Taiyari Karlo (Rajasthan)
115K subscribers
20.3K photos
85 videos
4.87K files
10.2K links
आपका स्वागत है , TAIYARI KARLO के ऑफिशियल टेलीग्राम चैनल पर

" अब प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करनी हुई आसान 'तैयारी करलो' के साथ "

🔰 YOUTUBE CHANNEL -
http://bit.ly/TkarloYT

🔰 TAIYARI KARLO APP -
http://bit.ly/TAIYARIKAPP

8529429129,7339953819
Download Telegram
गणेश चतुर्थी तीन दिवस स्पेशल ऑफर 2026
💥 90% तक की शानदार छूट 💥

🎉सिर्फ 14 से 16 सितंबर तक!🎉
इस खास अवसर पर पाएं विशेष छूट 👇
🛑 17 सितंबर से नये बैच प्रारंभ
📚 सभी Live Courses
📖 सभी Books
📝 Test Series
🎥 सभी Live & Recorded Courses

🔥 सीमित समय के लिए विशेष ऑफर!
💫 पढ़ाई की तैयारी को बनाएं और भी आसान और किफायती।

"TAIYARI KARLO APP" डाउनलोड करें - https://play.google.com/store/apps/details?id=com.uddan.taiyarikarlo
ज्यादा जानकारी के लिए संपर्क करें - 7339953819,8529429129
4
विशाखापत्तनम में पश्चिमी नौसेना कमान में कोलंबो सिक्योरिटी कॉन्क्लेव टेबल टॉप एक्सरसाइज संपन्न


तीन दिवसीय टेबल टॉप एक्सरसाइज (टीटीएक्स) 12 सितंबर 2026 को विशाखापत्तनम में पश्चिमी नौसेना कमान (ईएनसी) में सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। इसका आयोजन कोलंबो सिक्योरिटी कॉन्क्लेव (सीएससी) के अंतर्गत किया गया।

यह एक्सरसाइज 09 सितंबर 2026 को पश्चिमी नौसेना कमान के चीफ स्टाफ ऑफिसर (ऑपरेशन्स) रियर एडमिरल मनोज झा के उद्घाटन भाषण के साथ शुरू हुई थी।

इसका मुख्य उद्देश्य 'हिंद महासागर क्षेत्र (आईओआर) में गैर-कानूनी समुद्री गतिविधियों से निपटने की समन्वित प्रतिक्रिया' विकसित करना था।
2
◾️ स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026

• जारीकर्ता -सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड

✓ 10 लाख से अधिक आबादी वाले 48 शहरों की रैंकिंग जारी की गई जिसमें लखनऊ देश में प्रथम स्थान पर रहा।

राजस्थान के शहरो की स्थिति-
1
. जयपुर (ओवरऑल रैंक - 20th)
2. जोधपुर (ओवरऑल रैंक 24th)
3. कोटा (ओवरऑल रैंक 37th)
6
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के पहले दिन नई दिल्ली घोषणापत्र अपनाया गया

नई दिल्ली के भारत मंडपम् में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के पहले ही दिन सदस्य देशों ने सर्वसम्मति से नई दिल्ली घोषणापत्र को अपनाया।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने सत्र के अंत में इस घोषणापत्र को अपनाने का प्रस्ताव रखा था। ब्रिक्स के 20 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में, सदस्य देशों के नेताओं ने दो स्मारक डाक टिकट भी जारी किए।

“ब्रिक्स: टू डिकेड्स ऑफ कोऑपरेशन, 2006–2026” / “ब्रिक्स: सहयोग के दो दशक, 2006–2026” लिखे हुए इस स्मारक डाक टिकट के माध्यम से बातचीत और सहयोग के एक महत्वपूर्ण मंच के तौर पर ब्रिक्स के विकास का उत्सव मनाया जा रहा है।

इससे पहले, उद्घाटन भाषण में, श्री मोदी ने ब्रिक्स निरंतरता और कार्यान्वयन तंत्र का प्रस्ताव रखते हुए कहा कि ब्रिक्स की अध्यक्षता हर वर्ष बतलती रहती है, लेकिन इसकी संस्थागत गति बनी रहनी चाहिए
4
भारतीय साहित्य को वैश्विक मंच देने की पीएम मोदी की पहल, पुतिन को भेंट किया तिरुक्कुरल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुक्रवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को तिरुक्कुरल का रूसी अनुवाद भेंट किया जाना भारतीय विरासत, संस्कृति और साहित्य को वैश्विक मंच पर पहुंचाने की उनकी पहल की एक और मिसाल है।

