डॉलर ($250,000) यानी, 2 करोड़ 40 लाख की प्राइज मनी मिली
7
🧬 कैंसर के इलाज के लिए विकसित हुई नई “स्मार्ट” दवा

➡️ वैज्ञानिकों ने RK-251 नाम की नई “स्मार्ट” कैंसर दवा विकसित की है, जिसे मुख्य रूप से कैंसर कोशिकाओं के अंदर सक्रिय होकर काम करने के लिए बनाया गया है।

➡️ यह शोध विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (DST) के तहत इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडी इन साइंस एंड टेक्नोलॉजी (IASST) और IIT गुवाहाटी के वैज्ञानिकों ने मिलकर किया है।

➡️ कैंसर कोशिकाओं में रिएक्टिव ऑक्सीजन स्पीशीज़ (ROS) का स्तर अधिक होता है। RK-251 इन्हीं ROS के कारण कैंसर कोशिकाओं के अंदर सक्रिय होती है और NBDHEX नामक कैंसर-रोधी यौगिक छोड़ती है।

➡️ यह यौगिक उन प्रोटीनों को रोकता है, जिनका इस्तेमाल कई कैंसर कोशिकाएं जीवित रहने और उपचार के प्रति प्रतिरोध के लिए करती हैं।

➡️ शुरुआती अध्ययनों में RK-251 ने ट्रिपल-नेगेटिव स्तन कैंसर कोशिकाओं के खिलाफ अच्छा प्रभाव दिखाया, जबकि स्वस्थ कोशिकाओं पर इसका प्रभाव बहुत कम रहा।

➡️ ज़ेब्राफिश भ्रूणों पर किए गए अध्ययन में दवा से कोई स्पष्ट विषाक्त प्रभाव नहीं दिखा।
14