Taiyari Karlo (Rajasthan)
115K subscribers
19.9K photos
85 videos
4.85K files
10.1K links
आपका स्वागत है , TAIYARI KARLO के ऑफिशियल टेलीग्राम चैनल पर

" अब प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करनी हुई आसान 'तैयारी करलो' के साथ "

🔰 YOUTUBE CHANNEL -
http://bit.ly/TkarloYT

🔰 TAIYARI KARLO APP -
http://bit.ly/TAIYARIKAPP

8529429129,7339953819
Download Telegram
अनुराग जैन ने संभाला नीति आयोग के नए सीईओ का कार्यभार

नीति आयोग ने सोमवार को अनुराग जैन का नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के रूप में स्वागत किया।


इसी वर्ष अप्रैल में केंद्र सरकार ने प्रसिद्ध अर्थशास्त्री अशोक कुमार लाहिड़ी को नीति आयोग का उपाध्यक्ष (वाइस चेयरमैन) नियुक्त किया था। उन्होंने सुमन के. बेरी का स्थान लिया था।
11🥰1
भारत-नेपाल सैन्य संबंधों को नई मजबूती, नेपाल ने जनरल धीरज सेठ को दी नेपाली सेना के जनरल की मानद रैंक

नेपाल के राष्‍ट्रपति रामचन्‍द्र पाउडेल ने काठमांडू के शीतल निवास में आयोजित अलंकरण समारोह में भारत के सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ को नेपाली सेना के अवैतनिक जनरल रैंक प्रदान किया
3
संयुक्‍त मैत्री सैन्‍य अभ्‍यास में भाग लेने के लिए भारतीय सेना की टुकड़ी थाइलैंड रवाना

भारतीय सेना की टुकड़ी संयुक्‍त मैत्री-XV (MAITREE-XV) सैन्‍य अभ्‍यास में भाग लेने के लिए थाइलैंड रवाना हो गई।

सैन्‍य अभ्‍यास इस महीने की 31 तारीख तक थाईलैंड के सूरत थानी स्थित विभावदी रंगसित कैंप में चलेगा। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि मैत्री अभ्‍यास का उद्देश्‍य भारत और थाइलैंड के बीच सैन्‍य सहयोग बढ़ाना है।

इससे संयुक्‍त राष्‍ट्र चार्टर के तहत जंगलों और अर्ध शहरी क्षेत्रों में उग्रवाद और आतंकवाद का सामना करने की संयुक्‍त क्षमता बढ़ेगी। दोनों देशों की सैन्‍य टुकड़ियां संचालन और प्रौद्योगिकी गत अनुभव भी साझा करेंगी।

दोनों देशों के बीच पिछला अभ्‍यास सितम्‍बर 2025 मेघालय में हुआ था
7
पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू की जीवनी पर आधारित हिंदी में लिखित पुस्तक का विमोचन किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नई दिल्ली में पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू की जीवनी पर आधारित हिंदी में लिखित पुस्तक का विमोचन किया।

इस पुस्तक के लेखक पूर्व राज्यसभा सांसद वाई. लक्ष्मी प्रसाद हैं।

यह पुस्तक पूर्व उपराष्ट्रपति और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष वेंकैया नायडू के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्रसेवा की प्रेरणादायक यात्रा के साथ उनके विचारों, संघर्षों और योगदान से पाठकों को परिचित कराती है
4
केंद्रीय सूचना आयोग के मुख्य सूचना आयुक्त राज कुमार गोयल ने ऐपकॉम्स का किया शुभारंभ

केंद्रीय सूचना आयोग-सीआईसी के मुख्य सूचना आयुक्त राज कुमार गोयल ने दूसरे चरण के उन्नत अपील और शिकायत प्रबंधन प्रणाली-ऐपकॉम्स का शुभारंभ किया।


यह ऑनलाइन वेब पोर्टल सितंबर 2016 में शुरू किया गया था जिसके माध्यम से नागरिक ऑनलाइन दूसरी अपील और शिकायतें दर्ज कर सकते हैं।

साथ ही पंजीकरण, सुनवाई की तिथि निर्धारण, निर्णय जारी करने और अपलोड करने तथा अन्य संबंधित प्रक्रियाओं सहित मामलों की संपूर्ण डिजिटल प्रक्रिया को सुगम बनाया गया है।
3
ईसीआई ने लॉन्च किया ईएलसी 2.0


भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने पटना के ज्ञान भवन में आयोजित ‘इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब्स एंड ईसीआईनेट’ सम्मेलन के दौरान इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब्स 2.0 (ईएलसी 2.0) का शुभारंभ किया।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि शैक्षणिक संस्थान चुनावी प्रक्रियाओं में विश्वास मजबूत करने, चुनावी साक्षरता बढ़ाने और युवाओं की सूचित लोकतांत्रिक भागीदारी सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

