Taiyari Karlo (Rajasthan)
✔
114K subscribers
20.6K photos
85 videos
4.91K files
10.2K links
आपका स्वागत है , TAIYARI KARLO के ऑफिशियल टेलीग्राम चैनल पर

" अब प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करनी हुई आसान 'तैयारी करलो' के साथ "

🔰 YOUTUBE CHANNEL -
http://bit.ly/TkarloYT

🔰 TAIYARI KARLO APP -
http://bit.ly/TAIYARIKAPP

8529429129,7339953819
Download Telegram
✅पुणे में रोड वर्ल्ड चैंपियनशिप... यूएन में G4 देशों की बैठक

1. पुणे शहर 2032 में 'यूसीआई रोड वर्ल्ड चैंपियनशिप' की मेजबानी करेगा। यह फैसला कनाडा के मॉन्ट्रियल शहर में हुई 'यूसीआई कांग्रेस' में लिया गया। रेस में पुणे ने नीदरलैंड्स के ग्रोनिंगन/ड्रेथे को पीछे छोड़कर यह मौका जीता। इससे पहले जनवरी 2026 में पुणे 'बजाज पुणे ग्रैंड टूर' करा चुका है। यूसीआई की टीम ने पुणे के बालेवाड़ी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय सर्किट कानिरीक्षण कर सुविधाओं को मंजूरीदी।

2. जी-4 देशों ने यूनाइटेड नेशंस सिक्योरिटी काउंसिल में तुरंत बड़े सुधार करने की मांग की है। न्यूयार्क में यूएन जनरल असेंबली की बैठक के दौरान भारत, ब्राजील, जर्मनी और जापान के विदेश मंत्रियों की बातचीत हुई। जी-4 ने मांग रखी कि काउंसिल में स्थायी और अस्थायी सीटें बढ़ाई जाएं। इसमें अफ्रीका, एशिया पैसिफिक और लैटिन अमेरिका को भी बराबरी की जगह मिलनी चाहिए।

3. राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय की रिपोर्ट 'घरेलू पर्यटन व्यय सर्वेक्षण (2025-26) के मुताबिक, भारत में नाइट स्टे करने वाले यात्राओं में 48% हिस्सा धार्मिक यात्राओं व तीर्थयात्रा का रहा। वहीं 30% यात्राएं इलाज के लिए की गईं। बिजनेस ट्रिप्स पर लोगों ने सबसे ज्यादा औसतन 5,949 रुपये खर्च किए।

4. उत्तर कोरिया ने वोनसान शहर के तट से समुद्र की ओर दो कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों का टेस्ट किया है। दक्षिण कोरियाई सेना के मुताबिक, इन मिसाइलों ने 450 किलोमीटर और 600 किलोमीटर की दूरी तय की। उत्तर कोरिया ने यह कदम अमेरिका, दक्षिण कोरिया और सहयोगी देशों के संयुक्त नौसैनिक अभ्यास के विरोध में उठाया है।

5. ब्रिटेन ने अंतरिक्ष में अपनी सैटेलाइट्सकी सुरक्षा के लिए एक नई मिलिट्री स्पेस यूनिट बनाई है। लंदन में 'यूके स्पेस पावर कॉन्फ्रेंस' के दौरान रॉयल एयर फोर्स (RAF) ने इसका ऐलान किया। इस नई यूनिट का नाम 'नंबर ॥ स्पेस इफेक्ट्स स्क्वाड्रन' रखा गया है। यह ब्रिटेन की पहली ऐसी स्पेशल विंग हैजो दुश्मन के हमलों से अपने उपग्रहों की रक्षा करेगी।

6. मलयालम सिनेमा और थिएटर की मशहूर एक्ट्रेस सावित्री श्रीधरन का 83 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। फिल्म 'सुडानी फ्रॉम नाइजीरिया' में 'जमीला' के रोल से उन्हें पूरे देश में पहचान मिली। इस रोल के लिए उन्हें 66 वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड में स्पेशल मेंशन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।
❤2
✅भारत-मंगोलिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘नोमैडिक एलिफेंट’ पिथौरागढ़ में शुरू

18वां भारत-मंगोलिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘नोमैडिक एलिफेंट’ उत्तराखंड के पिथौरागढ़ स्थित विदेशी प्रशिक्षण केंद्र में शुरू हो चुका है।

यह भारत और मंगोलिया में बारी-बारी से आयोजित होने वाला वार्षिक प्लाटून स्तरीय अभ्यास है, जो 21 सितंबर से 3 अक्टूबर तक चलेगा। पिछला अभ्यास मई-जून 2025 में मंगोलिया के उलानबटार में आयोजित किया गया था। भारतीय सेना और मंगोलियाई सशस्त्र बलों की ओर से 45-45 जवान इस अभ्यास में भाग ले रहे हैं।

इस अभ्यास का उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र के जनादेश के तहत अर्ध-शहरी और पर्वतीय इलाकों में आतंकवाद विरोधी अभियान चलाने के लिए दोनों पक्षों की संयुक्त सैन्य क्षमता को बढ़ाना है।
❤7
✅रक्षा मंत्रालय ने टी-72 और टी-90 टैंकों के लिए सहायक विद्युत इकाइयों की खरीद के लिए 586 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने टी-72 और टी-90 टैंकों के लिए सहायक विद्युत इकाइयों (एपीयू) की खरीद के लिए एक्यूरेट इंडस्ट्रियल कंट्रोल्स प्राइवेट लिमिटेड के साथ 586 करोड़ रुपये के एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं।

