Taiyari Karlo (Rajasthan)
114K subscribers
20.4K photos
85 videos
4.89K files
10.2K links
आपका स्वागत है , TAIYARI KARLO के ऑफिशियल टेलीग्राम चैनल पर

" अब प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करनी हुई आसान 'तैयारी करलो' के साथ "

🔰 YOUTUBE CHANNEL -
http://bit.ly/TkarloYT

🔰 TAIYARI KARLO APP -
http://bit.ly/TAIYARIKAPP

8529429129,7339953819
Download Telegram
Live 🔥🔥
1
HAL ने भारतीय वायु सेना को हल्के लड़ाकू विमान-तेजस और एचटीटी 40 सौंपे

सार्वजनिक क्षेत्र की विमानन कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड – एचएएल ने बेंगलुरु में भारतीय वायु सेना को हल्के लड़ाकू विमान-तेजस और एचटीटी 40 प्रशिक्षण विमान सौंपे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू इस समारोह में उपस्थित थे।

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने भारतीय वायुसेना को एलसीए तेजस के एफओसी ट्विन सीटर ट्रेनर की अंतिम खेप और एचटीटी-40 बेसिक ट्रेनर विमान सौंपे।

वहीं, पवन हंस लिमिटेड को स्वदेशी रूप से डिजाइन और विकसित ध्रुव एनजी नागरिक हेलीकॉप्टर सौंपा गया।

इस दौरान ध्रुव एनजी को नागरिक उड्डयन महानिदेशालय की ओर से टाइप सर्टिफिकेशन भी प्रदान किया गया। एचएएल ने भारतीय वायु सेना को पहला एचटीटी-40 भी सौंपा। रक्षा मंत्री ने विमान का नाम ‘अंकुर’ रखा।
3👍1
चुनाव चिह्नों का आवंटन: ममता बनर्जी गुट को ‘फुटबॉल खिलाड़ी’, ऋतब्रत बनर्जी को ‘लिफाफा’

चुनाव आयोग की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और ऋतब्रत बनर्जी के गुट के नए नामों की घोषणा कर दी गई है।

चुनाव आयोग ने ममता बनर्जी की पार्टी को ‘ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस’ जबकि ऋतब्रत बनर्जी के गुट को ‘डेमोक्रेटिक तृणमूल कांग्रेस’ नाम दिया गया है। चुनाव आयोग की ओर से दोनों पार्टियों के चुनाव चिह्न भी अलग-अलग दिया गया है।

चुनाव आयोग ने ममता बनर्जी की पार्टी ‘ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस’ को ‘फुटबॉल खिलाड़ी’ चुनाव चिह्न दिया है जबकि ममता बनर्जी की पार्टी को पश्चिम बंगाल, मेघालय और त्रिपुरा राज्यों में राजनीतिक दल के तौर पर मान्यता दी है।

वहीं, ऋतब्रत बनर्जी की पार्टी ‘डेमोक्रेटिक तृणमूल कांग्रेस’ को ‘लिफाफा’ चुनाव चिह्न दिया गया है। उनकी पार्टी को पश्चिम बंगाल, मेघालय और त्रिपुरा राज्यों में राजनीतिक दल के तौर पर मान्यता दी गई है।
3
भारत के 2008 बैच के आईएफएस अधिकारी हंसराज सिंह वर्मा को शुक्रवार को क्यूबा का राजदूत नियुक्त किया गया है।

विदेश मंत्रालय की ओर से साझा जानकारी के अनुसार, हंसराज सिंह वर्मा जल्द ही अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे। हंसराज वर्मा वर्तमान समय में ब्राजील के साओ पाउलो में भारत के महावाणिज्य दूतावास में महावाणिज्यदूत की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
जनरल धीरज सेठ 3 दिन की रूस यात्रा पर पहुंचे

18 सितंबर को थल सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ रूस की आधिकारिक यात्रा पूरी करेंगे।

अपनी तीन दिन की यात्रा के दौरान, जनरल सेठ ने रूसी थल सेना के कमांडर-इन-चीफ, कर्नल जनरल आंद्रेई निकोलायेविच मोर्दविचेव से मिले। दोनों प्रमुखों ने आपसी हित के मुद्दों पर चर्चा की, सैन्य अभ्यास की ट्रेनिंग पर नहीं बात की।

जनरल सेठ वे मॉस्को में 'टॉम्ब ऑफ द अननोन सोल्जर' (अज्ञात सैनिक का स्मारक) पर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि देंगे। जनरल सेठ को इस यात्रा के दौरान 'गार्ड ऑफ ऑनर' भी दिया जाएगा
1
NHAI ने वन टैग फास्ट टैग सर्विस शुरू की

18 सितंबर को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने राज्यमार्ग मोबाइल ऐप पर ‘OneTag’ फास्ट टैग (FASTag) सर्विस शुरू की। OneTag के जरिए फास्ट टैग यूजर बिना नया फिजिकल फास्ट टैग लगाए अपना इश्यू बैंक बदल सकते हैं। इसका मतलब अपनी गाड़ी पर लगा पुराना फास्ट टैग ही इस्तेमाल कर सकते हैं।

पोर्टेबिलिटी के बाद फास्ट टैग ID और व्हीकल का रजिस्ट्रेशन नंबर (VRN) नहीं बदलेगा। इस एप को यूज करने के लिए सिर्फ मौजूदा बैंक से मोबाइल वैरिफिकेशन कोड (MVC) प्राप्त होगा।

इसके बाद नया फास्ट टैग चुनकर केवाईसी और वॉलेट ऑनबोर्डिंग पूरी करनी होगी। वन टैग को इंडियन हाईवेस मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड (IHMCL) और नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने डेवलप किया है।
मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड राष्ट्रीय जहाज निर्माण और भारी उद्योग पार्क-आंध्र प्रदेश के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड – एमडीएल ने दुगाराजपटनम में एक ग्रीनफील्ड शिपयार्ड विकसित करने के लिए राष्ट्रीय जहाज निर्माण और भारी उद्योग पार्क-आंध्र प्रदेश के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।

यह समझौता ज्ञापन आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू की उपस्थिति में हस्ताक्षरित किया गया। इस पर एमडीएल के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक कैप्टन जगमोहन और एनशिप-एपी के प्रबंध निदेशक प्रवीण आदित्य सी.वी. ने हस्ताक्षर किए।
3
जेफरीज के अनुसार, भारत चालू वित्त वर्ष में 6.5-7 प्रतिशत की वास्तविक जीडीपी वृद्धि दर्ज करने की राह पर है, जबकि नाममात्र जीडीपी वृद्धि 11-12 प्रतिशत के आसपास रहने की उम्मीद है। इसे मजबूत घरेलू मांग, बैंक ऋण में तेजी और आर्थिक गतिविधियों में सुधार से समर्थन मिल रहा है।

अपनी ताजा ‘GREED & fear’ रिपोर्ट में जेफरीज ने कहा कि भारत का आर्थिक प्रदर्शन छह महीने पहले की अपेक्षाओं से बेहतर रहा है। बैंक ऋण वृद्धि में तेजी आई है और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSMEs) को दिए जाने वाले कर्ज में विशेष रूप से मजबूत वृद्धि दर्ज की गई है।

रिपोर्ट में कहा गया, “नतीजा यह है कि भारत इस वित्त वर्ष में 6.5-7 प्रतिशत की वास्तविक जीडीपी वृद्धि और लगभग 11-12 प्रतिशत की नाममात्र जीडीपी वृद्धि हासिल करने की राह पर है।”
2