तिरुक्कुरल तमिल साहित्य और दर्शन की कालजयी कृति है, जिसमें नैतिकता, राजनीति और प्रेम जैसे विषयों पर विचार प्रस्तुत किए गए हैं। इसके रचयिता महान तमिल संत और दार्शनिक तिरुवल्लुवर को वल्लुवर के नाम से भी जाना जाता है।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए भारत आए हैं। सम्मेलन का आयोजन नई दिल्ली में हो रहा है। इसी दौरान पीएम मोदी ने उन्हें तिरुक्कुरल का रूसी अनुवाद भेंट किया।
2
भारत ने छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में दुनिया की सबसे लंबी स्टील स्लैग सड़क बनाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है।

एक दशमलव आठ-पांच किलोमीटर लंबी यह सड़क स्वदेशी तकनीक का बड़े स्तर पर इस्तेमाल दर्शाती है। इस तकनीक में स्टील उत्पादन से निकलने वाले स्टील स्लैग को सड़क निर्माण में इस्तेमाल होने वाली सामग्री में बदला जाता है।

विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने नई दिल्ली में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रदान किए जाने वाले समारोह में कहा कि स्टील स्लैग रोड तकनीक से सड़क निर्माण की लागत करीब 40 प्रतिशत तक कम हो जाती है और पारंपरिक सड़कों की तुलना में इनकी मजबूती चार गुना अधिक होती है।

उन्होंने कहा कि इस तकनीक को सीएसआईआर-सेंट्रल रोड रिसर्च इंस्टीट्यूट, नई दिल्ली द्वारा निजी क्षेत्र की भागीदारी के साथ विकसित किया जा रहा है।
3
भारत-मलेशिया नौसैन्य अभ्यास 'समुद्र लक्ष्मण 2026' शुरू

11 सितंबर को भारतीय नौसेना का युद्धपोत INS मैसूर (INS Mysore) मलेशिया के लुमुत बंदरगाह पहुंचा। INS मैसूर की ये यात्रा भारत और मलेशिया के बीच होने वाले द्विपक्षीय नौसैन्य अभ्यास ‘समुद्र लक्ष्मण’ के चौथे संस्करण से जुड़ी है।

भारत और मलेशिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू हुआ। इस अभ्यास का उद्देश्य दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच समुद्री सहयोग और इंटरऑपरेबिलिटी को बढ़ाना है।


इसमें दोनों नौसेनाएं समुद्री संचालन, संचार और सामरिक अभ्यास के जरिए अपनी क्षमताओं को मजबूत करने पर काम करेंगी।
1
विशाखापत्तनम में पश्चिमी नौसेना कमान में कोलंबो सिक्योरिटी कॉन्क्लेव टेबल टॉप एक्सरसाइज संपन्न


तीन दिवसीय टेबल टॉप एक्सरसाइज (टीटीएक्स) 12 सितंबर 2026 को विशाखापत्तनम में पश्चिमी नौसेना कमान (ईएनसी) में सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। इसका आयोजन कोलंबो सिक्योरिटी कॉन्क्लेव (सीएससी) के अंतर्गत किया गया।

यह एक्सरसाइज 09 सितंबर 2026 को पश्चिमी नौसेना कमान के चीफ स्टाफ ऑफिसर (ऑपरेशन्स) रियर एडमिरल मनोज झा के उद्घाटन भाषण के साथ शुरू हुई थी।

इसका मुख्य उद्देश्य 'हिंद महासागर क्षेत्र (आईओआर) में गैर-कानूनी समुद्री गतिविधियों से निपटने की समन्वित प्रतिक्रिया' विकसित करना था।
3
भारत के पोत मरम्मत उद्योग को मजबूत करने के लिए कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड और ड्राईडॉक्स वर्ल्ड ने संयुक्त उद्यम बनाया

ड्राईडॉक्स वर्ल्ड, डीपी वर्ल्ड की एक कंपनी और कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (सीएसएल) ने कोचीन में इंटरनेशनल शिप रिपेयर फैसिलिटी (आईएसआरएफ) के संचालन और विस्तार के लिए एक संयुक्त उद्यम समझौते पर हस्ताक्षर किए जाने की घोषणा की।