यह अनुबंध 21 सितंबर, 2026 को नई दिल्ली में रक्षा सचिव श्री राजेश कुमार सिंह की उपस्थिति में हस्ताक्षरित किया गया।

एपीयू टैंक के फायर कंट्रोल सिस्टम, फायरिंग सर्किट, गन स्टेबिलाइजेशन सिस्टम और अन्य सहायक उपकरणों के लिए विद्युत शक्ति उत्पादन का एक वैकल्पिक स्रोत है।

स्वदेशी रूप से विकसित एपीयू को शामिल करने से भारतीय सेना की मशीनीकृत इकाइयों की संचालन तत्परता, विश्वसनीयता और स्थायित्व और अधिक मजबूत होगी।
❤3
✅केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने भारत की 7वीं राष्ट्रीय फ़ार्मुलेरी 2026 का शुभारंभ किया

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण एवं रसायन एवं उर्वरक राज्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने भारतीय फार्माकोपिया आयोग (आईपीसी) द्वारा आयोजित छठे राष्ट्रीय औषध निगरानी सप्ताह कार्यक्रम में चिकित्सा उपकरण संबंधी प्रतिकूल घटनाओं की सुरक्षा निगरानी और सूचना के लिए भारत के अस्पतालों के लिए मार्गदर्शन दस्तावेज, 7वें राष्ट्रीय फ़ार्मुलेरी 2026 और सुरक्षित और लोकप्रिय मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम - आईओएस उपयोगकर्ताओं के लिए एडीआर-पीवीपीआई 2.0 मोबाइल ऐप का शुभारंभ किया।

भारतीय फार्माकोविजिलेंस कार्यक्रम के तहत विकसित आधिकारिक मोबाइल ऐप से दवाइयों से होने वाले प्रतिकूल प्रभावों की रिपोर्ट ऑनलाइन दर्ज की जा सकती है। राष्ट्रीय फ़ार्मुलेरी का 7वां संस्करण नेशनल फ़ार्मुलेरी ऑफ इंडिया ऑनलाइन के माध्यम से डिजिटल रूप से भी उपलब्ध है।

17 से 23 सितंबर 2026 तक मनाया जा रहा छठा राष्ट्रीय फार्माकोविजिलेंस सप्ताह, "फार्माकोविजिलेंस द्वारा दवाओं के तर्कसंगत उपयोग को बढ़ावा: सुरक्षित स्वास्थ्य सेवा की दिशा में एक कदम" विषय पर आधारित है।
❤3
✅असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने चंद्रपुर में ISRO के एडवांस्ड रडार सेंटर की रखी आधारशिला

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने चंद्रपुर में सोमवार को आईएसटीआरएसी की एडवांस्ड रडार रिसर्च फैसिलिटी का भूमि पूजन किया।

यह उत्तर-पूर्व भारत में अपनी तरह की पहली अंतरिक्ष निगरानी सुविधा है। इस केंद्र को इसरो टेलीमेट्री, ट्रैकिंग और कमांड नेटवर्क ने विकसित किया है।

यह सुविधा ‘प्रोजेक्ट एनईटीआरए’ के तहत बनाई जाएगी। यह भारत की एक पहल है जिसका मकसद अंतरिक्ष की स्थिति के बारे में जानकारी को बेहतर बनाना और ऑर्बिट में मौजूद चीजों की ट्रैकिंग को और मजबूत करना है
✅20 अक्टूबर से लागू होगा भारत-न्‍यूजीलैंड मुक्‍त व्‍यापार समझौता


भारत और न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौता इस वर्ष 20 अक्टूबर को विजयदशमी के अवसर पर लागू होगा।

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि इस समझौते के अंतर्गत न्यूजीलैंड को होने वाला भारतीय निर्यात 100 प्रतिशत शुल्क-मुक्त होगा। उन्होंने कहा कि यह रणनीतिक साझेदारी इस सहयोग को और बढ़ाने की साझा महत्वाकांक्षा को दर्शाती है।

श्री गोयल ने बताया कि अगले 4 से 5 वर्षों में वस्तुओं और सेवाओं के द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना कर लगभग 35 हजार करोड़ रुपये तक पहुंचाने का लक्ष्य है।

वाणिज्य मंत्री ने कहा कि भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौते के लागू होने से यह लक्ष्य ठोस आर्थिक परिणामों में तब्दील होगा।
❤4
✅सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने ‘स्रोत और विधियां’ नाम से एक प्रकाशन जारी किया है।

इसमें वित्त वर्ष 2022-23 को आधार वर्ष बनाकर तैयार की गई राष्ट्रीय आय के नए आंकड़ों की गणना की प्रक्रिया की जानकारी दी गई है। मंत्रालय ने बताया कि इस प्रकाशन में नई श्रृंखला के अंतर्गत अपनाई गई अवधारणाओं, परिभाषाओं, आंकड़ों के स्रोतों, तरीकों और गणना प्रक्रिया को विस्तार से शामिल किया गया है।

यह प्रकाशन नई श्रृंखला जारी होने के केवल 7 महीने के भीतर लाया गया है। राष्ट्रीय लेखा की नई श्रृंखला इस वर्ष फरवरी में जारी की गई थी। इसने 2011-12 आधार वर्ष वाली पुरानी श्रृंखला का स्थान लिया।

अगस्त में इसमें नवीनतम उत्पादक मूल्य सूचकांक और औद्योगिक उत्पादन सूचकांक के आंकड़े भी शामिल किए गए।
❤3