9 अगस्त से उज्बेकिस्तान-किर्गिज गणराज्य दौरे पर पीएम मोदी, SCO शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 अगस्त से 1 सितंबर 2026 तक उज्बेकिस्तान और किर्गिज गणराज्य की यात्रा करेंगे। वे 29–30 अगस्त को द्विपक्षीय यात्रा पर उज्बेकिस्तान जाएंगे, जबकि 31 अगस्त से 1 सितंबर तक किर्गिज गणराज्य में 26वें शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।
उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शवकत मिर्जियोयेव के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री 29–30 अगस्त को ताशकंद की राजकीय यात्रा करेंगे। यह प्रधानमंत्री मोदी की उज्बेकिस्तान की चौथी यात्रा होगी।

❤3
18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का आयोजन राष्ट्रीय राजधानी स्थित भारत मंडपम में 12-13 सितंबर को होगा। इस शिखर सम्मेलन में ब्रिक्स के सदस्य और सहयोगी देशों के नेताओं के साथ-साथ आउटरीच के लिए आमंत्रित नेता भी शामिल होंगे।
भारत इस साल ब्रिक्स की अध्यक्षता कर रहा है। भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता का मुख्य विषय है: “लचीलेपन, नवाचार, सहयोग और स्थिरता के लिए निर्माण”।
इस वर्ष भारत की अध्यक्षता में, ब्रिक्स की रणनीतिक साझेदारी को तीन मुख्य स्तंभों के इर्द गिर्द बुना गया है।
जो राजनीतिक और सुरक्षा, आर्थिक और वित्तीय, तथा सांस्कृतिक और लोगों के बीच आदान-प्रदान है। इसे मजबूत करने के लिए भारत के 25 से अधिक शहरों में 350 से अधिक बैठकें और उच्च-स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।
भारत ब्रिक्स का संस्थापक सदस्य है और इससे पहले 2012, 2016 और 2021 में इसकी अध्यक्षता कर चुका है। भारत ने 1 जनवरी 2026 को चौथी बार ब्रिक्स की अध्यक्षता संभाली। वर्ष 2026 एक महत्वपूर्ण पड़ाव भी है क्योंकि इस साल ब्रिक्स अपनी स्थापना के बीस साल पूरे कर रहा है

हिंडाल्को ने कर्नाटक में भारत का पहला सुपरफाइन पीपीटी एटीएच प्लांट शुरू किया
हिंडाल्को इंडस्ट्रीज़ ने 27 अगस्त 2026 को कर्नाटक के बेलगावी में एक नई मैन्युफैक्चरिंग यूनिट शुरू की है, जो देश में अपनी तरह की पहली यूनिट है।
यह प्लांट 'सुपरफाइन प्रेसिपिटेटेड एल्युमीनियम ट्राईहाइड्रेट' (PPT ATH) बनाता है। यह एक खास मटीरियल है जिसका इस्तेमाल बड़े पैमाने पर इलेक्ट्रिकल केबल और इंफ्रास्ट्रक्चर के पार्ट्स को आग से सुरक्षित बनाने के लिए किया जाता है।
बेलागावी में बनी नई फ़ैसिलिटी की सालाना प्रोडक्शन क्षमता अभी 30,000 टन है। यह क्षमता वायर और केबल इंडस्ट्री से मिलने वाली फ़ायर-सेफ़ केबल की भारत की लगभग पूरी घरेलू मांग को पूरा करने के लिए काफ़ी है।
हिंडाल्को ने इस प्लांट को इस तरह से प्लान किया है कि देश में मांग बढ़ने पर इसे चरणों में बढ़ाकर 60,000 टन तक किया जा सके।

❤2
नाबार्ड और नैबफिड ने ग्रामीण बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए समझौता किया
राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) और राष्ट्रीय अवसंरचना वित्तपोषण विकास बैंक (नैबफिड) ने ग्रामीण क्षेत्रों पर महत्वपूर्ण प्रभाव डालने वाली बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के वित्तपोषण में सहयोग मजबूत करने के लिए एक प्रारंभिक समझौता किया है।
दोनों संस्थानों ने संयुक्त बयान में कहा कि समझौता ज्ञापन संयुक्त वित्तपोषण, ज्ञान साझा करने और वित्तपोषण के नए समाधान विकसित करने के लिए एक रूपरेखा प्रदान करता है।

