भारत ने रिकॉर्ड आठवीं बार जीता महिला एशिया कप का खिताब
दुबई में खेले गए महिला एशिया कप 2026 के फ़ाइनल में भारत ने श्रीलंका को 72 रनों से हराकर शानदार ऑल-राउंड प्रदर्शन किया और अपना आठवां एशिया कप खिताब जीतकर रिकॉर्ड को और बेहतर किया।
इस जीत से भारत ने 2024 के फ़ाइनल में श्रीलंका से मिली हार का बदला भी ले लिया।

❤9
✅भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीमों ने चीन के मोकी में जूनियर एशिया कप खिताब जीता
चीन के मोकी में, भारतीय महिला और पुरुष टीम ने जूनियर एशिया कप का खिताब जीत लिया है। महिला वर्ग के फाइनल मुक़ाबले में भारत ने चीन को 1-0 से हराया। जबकि पुरुष वर्ग के फाइनल में भारत ने कोरिया को चार-एक से शिकस्त दी।

❤3
✅प्रज्वल देव और कॉन्स्टेंटिन बिटून की जोड़ी ने एटीपी टेनिस चैलेंजर का डबल्स खिताब जीता
भारत के प्रज्वल देव और फ्रांस के कॉन्स्टेंटिन बिटून कौज़मिन की जोड़ी ने एटीपी टेनिस चैलेंजर के डबल्स खिताब जीत लिया है। इस जोड़ी का ये दूसरा खिताब है।
वियतनाम के फान थियेट में स्पोर्ट फेस्टिवल चैलेंजर में खेले गए मैच में शीर्ष वरीयता प्राप्त इस जोडी ने फाइनल में जापान के यामातो सुएओका और नाओकी ताजिमा की जोड़ी को 6-1, 7-6 से हराया।
प्रज्वल देव का एटीपी चैलेंजर टूर का यह दूसरा डबल्स खिताब है। इससे पहले प्रज्वल ने 2023 में कजाकिस्तान में प्रेसिडेंट्स कप में हमवतन खिलाड़ी निकी कलियांडा पूनाचा के साथ मिलकर पहला खिताब जीता था।

❤5👍2
सिलिकॉन की दुनिया में भारत की दस्तक
SEMICON India 2026
17 सितंबर को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारका स्थित यशोभूमि जाएंगे और SEMICON India 2026 का उद्घाटन करेंगे।
तीन दिनों तक भारत में सेमीकंडक्टर यानी चिप निर्माण की पूरी कहानी दुनिया के सामने होगी।
करीब एक दशक पहले भारत में इस उद्योग की मौजूदगी बहुत मामूली थी।
इस साल SEMICON India की थीम है- “सिलिकॉन से सिस्टम तक: पूरा इकोसिस्टम बनाना।”
भारत अब सिर्फ यह नहीं पूछ रहा कि वह चिप बना सकता है या नहीं। अब सवाल यह है कि चिप बनाने के आसपास की पूरी व्यवस्था कितनी तेजी से तैयार की जा सकती है।
यानी चिप बनाने वाली फैक्ट्रियों के साथ-साथ उनकी डिजाइनिंग, पैकेजिंग, टेस्टिंग, उपकरण, सप्लाई चेन और उनसे जुड़े दूसरे उद्योग भी भारत में कितनी तेजी से विकसित हो सकते हैं।

❤6
विकसित भारत और विकसित राजस्थान के लक्ष्य को प्राप्त करने में आमजन, किसानों, महिलाओं और युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से, प्रदेश में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर, 2026 तक 'विकसित भारत-जन सेवा अभियान' संचालित किया जा रहा है।
अभियान के तहत, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा 'नमो सेवा–अनकही कहानियाँ' कार्यक्रम के माध्यम से, ग्रामीण क्षेत्रों में 18 से 25 सितंबर तक और शहरी क्षेत्रों में, 22 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक गतिविधियों का आयोजन एवं प्रसारण किया जाएगा।