Taiyari Karlo (Rajasthan)
115K subscribers
20.1K photos
85 videos
4.86K files
10.1K links
आपका स्वागत है , TAIYARI KARLO के ऑफिशियल टेलीग्राम चैनल पर

" अब प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करनी हुई आसान 'तैयारी करलो' के साथ "

🔰 YOUTUBE CHANNEL -
http://bit.ly/TkarloYT

🔰 TAIYARI KARLO APP -
http://bit.ly/TAIYARIKAPP

8529429129,7339953819
Download Telegram
Ayodhya: पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा बने राम मंदिर ट्रस्ट के पहले सीईओ

उत्तर प्रदेश में पश्चिमी वायु कमान के पूर्व कमांडर, सेवानिवृत्त एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा को अयोध्या स्थित श्री रामजन्मभूमि क्षेत्र ट्रस्ट का पहला मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया गया है। ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के बाद इस नियुक्ति की घोषणा की गई।
Women’s Champions Trophy 2027: श्रीलंका को हटा कर भारत को मिली मेजबानी

पहली आईसीसी विमेंस चैंपियंस ट्रॉफी अगले साल 14-28 फरवरी के बीच खेली जाएगी, जिसकी मेजबानी अब भारत को मिल गई है।

इसके पीछे की वजह श्रीलंका को मेजबानी से हटाया जाना है, क्योंकि वहां के क्रिकेट बोर्ड में सरकारी दखल के बाद प्रशासनिक सुधारों की प्रक्रिया जारी है।

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने एक बयान में कहा कि 6 टीमों वाला यह टूर्नामेंट अब दो वेन्यू पर खेला जाएगा, जिनमें क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया (मुंबई) और इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (वडोदरा) शामिल हैं। दिलचस्प बात यह है कि नवी मुंबई का डीवाई पाटिल स्टेडियम इस प्रतियोगिता के लिए नहीं चुना गया, जहां भारत ने विमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 का खिताब अपने नाम किया था।
5
भारत पहली बार हुंडई विश्‍व तीरंदाजी पैरा श्रृंखला की करेगा मेज़बानी

भारत पहली बार अहमदाबाद के साबरमती रिवरफ्रंट पर 5 से 9 सितंबर तक हुंडई विश्‍व तीरंदाजी पैरा श्रृंखला की मेज़बानी करेगा, जिसमें 20 देशों के 100 से ज़्यादा एथलीट हिस्सा लेंगे।

यह स्‍पर्धा 2026 श्रृंखला का तीसरा चरण है। इससे पहले बैंकॉक और नोवे मेस्टो में 30 जून से 4 जुलाई तक प्रतियोगिताएं हुई थीं। चौथा और आखिरी चरण अक्टूबर में चिली के सैंटियागो में होना है।
7
पहला जियोसिंक्रोनस सैटेलाइट लॉन्च... मंधाना ने बनाया रिकॉर्ड


1. इसरो ने श्रीहरिकोटा देश का पहला जियोसिंक्रोनस इमेजिंग सैटेलाइट 'EOS-05' लॉन्च किया। इसे GSLV-F17 रॉकेट से सब-जियोसिंक्रोनस ट्रांसफर ऑर्बिट में पहुंचाया गया। यह जियोसिंक्रोनस ऑर्बिट से धरती की निगरानी करेगा और मौसम, आपदा प्रबंधन व खेती के लिए रियल टाइम तस्वीरें और डेटा प्रदान करेगा।

2. रक्षा मंत्रालय ने 'RAKSHA' रणनीतिक पॉलिसी जारी की। इसमें अगले 10 साल की ग्लोबल डिफेंस पार्टनरशिप का रोडमैप है। इसके 4 फोकस एरिया हैं- रणनीतिक साझेदारी, रक्षा क्षमता बढ़ाना, स्वदेशी रक्षा निर्यात व समुद्री सुरक्षा। लक्ष्य देश को हिंद महासागर क्षेत्र में 'नेट सिक्योरिटी प्रोवाइडर बनाना है।

3. वायु सेना ने स्वदेशी लंबी दूरी के ग्लाइड बम 'खगांतक-243' का सफल ड्रॉप टेस्ट किया। इसे नागपुर की स्टार्टअप जेएसआर डायनेमिक्स ने BEL के साथ बनाया है। 12 किमी ऊंचाई से छोड़े जाने पर यह बिना इंजन के 144-180 किमी दूर तक लक्ष्य साध सकता है। इसका शुरुआती टेस्ट पोखरण में सुखोई-30 MKI से किया गया था।

4. भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना ने महिला एशिया कप में हांगकांग के खिलाफ 64 गेंदों पर 124 रन बनाए। सेंचुरी के साथ वह महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में 18 शतक लगाने वाली बल्लेबाज बनीं और मेग लैनिंग का 17 शतक का रिकॉर्ड तोड़ा। वह सभी फॉर्मेट में 10,880 रन बनाने वाली महिला बल्लेबाज भी बन गईं।

5. भारत और बेल्जियम ने रक्षा,, व्यापार व सुरक्षा सहयोग बढ़ाने के लिए समझौते किए। नई दिल्ली में रक्षा विनिर्माण पर लेटर ऑफ इंटेंट पर हस्ताक्षर हुए। दोनों देशों की डिफेंस कंपनियां सैन्य उपकरण व रॉकेट बनाएंगी। CBI व बेल्जियम फेडरल पुलिस सीमा पार संगठित अपराध से मिलकर निपटेंगी।



6. अमेरिकी सरकारी टकसाल US Mint ने अमेरिका की 250वीं वर्षगांठ पर राष्ट्रपति की तस्वीर वाला नया 1 डॉलर का सिक्का जारी किया। 100 साल में यह अमेरिकी मुद्रा पर जीवित राष्ट्रपति की तस्वीर वाला पहला सिक्का है। इससे पहले 1926 में केल्विन कूलिज की तस्वीर सिक्के पर छपी थी।
4🤩4🙏1
Live 🛑
Live 🛑