गांवों में डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत करने की दिशा में कदम, सरकार ने ‘दानवीर’ पहल के जरिए मांगा जन सहयोग
पंचायती राज मंत्रालय ने ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाने के लिए आम नागरिकों की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में एक नई पहल शुरू की है।
मंत्रालय ने लोगों से ‘दानवीर’ बनने का आह्वान किया है। यह एक जन-सहभागिता-आधारित कंप्यूटर क्राउडसोर्सिंग पहल है, जिसके तहत व्यक्ति और संस्थाएं सत्यापित ग्राम पंचायतों को सीधे डेस्कटॉप कंप्यूटर दान कर सकते हैं।
पंचायती राज मंत्रालय के अनुसार, ‘दानवीर’ पहल का उद्देश्य ग्राम पंचायतों में डिजिटल सुविधाओं को मजबूत बनाना और सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों, विशेष रूप से राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान (आरजीएसए) के तहत उपलब्ध कराए जा रहे बुनियादी ढांचे (इंफ्रास्ट्रक्चर) को पूरक सहयोग प्रदान करना है

भारतीय नौसेना को पहला स्वदेशी बहु-उद्देशीय पोत 'समर्थक' सौंपा गया
लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड (एल&टी), कट्टुपल्ली द्वारा निर्मित पहला स्वदेशी बहु-उद्देशीय पोत (एमपीवी) 'समर्थक', 27 अगस्त 2026 को भारतीय नौसेना को सौंपा गया।
इस जहाज में 75 प्रतिशत से अधिक स्वदेशी सामग्री का इस्तेमाल हुआ है और इसे एक बहु-उपयोगी परीक्षण और मूल्यांकन प्लेटफॉर्म के तौर पर तैयार किया गया है।
साथ ही, इस जहाज को समुद्री निगरानी और टोह लेने, अपतटीय गश्त करने और जरूरत पड़ने पर मानवीय सहायता व आपदा राहत कार्यों में मदद करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
इस जहाज का नाम बहुत सोच-समझकर 'समर्थक' रखा गया है, जिसका अर्थ है 'समर्थन करने वाला'। यह नाम कई मिशनों में भरोसेमंद मददगार के तौर पर जहाज की भूमिका को दर्शाता है।

उपराष्ट्रपति ने राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी की पुस्तक 'संकल्प से सिद्धि का मोदी युग' का विमोचन किया
उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने नई दिल्ली स्थित उपराष्ट्रपति भवन में राज्यसभा सांसद श्री घनश्याम तिवारी द्वारा लिखित पुस्तक 'संकल्प से सिद्धि का मोदी युग' का विमोचन किया। श्री सीपी राधाकृष्णन ने 'संकल्प से सिद्धि का मोदी युग' शीर्षक को एक सशक्त और प्रेरणादायक संदेश देने वाला बताया।

यूनेस्को हाउस में अभय के. की किताब ‘नालंदा: हाउ इट चेंज्ड द वर्ल्ड’ पर विशेष कार्यक्रम आयोजित
यूनेस्को और संयुक्त राष्ट्र की ओर से भारत में लेखक और राजनयिक अभय के. की पुस्तक ‘नालंदा: हाउ इट चेंज्ड द वर्ल्ड’ पर एक विशेष कार्यक्रम ‘कॉन्वर्सेशंस ऑन नालंदा’ यूनेस्को हाउस में आयोजित किया गया।
इस मौके पर दक्षिण एशिया के लिए यूनेस्को प्रमुख टिम कर्टिस ने भारत के अजरबैजान में राजदूत अभय के., नालंदा विश्वविद्यालय के भाषा और साहित्य विद्यालय के प्रोफेसर डी. वेंकट राव और रेजिडेंट कोऑर्डिनेटर स्टीफन प्रीस्नर का हार्दिक स्वागत किया

❤5