🎉 श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और शिक्षक दिवस स्पेशल ऑफर शुरू! 🎉
CET 2026 की तैयारी अब होगी और भी शानदार, क्योंकि 03 सितंबर से 07 सितंबर 2026 तक मिल रहा है जबरदस्त ऑफर! 🔥
📚 CET Combo + मुख्य परीक्षा – ₹2500
📚 12th Level + मुख्य परीक्षा – ₹2100
📚 CET 12th Level – ₹1500
📚 विजय बैच – ₹1700
📚 CET 12th Record – सिर्फ ₹899
📚 जादुई बैच – ₹451
🖊️ Test Series – ₹251
✨ इसके साथ अन्य बैचों पर भी शानदार ऑफर!
🛑CET तो हर कोई देगा…
लेकिन तैयारी ऐसी होनी चाहिए कि Result आने पर नाम अपना दिखे! ❤️🔥
"TAIYARI KARLO APP" डाउनलोड करें - https://play.google.com/store/apps/details?id=com.uddan.taiyarikarlo
ज्यादा जानकारी के लिए संपर्क करें - 7339953819,8529429129

❤8
युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार 2024 की घोषणा की
केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने वर्ष 2024 के तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार (टीएनएनएए) की घोषणा कर दी है। ये पुरस्कार चार श्रेणियों – भू, जल तथा वायु साहसिक अभियानों तथा आजीवन उपलब्धि के लिए दिए जाएंगे। ये पुरस्कार साहसिक अभियानों में व्यक्तिगत उपलब्धियों और चुनौतीपूर्ण स्थितियों में सहनशक्ति, जोखिम लेने की क्षमता, टीम वर्क और त्वरित एवं प्रभावी निर्णय लेने की भावना को बढ़ावा देने का प्रयास है

❤2👍1
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव जर्मन पर्यावरण मंत्री से मिले
1 सितंबर को पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने नई दिल्ली में जर्मनी के पर्यावरण मंत्री कारस्टेन श्नाइडर से मुलाकात की। यह बैठक चौथे भारत-जर्मन पर्यावरण फोरम के दौरान हुई। इसमें जलवायु परिवर्तन, पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई

❤2
Aero India: एशिया का सबसे बड़ा हवाई शो, 8 से 12 फरवरी येलहंका में होगा आयोजन
एशिया का सबसे बड़ा हवाई शो ‘एयरो इंडिया’ एक बार फिर आसमान में अपनी चमक बिखेरने को तैयार है। इसके 16वें संस्करण का आयोजन 8 से 12 फरवरी 2027 तक बेंगलुरु के वायुसेना स्टेशन, येलहंका में किया जाएगा। गौरतलब है कि ‘एयरो इंडिया’ दुनिया की प्रमुख विमानन एवं रक्षा प्रदर्शनियों में शामिल है। यह रक्षा मंत्रालय के रक्षा उत्पादन विभाग की ओर से आयोजित किया जा रहा है।
इस पांच दिवसीय आयोजन में दुनिया भर की प्रमुख विमानन और रक्षा कंपनियां, नीति निर्माता, तकनीकी विशेषज्ञ, नवाचारकर्ता, उद्योग जगत के प्रतिनिधि व रक्षा बलों के अधिकारी एक ही मंच पर जुटेंगे।
एयरो इंडिया 2027 की सबसे बड़ी खासियतों में से एक शानदार हवाई प्रदर्शन होगा। भारतीय वायुसेना के साथ-साथ विभिन्न देशों की उड़ान टीमें भी इसमें हिस्सा लेंगी।

एएसआई ने तेलंगाना के गोल्लाला गुड़ी मंदिर को राष्ट्रीय धरोहर सूची में शामिल किया
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने तेलंगाना के मुलुगु जिले के पालमपेट स्थित गोल्लाला गुड़ी मंदिर को राष्ट्रीय महत्व का स्मारक घोषित किया है। संस्कृति मंत्रालय ने बताया कि यह मंदिर यूनेस्को की सूची में शामिल रामप्पा मंदिर के पास स्थित है और अपनी उत्कृष्ट नक्काशी तथा स्थापत्य कला के लिए प्रसिद्ध है।
यह मंदिर त्रिकूटालय शैली का है। इसमें पूर्व दिशा की ओर एक मंडप और उसके चारों ओर तीन गर्भगृह हैं।
देश में राष्ट्रीय महत्व के स्मारकों को प्राचीन स्मारक तथा पुरातत्व स्थल और अवशेष अधिनियम, 1958 के तहत संरक्षण प्रदान किया जाता है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ऐसे स्मारकों के संरक्षण, रखरखाव और आम लोगों के लिए नियंत्रित प्रवेश की व्यवस्था करता है।

Ayodhya: पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा बने राम मंदिर ट्रस्ट के पहले सीईओ
उत्तर प्रदेश में पश्चिमी वायु कमान के पूर्व कमांडर, सेवानिवृत्त एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा को अयोध्या स्थित श्री रामजन्मभूमि क्षेत्र ट्रस्ट का पहला मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया गया है। ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के बाद इस नियुक्ति की घोषणा की गई।