भारत निर्वाचन आयोग ने वर्ष 2018 में SVEEP कार्यक्रम के तहत इलेक्ट्रॉल लिटरेसी क्लब की शुरुआत की थी।
2
12वीं ब्रिक्स पर्यावरण मंत्रियों की बैठक

18 अगस्त को भारत नई दिल्ली में 12वीं ब्रिक्स (BRICS) पर्यावरण मंत्रियों की बैठक की मेजबानी करेगा।

इस बैठक में पर्यावरण वर्किंग ग्रुप और जलवायु परिवर्तन व सतत विकास पर संपर्क समूह शामिल होंगे।

ये कार्यक्रम भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता 2026 की मुख्य थीम- 'मजबूती, इनोवेशन, सहयोग और स्थिरता के लिए निर्माण' के तहत आयोजित किया जाएगा।
3
ब्रिक्स देशों के संचार मंत्रियों की 12वीं बैठक 21 अगस्त 2026 को होगी

🌀यह बैठक भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता के मुख्य विषय "सुदृढ़ता, नवाचार, सहयोग और निरंतरता के लिए निर्माण" और आईसीटी ट्रैक के विषय "सुदृढ़ भविष्य के लिए नवाचार, सहयोग और परिवर्तन" के अंतर्गत आयोजित की जा रही है

🌀ये प्राथमिकताएं समावेशी, सुरक्षित और टिकाऊ डिजिटल विकास को बढ़ावा देने और ब्रिक्स देशों के बीच प्रौद्योगिकी सहयोग को मजबूत करने के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं
टेस्ट में पंत के 100 छक्के, गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड तोड़ा 🏏

1. संचार मंत्रालय और दूरसंचार विभाग ने टेलीकॉम कंपनियों को निर्देश दिए। किसी ग्राहक के नाम पर पहले से 9 मोबाइल सिम चालू हैं, तो उसे नया सिम नहीं दिया जाएगा। जम्मू-कश्मीर, असम और पूर्वोत्तर राज्यों में यह सीमा 6 सिम की होगी। नियम लागू करने के लिए सरकार के डिजिटल इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म की मदद ली जाएगी। 📱

2. तमिलनाडु ने मुख्यमंत्री व्यापक स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत मुफ्त इलाज की सालाना सीमा 5 लाख से 25 लाख रुपये कर दी है। सरकार मेडिकल कॉलेजों में 6,098 सीटें बढ़ाएगी। इसके लिए 351 करोड़ रु. खर्च होंगे। पेरम्बलूर में 300 करोड़ रु. की लागत से 400 बेड का मल्टी-स्पेशियलिटि अस्पताल भी बनाया जाएगा। 🏥

3. ऋषभ पंत ने टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के पूरे किए। वह टेस्ट में यह उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के सबसे तेज 100 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड तोड़ा। पंत टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज भी बने हैं। 🏏🇮🇳

4. केंद्रीय कैबिनेट ने रेलवे मंत्रालय की चार मल्टी-ट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी दी। इनकी अनुमानित लागत करीब 9,450 करोड़ रुपये है। परियोजनाएं बंगाल, ओडिशा, आंध्रप्रदेश और तमिलनाडु के 8 जिलों में होंगी। इससे रेल नेटवर्क में 410 किमी की बढ़ोतरी होगी। खड्डगपुर-भद्रक, भद्रक-हरिदासपुर, गुम्मिडीपुंडी-गुडूर और कटक-पारादीप रेल लाइनों का आधुनिकीकरण किया जाएगा। 🚂

5. अमेरिकी राजदूत सरजियो गोर ने जम्मू-कश्मीर की पहली यात्रा की। उन्होंने इसे भारत का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया और अमेरिकी पर्यटकों की ट्रैवल एडवाइज़री कम करने का संकेत दिया। 2019 के बाद यह किसी अमेरिकी राजदूत की पहली यात्रा है। श्रीनगर में CM उमर अब्दुल्ला से पर्यटन, बागवानी व आर्थिक सहयोग पर चर्चा की। 🇺🇸🇮🇳

6. चीन ने दोबारा इस्तेमाल किए जा सकने वाले रॉकेट की तकनीक में बड़ी सफलता हासिल की। चीन ने पहली बार झूके 3 रॉकेट को उड़ान के बाद जमीन पर उतारा। इसे निजी एरोस्पेस कंपनी लैंडस्पेस ने लॉन्च किया था। इससे पहले जुलाई में चीन ने समुद्र में बने प्लेटफॉर्म पर रॉकेट स्टेज रिकवर किया था।
🚀
2
19👍4
Live 🛑
6
Live 🛑
8👍1