Taiyari Karlo (Rajasthan)
114K subscribers
20.4K photos
85 videos
4.89K files
10.2K links
आपका स्वागत है , TAIYARI KARLO के ऑफिशियल टेलीग्राम चैनल पर

" अब प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करनी हुई आसान 'तैयारी करलो' के साथ "

🔰 YOUTUBE CHANNEL -
http://bit.ly/TkarloYT

🔰 TAIYARI KARLO APP -
http://bit.ly/TAIYARIKAPP

8529429129,7339953819
Download Telegram
CET 12वी स्तर की परीक्षा जनवरी में ना करवाकर दिसंबर में करवाने का मुख्य कारण - राजस्थान पुलिस कांस्टेबल की नई भर्ती का आयोजन पुलिस विभाग जल्द से जल्द करवाना चाहता है इसलिए CET 12वी स्तर की परीक्षा पहले करवाई जा रही है

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल की नई भर्ती का नोटिफिकेशन फरवरी या मार्च 2027 में जारी हो जाएगा..
👍2816🥰4
🔥 01 अक्टूबर 2026 से नए बैच की शुरुआत! 🔥

📚 राजस्थान VDO
📚 पटवार
📚 CET Graduation
📚 विजय बैच
📚 अधिकारी बैच
📚 EO/RO
📚 सिंघम बैच
📚 VDO Live Batch
📚 BSTC

🌟 सभी नए बैच प्रारंभ

🎁 Books FREE | Test Series FREE | Recorded Course FREE


"TAIYARI KARLO APP" डाउनलोड करें - https://play.google.com/store/apps/details?id=com.uddan.taiyarikarlo
ज्यादा जानकारी के लिए संपर्क करें - 7339953819,8529429129
5
9👍2
भारत ने वैश्विक लैंगिक अंतराल सूचकांक 2026 में 145 देशों में 131वाँ स्थान बरकरार रखा


भारत ने विश्व आर्थिक मंच (WEF) द्वारा जारी वैश्विक लैंगिक अंतराल सूचकांक 2026 में 145 देशों में 131वाँ स्थान बरकरार रखा है।

भारत ने 64.5% का समग्र लैंगिक समानता स्कोर प्राप्त किया है और 145 देशों में 131वाँ स्थान बरकरार रखा है।

यद्यपि यह वर्ष 2006 के प्रथम संस्करण की तुलना में 4.3 प्रतिशत अंक का सुधार दर्शाता है, फिर भी भारत 69.2% के वैश्विक औसत से पीछे है।

राजनीतिक सशक्तीकरण: भारत ने राजनीतिक प्रतिनिधित्व में 24.5% लैंगिक समानता प्राप्त की है। हालाँकि मंत्री स्तर पर महिलाओं का प्रतिनिधित्व केवल 5.9% है, जो वर्ष 2019 में दर्ज 30% के उच्चतम स्तर से काफी कम है।

आर्थिक भागीदारी: यह एक प्रमुख चुनौती वाला क्षेत्र है, जहाँ महिलाओं ने पुरुषों की तुलना में श्रम बल में केवल 41.2% समानता प्राप्त की है।

यद्यपि व्यावसायिक और तकनीकी क्षेत्रों में महिलाओं का प्रतिनिधित्व वर्ष 2006 के बाद दोगुना होकर 49.9% हो गया है, लेकिन वरिष्ठ नेतृत्व और प्रबंधकीय भूमिकाओं में महिलाओं की भागीदारी अभी भी केवल 13.1% है।

आइसलैंड ने लगातार 17वें वर्ष वैश्विक स्तर पर अपना शीर्ष स्थान बनाए रखा, जिसने अपने लैंगिक अंतराल का 93% हिस्सा कम कर लिया (90% के स्तर को पार करने वाला एकमात्र देश)। इसके बाद फिनलैंड और नॉर्वे का स्थान है।

ऑस्ट्रेलिया पहली बार शीर्ष 10 देशों में शामिल हुआ है। चाड 145वें स्थान पर रहकर सबसे निचले पायदान पर रहा, जबकि पाकिस्तान और ईरान भी अंतिम तीन स्थानों में शामिल रहे
1
संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र को संबोधित करेंगे विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के इक्यासीवें सत्र के दौरान उच्च स्तरीय बैठक के लिए भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे।

विदेश मंत्री इस महीने की 26 तारीख को संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित भी करेंगे। यात्रा के दौरान वे विभिन्न बहुपक्षीय और द्विपक्षीय बैठकों में भी हिस्सा लेंगे
1
भारतीय वायुसेना और जापान वायु आत्मरक्षा बल का ‘वीर रक्षक 2026’ अभ्यास मंगलवार को होगा संपन्न

भारतीय वायु सेना जोधपुर वायुसेना स्टेशन पर जापान वायु आत्मरक्षा बल के साथ द्विपक्षीय वायु अभ्यास वीर रक्षक 2026 का संचालन कर रही है। 14 दिवसीय यह अभ्यास मंगलवार को समाप्त होगा।

यह अभ्यास उन्नत परिचालन मिशनों और दोनों वायु सेनाओं के बीच व्यापक पेशेवर समन्वय पर केंद्रित है।

भारतीय वायु सेना स्वदेशी हल्के लड़ाकू विमान तेजस, एसयू-30एमकेआई और राफेल सहित विभिन्न प्रकार के अग्रिम पंक्ति के लड़ाकू विमानों के साथ भाग ले रही है। जापान अपने एफ-2ए लड़ाकू विमान के साथ इस अभ्यास में भाग ले रहा है।