Taiyari Karlo (Rajasthan)
115K subscribers
19.9K photos
85 videos
4.85K files
10.1K links
आपका स्वागत है , TAIYARI KARLO के ऑफिशियल टेलीग्राम चैनल पर

" अब प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करनी हुई आसान 'तैयारी करलो' के साथ "

🔰 YOUTUBE CHANNEL -
http://bit.ly/TkarloYT

🔰 TAIYARI KARLO APP -
http://bit.ly/TAIYARIKAPP

8529429129,7339953819
Download Telegram
11🔥3
💠 छोटे बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा की रक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, सरकार ने क्लोरफेनिरामाइन मैलिएट और फिनाइलेफ्राइन हाइड्रोक्लोराइड युक्त सभी निश्चित खुराक संयोजन (एफडीसी) के निर्माण, बिक्री और वितरण पर प्रतिबंध लगाए हैं, और यह अनिवार्य कर दिया है कि इन दवाओं का उपयोग चार वर्ष से कम उम्र के बच्चों में नहीं किया जाना चाहिए।

💠 इससे पहले, 15 अप्रैल 2025 की अधिसूचना [एसओ 1717(ई)] के माध्यम से, सरकार ने क्लोरफेनिरामाइन मैलिएट और फिनाइलेफ्राइन हाइड्रोक्लोराइड युक्त कुछ निश्चित खुराक संयोजनों (एफडीसी) पर आयु-विशिष्ट चेतावनी लागू करते हुए प्रतिबंध लगा दिया था। नवीनतम अधिसूचना इस आवश्यकता को इन दोनों अवयवों वाले सभी फॉर्मूलेशन पर लागू करती है
9🔥1
कोच्चि स्थित सीएसएल द्वारा निर्मित तीसरी पनडुब्बी रोधी उथले जल की नौका, मैंग्रोल नौसेना को सुपुर्द

🔸कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (सीएसएल), कोच्चि द्वारा निर्मित तीसरी उथले जल की पनडुब्‍बी रोधी युद्धक नौका 'मंगरोल' को 21 अगस्त 2026 को भारतीय नौसेना को सौंप दिया गया।

🔸इस जहाज में 80 प्रतिशत से अधिक स्वदेशी सामग्री का उपयोग किया गया है और यह पानी के भीतर निगरानी, तटीय जलक्षेत्र में पनडुब्बी रोधी अभियान (एएसडब्‍ल्‍यू), निम्न -तीव्रता समुद्री अभियान (एलआईएमओ) और बारूदी सुरंगों से बचाव की क्षमताओं से सुसज्जित है। यह जहाज वाटरजेट से संचालित होता है और अत्याधुनिक टॉरपीडो, पनडुब्बी रोधी रॉकेट, उन्नत रडार और सोनार से लैस है।

🔸मैंग्रोल नाम गुजरात के जूनागढ़ जिले में स्थित तटीय शहर और छोटे बंदरगाह 'मैंग्रोल' से लिया गया है, जो समुद्री मत्स्य पालन उद्योग का एक प्रमुख बंदरगाह है।
4👍4
CamScanner 08-22-2026 1718_260822_192729.pdf
15.1 MB
✴️ RSSB द्वारा आज आयोजित हुई बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती परीक्षा 2026 का पेपर : 2nd पेपर


👍32
Live 🛑
3
👍72
भारत अगले वर्ष तटरक्षक बल के 5वें वैश्विक शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा

भारत अगले वर्ष फरवरी में नई दिल्ली में तटरक्षक बल के पांचवें वैश्विक शिखर सम्मेलन (सीजीजीएस) की मेजबानी करेगा।

ये आयोजन भारतीय तटरक्षक बल की स्वर्ण जयंती के अवसर पर होगा।

रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि यह शिखर सम्मेलन भारत के महासागर दृष्टिकोण और सहयोगात्मक तथा प्रगतिशील समुद्री व्यवस्था के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का एक महत्वपूर्ण उदाहरण होगा।

रक्षा मंत्रालय के अनुसार यह आयोजन अंतरराष्ट्रीय समुद्री सहयोग को मजबूत करने और सुरक्षित, स्वच्छ तथा अधिक सुरक्षित समुद्रों की दिशा में सामूहिक प्रयासों को आगे बढ़ाने के लिए भारत की प्रतिबद्धता की भी पुष्टि करता है।

इस ऐतिहासिक शिखर सम्मेलन की तैयारियों के तहत, भारतीय तटरक्षक बल ने हाइब्रिड मोड में पांचवें सीजीजीएस की कार्यकारी स्तरीय बैठक की मेजबानी की।
5
जापान के रक्षा मंत्री शिंजिरो भारत आए


20 अगस्त को जापान के रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइज़ुमीनई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिलेंगे।

इस मुलाकात में भारत और जापान रक्षा सहयोग की समीक्षा करेंगे और डिफेंस टेक्नोलॉजी, इंडस्ट्री और समैरीटाइम सिक्योरिटी में सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा करेंगे। इस बैठक में दोनों देश साल के आखिर में होने वाली 2+2 बातचीत से जुड़े मुद्दों पर भी बात कर सकते हैं।

भारत और जापान के बीच ये बैठक UNICORN नेवल रेडियो एंटीना सिस्टम के संयुक्त विकास के लिए पहला समझौता होने के बाद हो रही है।

शिंजिरो कोइज़ुमीनई तीन दिन की यात्रा पर आए हैं और कोइज़ुमी 19 अगस्त को मुंबई पहुंचें हैं।

इस दौरान जापान के UNICORN स्टील्थ कम्युनिकेशन सिस्टम के प्रस्तावित निर्यात पर भी बात हो सकती है। UNICORN का पूरा नाम यूनिफाइड कॉम्प्लेक्स रेडियो एंटीना या NORA-50) है