Women’s Champions Trophy 2027: श्रीलंका को हटा कर भारत को मिली मेजबानी
पहली आईसीसी विमेंस चैंपियंस ट्रॉफी अगले साल 14-28 फरवरी के बीच खेली जाएगी, जिसकी मेजबानी अब भारत को मिल गई है।
इसके पीछे की वजह श्रीलंका को मेजबानी से हटाया जाना है, क्योंकि वहां के क्रिकेट बोर्ड में सरकारी दखल के बाद प्रशासनिक सुधारों की प्रक्रिया जारी है।
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने एक बयान में कहा कि 6 टीमों वाला यह टूर्नामेंट अब दो वेन्यू पर खेला जाएगा, जिनमें क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया (मुंबई) और इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (वडोदरा) शामिल हैं। दिलचस्प बात यह है कि नवी मुंबई का डीवाई पाटिल स्टेडियम इस प्रतियोगिता के लिए नहीं चुना गया, जहां भारत ने विमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 का खिताब अपने नाम किया था।

❤4
भारत पहली बार हुंडई विश्व तीरंदाजी पैरा श्रृंखला की करेगा मेज़बानी
भारत पहली बार अहमदाबाद के साबरमती रिवरफ्रंट पर 5 से 9 सितंबर तक हुंडई विश्व तीरंदाजी पैरा श्रृंखला की मेज़बानी करेगा, जिसमें 20 देशों के 100 से ज़्यादा एथलीट हिस्सा लेंगे।
यह स्पर्धा 2026 श्रृंखला का तीसरा चरण है। इससे पहले बैंकॉक और नोवे मेस्टो में 30 जून से 4 जुलाई तक प्रतियोगिताएं हुई थीं। चौथा और आखिरी चरण अक्टूबर में चिली के सैंटियागो में होना है।

❤5
✅पहला जियोसिंक्रोनस सैटेलाइट लॉन्च... मंधाना ने बनाया रिकॉर्ड
1. इसरो ने श्रीहरिकोटा देश का पहला जियोसिंक्रोनस इमेजिंग सैटेलाइट 'EOS-05' लॉन्च किया। इसे GSLV-F17 रॉकेट से सब-जियोसिंक्रोनस ट्रांसफर ऑर्बिट में पहुंचाया गया। यह जियोसिंक्रोनस ऑर्बिट से धरती की निगरानी करेगा और मौसम, आपदा प्रबंधन व खेती के लिए रियल टाइम तस्वीरें और डेटा प्रदान करेगा।
2. रक्षा मंत्रालय ने 'RAKSHA' रणनीतिक पॉलिसी जारी की। इसमें अगले 10 साल की ग्लोबल डिफेंस पार्टनरशिप का रोडमैप है। इसके 4 फोकस एरिया हैं- रणनीतिक साझेदारी, रक्षा क्षमता बढ़ाना, स्वदेशी रक्षा निर्यात व समुद्री सुरक्षा। लक्ष्य देश को हिंद महासागर क्षेत्र में 'नेट सिक्योरिटी प्रोवाइडर बनाना है।
3. वायु सेना ने स्वदेशी लंबी दूरी के ग्लाइड बम 'खगांतक-243' का सफल ड्रॉप टेस्ट किया। इसे नागपुर की स्टार्टअप जेएसआर डायनेमिक्स ने BEL के साथ बनाया है। 12 किमी ऊंचाई से छोड़े जाने पर यह बिना इंजन के 144-180 किमी दूर तक लक्ष्य साध सकता है। इसका शुरुआती टेस्ट पोखरण में सुखोई-30 MKI से किया गया था।
4. भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना ने महिला एशिया कप में हांगकांग के खिलाफ 64 गेंदों पर 124 रन बनाए। सेंचुरी के साथ वह महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में 18 शतक लगाने वाली बल्लेबाज बनीं और मेग लैनिंग का 17 शतक का रिकॉर्ड तोड़ा। वह सभी फॉर्मेट में 10,880 रन बनाने वाली महिला बल्लेबाज भी बन गईं।
5. भारत और बेल्जियम ने रक्षा,, व्यापार व सुरक्षा सहयोग बढ़ाने के लिए समझौते किए। नई दिल्ली में रक्षा विनिर्माण पर लेटर ऑफ इंटेंट पर हस्ताक्षर हुए। दोनों देशों की डिफेंस कंपनियां सैन्य उपकरण व रॉकेट बनाएंगी। CBI व बेल्जियम फेडरल पुलिस सीमा पार संगठित अपराध से मिलकर निपटेंगी।
6. अमेरिकी सरकारी टकसाल US Mint ने अमेरिका की 250वीं वर्षगांठ पर राष्ट्रपति की तस्वीर वाला नया 1 डॉलर का सिक्का जारी किया। 100 साल में यह अमेरिकी मुद्रा पर जीवित राष्ट्रपति की तस्वीर वाला पहला सिक्का है। इससे पहले 1926 में केल्विन कूलिज की तस्वीर सिक्के पर छपी थी।

❤3🤩3