उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने 'ज्ञानी अर्थ' नामक एक संप्रभु एआई स्टैक लॉंच किया
उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने नई दिल्ली के उपराष्ट्रपति भवन में 'ज्ञानी अर्थ' का शुभारंभ किया, जो ज्ञानी एआई द्वारा विकसित इवोन 3.3 और प्लेक्सस से युक्त एक स्वतंत्र एआई स्टैक है।
इवोन 3.3 एक बड़ा भाषा मॉडल है, जबकि प्लेक्सस एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो एआई बुद्धिमत्ता को वास्तविक दुनिया के कार्यों और संस्थानों से जोड़ता है। AI स्टैक आपस में जुड़ा पाँच लेयर वाला एक एकीकृत ढाँचा है, जो AI अनुप्रयोगों के कार्यान्वयन विस्तार को विश्वसनीय, किफायती और समावेशी तरीके से संभव बनाता है।

❤8
अमरावती में बनेगा भारत का पहला समर्पित क्वांटम और AI विश्वविद्यालय परिसर
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (NIELIT) द्वारा अमरावती में भारत का पहला समर्पित क्वांटम और कृत्रिम मेधा (AI) विश्वविद्यालय परिसर स्थापित करने की मंजूरी दे दी है।
यह निर्णय मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित राजधानी क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण की बैठक में लिया गया। NIELIT विश्वविद्यालय का संचालन भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा किया जाता है।

❤4
भारत और फ्रांस ने इंजन बनाने के लिए MoU किया
26 अगस्त को हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) और फ्रांस की Safran हेलिकॉप्टर इंजन ने SAFHAL हेलिकॉप्टर इनजंस प्राइवेट लिमिटेड के जरिए ‘अरावली’ नाम के नए हाई-पावर हेलीकॉप्टर इंजन के विकास और उत्पादन के लिए समझौता किया।
इस इंजन की कैपिसीटी 3,500-4,000 शाफ़्ट हॉर्सपावर (shp) है। इस MoU के तहत दोनों मिलकर डिजाइन, डेवलपमेंट, मैन्युफैक्चरिंग, सप्लाई का काम करेंगे।

भारत-कनाडा वित्त मंत्रियों के बीच आर्थिक और वित्तीय वार्ता संपन्न, 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार 70 अरब कनाडाई डॉलर करने का लक्ष्य
वित्तमंत्री निर्मला सीतारामण तथा कनाडा के वित्त और राष्ट्रीय राजस्व मंत्री फ्रांस्वा-फिलिप शैम्पेन के बीच कनाडा के टोरंटो में आर्थिक और वित्तीय वार्ता संपन्न हुई।
दोनों पक्षों ने संयुक्त बयान में कहा कि यह बैठक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के बीच इस वर्ष मार्च में नई दिल्ली में हुई बैठक में द्विपक्षीय आर्थिक और वित्तीय सहयोग को मजबूत करने के लिए किए गए वादे को आगे बढ़ाती है।
दोनों देशों ने 2026 के अंत तक भारत-कनाडा व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते पर बातचीत पूरी करने की अपनी साझा प्रतिबद्धता को दोहराया। मंत्रियों ने 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 70 बिलियन कनाडाई डॉलर तक बढ़ाने की साझा इच्छा को भी दोहराया।
भारत ने जल्द से जल्द द्विपक्षीय निवेश संधि पर बातचीत शुरू करने की अपनी तत्परता व्यक्त की।

❤2
भारत में सात स्थानों पर 24 परमाणु रिएक्टर संचालित, 2047 तक 100 गीगावाट क्षमता का लक्ष्य
भारत में वर्तमान में सात स्थानों पर 24 परमाणु ऊर्जा रिएक्टर संचालित हैं, जिनकी कुल स्थापित क्षमता 8.78 गीगावाँट है। परमाणु ऊर्जा विभाग के अनुसार नौ अतिरिक्त रिएक्टर निर्माणाधीन हैं।
परमाणु ऊर्जा भारत के विकास पथ का एक महत्वपूर्ण घटक बनकर उभरी है, जो न केवल बिजली उत्पादन बल्कि स्वास्थ्य सेवा, कृषि और विभिन्न औद्योगिक अनुप्रयोगों में भी योगदान देती है।
विकसित भारत के परमाणु ऊर्जा मिशन का लक्ष्य 2047 तक 100 गीगावाँट परमाणु ऊर्जा क्षमता प्राप्त करना है। भारत का परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम ‘सुरक्षा सर्वोपरि’ के सिद्धांत पर आधारित है।

❤6
नागेश सिंह नाउरू गणराज्य में भारत के अगले राजदूत होंगे
26 अगस्त को भारत सरकार ने नागेश सिंह को नाउरू गणराज्य का अगला राजदूत प्रतिनिधि अपॉइंट किया।
वे वर्तमान में ऑस्ट्रेलिया में भारत के हाई कमिश्नर हैं और इसके साथ ही नाउरू की जिम्मेदारी भी संभालेंगे।
भारत के हाई कमिश्नर को नाउरू के लिए साथ ही मान्यता दी जाती है, क्योंकि नाउरू में भारत का अलग स्थायी दूतावास नहीं है। नागेश 1995 बैच के IFS ऑफिसर हैं और विदेश मंत्रालय में जॉइंट सेक्रेटरी के तौर पर भी काम कर चुके हैं

भारतीय ग्रैंडमास्टर आर. प्रग्नानंद ने रचा इतिहास, ग्रैंड शतरंज टूर जीतने वाले पहले भारतीय बने
भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रग्नानंद ग्रैंड शतरंज टूर जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने अमरीका के सेंट लुइस में खेले गए फाइनल में मौजूदा चैंपियन फैबियानो कारुआना को 15-13 से हराकर शानदार जीत दर्ज की।
प्रग्नानंद ने फाइनल में कारुआना से छह अंक पीछे रहते हुए शुरुआत की लेकिन दोनों रैपिड गेम जीतकर बढ़त बना ली। इसके बाद उन्होंने चारों ब्लिट्ज गेम में अपनी बढ़त बरकरार रखते हुए 15-13 से जीत हासिल की और 2 लाख डॉलर का पहला पुरस्कार जीतकर अगले साल के ग्रैंड शतरंज टूर में अपनी जगह भी पक्की कर ली।
तीसरे स्थान के मैच में वेस्ली सो ने भी विंसेंट कीमर के खिलाफ वापसी की। दोनों खिलाड़ियों के बीच रैपिड गेम बराबरी पर रहने के बाद, सो ने चारों ब्लिट्ज गेम जीतकर 18-12 से जीत दर्ज की

❤10🙏1
F165B8DC1B0C463F97DE46B5071451D6_260831_221645.pdf
195.7 KB
RPSC 1st Grade भर्ती 2025 : पंजाबी विषय में कोई भी अभ्यर्थी चयनित नहीं हुआ
A6B5128F93EB4E7EB5CA4B7B53EF3973_260831_221712.pdf
381.9 KB
RPSC 1st Grade शिक्षक भर्ती 2025 : Home Science विषय का रिजल्ट जारी
❤1