यह समझौता इंडिया मैरीटाइम वीक 2025 के दौरान ड्राईडॉक्स वर्ल्ड (डीडब्ल्यू) और सीएसएल द्वारा हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर आधारित है, जिसके तहत दोनों संगठनों ने पोत मरम्मत और संबद्ध समुद्री सेवाओं में सहयोग के अवसर तलाशने पर सहमति व्यक्त की थी। कंपनियों ने अब 50:50 संयुक्त उद्यम के माध्यम से इस सहयोग को औपचारिक रूप दिया है, जो भारत के पोत मरम्मत क्षेत्र में अपनी तरह की पहली सार्वजनिक-निजी भागीदारी की स्थापना को दर्शाता है।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 17 सितंबर को सेमीकॉन इंडिया 2026 के पांचवें संस्करण का उद्घाटन करेंगे

भारत के प्रमुख सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स सम्मेलन एवं प्रदर्शनी, सेमीकॉन इंडिया 2026 का पांचवां संस्करण 17 से 19 सितंबर, 2026 तक यशोभूमि (इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर), नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।
तीन दिनों तक चलने वाला यह सम्मेलन उच्च स्तरीय विचार-विमर्श, उद्योग जगत के साथ सहभागिता और भारत के तेजी से विकसित हो रहे सेमीकंडक्टर एवं इलेक्ट्रॉनिक्स इकोसिस्टम को प्रदर्शित करेगा।...
रक्तदान में हरियाणा लगातार तीसरे वर्ष देश में पहले स्थान पर

देश में रक्तदान के क्षेत्र में हरियाणा लगातार तीसरे वर्ष पहले स्थान पर रहा। वर्ष 2025-26 के दौरान राज्य में पांच लाख 89 हजार यूनिट रक्त एकत्र किया गया और आठ हजार 189 रक्तदान शिविर लगाए गए

ई-रक्तकोष पोर्टल पर दर्ज सत्यापित आंकड़ों के अनुसार, प्रति दस लाख आबादी रक्तदान के मामले में हरियाणा सभी राज्यों में पहले स्थान पर है। केंद्र सरकार एक अक्टूबर को नई दिल्ली के लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में आयोजित राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस समारोह में हरियाणा को सम्मानित करेगी।
12
प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना के 7 साल
खेती के सालों से आगे की सोच

12 सितंबर 2019 को प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना (पीएम-केएमवाई) शुरू की गई थी।
यह योजना पात्र छोटे और सीमांत किसानों , चाहे वे पुरुष हों या महिला, उन्हें 60 साल की उम्र से हर महीने एक निश्चित पेंशन की गारंटी देती है।

इस पहल का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि उनका बुढ़ापा स्थिरता और मानसिक शांति के साथ बीते।

शुरू होने के बाद से ही, पीएम-केएमवाई किसान समुदाय के लिए सामाजिक सुरक्षा का एक अहम आधार बन गई है।
12 सितंबर 2026 को यह योजना अपनी यात्रा के सात साल पूरे कर चुकी है।

इन सात सालों में, इस योजना ने देश भर के किसानों के बीच अपनी पहुँच लगातार बढ़ाई है।
यह सरकार की उस लगातार प्रतिबद्धता को दिखाता है, जिसके तहत वह यह सुनिश्चित करना चाहती है कि किसान बेहतर वित्तीय सुरक्षा और सम्मान के साथ अपनी वृद्धावस्था में जीवन जी सकें।
7
सिलिकॉन की दुनिया में भारत की दस्तक: SEMICON India 2026 और भारत के चिप पावरहाउस बनने की कहानी

✳️17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारका स्थित यशोभूमि में SEMICON India 2026 का उद्घाटन करेंगे। उनके साथ दुनिया की बड़ी चिप कंपनियों के प्रतिनिधि, नीति-निर्माता और निवेशक भी वहां मौजूद होंगे। सभी की नजर उस उद्योग पर होगी, जिसे भारत ने लगभग शून्य से खड़ा किया है।

✳️तीन दिनों तक भारत में सेमीकंडक्टर यानी चिप निर्माण की पूरी कहानी दुनिया के सामने होगी। करीब एक दशक पहले भारत में इस उद्योग की मौजूदगी बहुत मामूली थी। इसलिए यह आयोजन सिर्फ एक सम्मेलन नहीं है। यह वह मौका है, जब भारत की सेमीकंडक्टर बनाने की महत्वाकांक्षा पूरी दुनिया के सामने आएगी।

✳️इस साल SEMICON India की थीम है- “सिलिकॉन से सिस्टम तक: पूरा इकोसिस्टम बनाना।”
8
Live 🔴
4