पीएम मोदी ने यंगी उज्बेकिस्तान पार्क में अर्पित की पुष्पांजलि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ताशकंद के यंगी उज्बेकिस्तान पार्क में पुष्पांजलि अर्पित कर उज्बेकिस्तान के समृद्ध इतिहास, विरासत और राष्ट्रीय भावना को सम्मान दिया। इस दौरान उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शवकत मिर्जियोयेव भी मौजूद रहे।
प्रधानमंत्री मोदी अपनी दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर शनिवार को ताशकंद पहुंचे। हवाई अड्डे पर राष्ट्रपति शवकत मिर्जियोयेव ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि ताशकंद की उनकी चौथी यात्रा भारत और उज्बेकिस्तान के संबंधों की बढ़ती गति और गहराई को दर्शाती है।
पिछले वर्षों में दोनों देशों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग का विस्तार हुआ है। उज्बेकिस्तान के बाद प्रधानमंत्री किर्गिज गणराज्य के राष्ट्रपति सदिर जापारोव के निमंत्रण पर बिश्केक जाएंगे।
यहां वे 31 अगस्त से 1 सितंबर तक आयोजित होने वाले 26वें SCO शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।
यह शिखर सम्मेलन शंघाई सहयोग संगठन की स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर हो रहा है। भारत 2017 से SCO का पूर्ण सदस्य है।

❤4
भारत ने अमरीका के साथ जैवलिन टैंक-रोधी मिसाइल प्रणाली की खरीद के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
यह मिसाइल कंधे से दागी जाती है। दोनों देश भारत में इसके संयुक्त उत्पादन की दिशा में काम कर रहे हैं। भारत में अमरीकी दूतावास और वाणिज्य दूतावास ने कहा कि भारतीय सेना ने जैवलिन की खरीद के लिए प्रस्ताव और स्वीकृति पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं। दोनों देशों के बीच करीब 292 करोड़ रुपये का समझौता हुआ है।
इसके तहत भारतीय सेना को करीब 60 जैवलिन एंटी-टैंक निर्देशित मिसाइलें मिलेंगी। यह खरीद आपातकालीन खरीद व्यवस्था के तहत की गई है। इन हथियारों की डिलीवरी वित्त वर्ष 2026-27 के अंत तक शुरू होने की उम्मीद है

NTA ने 2 डायरेक्टर एक जॉइंट डायरेक्टर अपॉइंट किया
27 अगस्त को केंद्र सरकार ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) में दो डायरेक्टर और एक जॉइंट डायरेक्टर अपॉइंट किये।
IPS रवि कुमार सिंह और IAS अधिकारी प्रसन्ना वेंकटेश वी को डायरेक्टर बनाया गया है। 2016 बैच के IRS अधिकारी अमित सामदारिया जॉइंट डायरेक्टर होंगे।

❤1
भारत के वेलवन सेंथिलकुमार ने पीएसए बुडापेस्ट स्क्वॉश ओपन का खिताब जीता
हंगरी में आयोजित पी.एस.ए. बुडापेस्ट स्क्वैश ओपन के फाइनल में भारत के वेलवन सेंथिलकुमार ने घरेलू दावेदार बालाज़ फ़ार्कस को 3-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया।
क्वार्टरफाइनल में उन्होंने विश्व में 18वीं वरीयता प्राप्त और एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता ऐन योव एनजी को 3-0 से हराया और फिर सेमीफाइनल में अपने ही देश के वीर चोटरानी को 3-2 हराकर जीत दर्ज की।

'गोबरधन': स्वच्छ ऊर्जा और ग्रामीण विकास में मददगार
GOBARdhan (Galvanizing Organic Bio-Agro Resources Dhan)
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत की राष्ट्रीय एकीकृत योजना ‘गोबरधन’-'कम्प्रेस्ड बायोगैस (सीबीजी)' को मंजूरी दे दी है।
इस योजना का बजट 23,731 करोड़ रुपये है। इस अहम राष्ट्रीय पहल का मकसद भारत की जैविक संपदा को स्वच्छ ऊर्जा, ग्रामीण समृद्धि और आर्थिक विकास में बदलना है।
एक एकीकृत ढांचे के माध्यम से, यह योजना बायोगैस की निश्चित खरीद, स्थिर मूल्य निर्धारण, पूंजीगत सहायता, पाइपलाइन कनेक्टिविटी और वित्त तक आसान पहुंच सुनिश्चित करके सीबीजी उत्पादन को बढ़ावा देती है।
इस योजना का लक्ष्य घरेलू सीबीजी उत्पादन में लगभग दस गुना वृद्धि हासिल करना है

❤6
भारत और डेनमार्क ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम के विकास, नवाचार और बौद्धिक संपदा के क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग को सुदृढ़ किया
💠इस बैठक में भारत और डेनमार्क को अपने-अपने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) और नवाचार परितंत्र पर विचारों का आदान-प्रदान करने और संस्थागत सहयोग बढ़ाने के अवसरों का पता लगाने का मौका मिला।
💠इस बैठक में प्रौद्योगिकी अपनाने, नवाचार, बौद्धिक संपदा, प्रौद्योगिकी के व्यावसायीकरण, उद्यमिता और क्लस्टर-आधारित एमएसएमई विकास जैसे क्षेत्रों पर चर्चा की गई