Taiyari Karlo (Rajasthan)
✔
114K subscribers
20.6K photos
85 videos
4.91K files
10.2K links
आपका स्वागत है , TAIYARI KARLO के ऑफिशियल टेलीग्राम चैनल पर

" अब प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करनी हुई आसान 'तैयारी करलो' के साथ "

🔰 YOUTUBE CHANNEL -
http://bit.ly/TkarloYT

🔰 TAIYARI KARLO APP -
http://bit.ly/TAIYARIKAPP

8529429129,7339953819
Download Telegram
✅राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम बर्लिन में आयोजित इनो ट्रांस 2026 प्रदर्शनी में ‘नमो भारत’ का करेगा प्रदर्शन

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम- एन.सी.आर.टी.सी. बर्लिन में 22 से 25 सितंबर तक आयोजित इनो ट्रांस 2026 प्रदर्शनी में भारत की पहली क्षेत्रीय रैपिड ट्रांजिट प्रणाली, ‘नमो भारत’ का प्रदर्शन कर रहा है।

इस आयोजन में दिल्ली के सराय काले खान को मेरठ के मोदीपुरम से जोड़ने वाले 82 किलोमीटर लंबे दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर को प्रस्तुत किया जा रहा है।

यह पूरा कॉरिडोर इस वर्ष फरवरी में चालू हो गया था। इस प्रणाली का उद्देश्य क्षेत्रीय संपर्क को बेहतर बनाना, भीड़भाड़ और प्रदूषण को कम करना और रोजगार तथा आर्थिक केंद्रों तक व्यापक पहुंच प्रदान करना है।
❤2
✅स्टारबक्स ने भारत में पहला सेंटर स्थापित करने के लिए MoU किया

22 सितंबर को अमेरिकी कॉफी कंपनी स्टारबक्स (Starbucks) ने चेन्नई में अपना पहला ग्लोबल कैपिबिलिटी सेंटर (GCC) स्थापित करने के लिए तमिलनाडु सरकार के साथ MoU किया।

इस MoU पर स्टारबक्स और गाइडेंस तमिलनाडु के बीच समझौता हुआ। समझौते के दौरान तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय भी मौजूद रहे। ये सेंटर स्टारबक्स के ग्लोबल बिजनेस और टेक्नोलॉजी ऑपरेशंस को सपोर्ट करेगा।

इस MoU के तहत टेक्नोलॉजी और बिजनेस से जुड़े काम किए जाएंगे, जिनमें सॉफ्टवेयर, फाइनेंस, प्रोडक्ट डेवलपमेंट और रिसर्च एंड डेवलपमेंट (R&D) जैसे सेक्टर शामिल हैं। ये सेंटर भारत में स्टारबक्स के रिटेल बिजनेस से अलग काम करेगा।
❤3
✅रक्षा मंत्रालय ने वायुसेना के लिए 160 सैटेलाइट स्मार्ट एंटी एयरफील्ड हथियारों हेतु बीडीएल के साथ ₹811 करोड़ के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के लिए 160 सैटेलाइट स्मार्ट एंटी एयरफील्ड वेपन (SAT-SAAW) और उनसे संबंधित उपकरणों की खरीद के लिए भारत डायनेमिक्स लिमिटेड (बीडीएल) के साथ करार किया है।

‘बाय (इंडियन-इंडिजिनसली डिजाइन, डेवलप्ड एंड मैन्युफैक्चर्ड)’ श्रेणी के तहत किए गए इस करार की कुल लागत 810.79 करोड़ रुपये है।

यह करार 23 सितंबर 2026 को नई दिल्ली में रक्षा सचिव श्री राजेश कुमार सिंह की मौजूदगी में किया गया। सैटेलाइट स्मार्ट एंटी एयरफील्ड वेपन (SAT-SAAW) हवा से जमीन पर मार करने वाला सटीक निर्देशित ग्लाइड बम है।

इसे जगुआर, हॉक और सुखोई-30 एमकेआई जैसे प्लेटफॉर्म से लॉन्च किया जा सकता है। यह लंबी स्टैंड-ऑफ रेंज से दुश्मन के एयरफील्ड को तबाह करने की क्षमता रखता है।

इस प्रणाली को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने स्वदेशी रूप से डिजाइन और विकसित किया है। इसमें 60 प्रतिशत स्वदेशी सामग्री होगी। इसके साथ ही इनिशियल मेजरमेंट यूनिट, लॉन्ग इम्पैक्ट डिले फ्यूज और ट्विन स्टोर कैरियर जैसे उप-प्रणालियों का भी स्वदेशीकरण किया जाएगा।

इससे रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को और बढ़ावा मिलेगा। SAT-SAAW की आपूर्ति वर्ष 2027-28 और 2028-29 के बीच निर्धारित की गई है।
❤4
✅11वां आयुर्वेद दिवस : नागपुर में भव्य राष्ट्रीय समारोह आयोजित किया गया

भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा वर्ष 2016 से भगवान धन्वंतरि की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस (National Ayurveda Day) मनाया जाता रहा है, पर अब सरकार ने इसे 23 सितंबर को मनाने का निर्णय लिया है।

11वां आयुर्वेद दिवस देश और दुनिया भर में उत्साह के साथ मनाया गया। महाराष्ट्र के नागपुर में भव्य राष्ट्रीय समारोह आयोजित किया गया। इस वर्ष का विषय “स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” था। इस कार्यक्रम में आयुष सेवा क्षेत्र पर रिपोर्ट और “आयुष विजन 2030” सहित महत्वपूर्ण रिपोर्टों और दस्तावेजों को जारी किया गया।

इसके साथ ही सीसीआरएएस-एजीएनआई वेब पोर्टल का भी शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य सेवा और जन स्वास्थ्य में आयुर्वेद की भूमिका तथा 2047 तक की कार्ययोजना पर वैज्ञानिक सत्र भी आयोजित किए गए।

जयपुर स्थित डीम्ड यूनिवर्सिटी राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान (एनआईए) ने 11वें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रमों की एक श्रृंखला का आयोजन किया।
❤5
✅भारत की आर्थिक वृद्धि को लेकर ADB का अनुमान बढ़ा, 2026 में 7% GDP ग्रोथ का अनुमान

एशियाई विकास बैंक (ADB) ने बुधवार को भारत की 2026 (वित्त वर्ष 2026-27) की GDP वृद्धि का अनुमान बढ़ाकर 7.0 प्रतिशत कर दिया है।

यह जुलाई में लगाए गए 6.6 प्रतिशत के पिछले अनुमान से 40 बेसिस पॉइंट अधिक है। ADB ने एक बयान में कहा कि दक्षिण एशिया के लिए इस वर्ष की वृद्धि का अनुमान जुलाई के 6 प्रतिशत से बढ़ाकर 6.4 प्रतिशत कर दिया गया है।

इसके पीछे “भारत में मजबूत सार्वजनिक निवेश और निर्यात में मजबूती” प्रमुख कारण हैं। हालांकि, रिपोर्ट के मुताबिक विकासशील एशिया और प्रशांत क्षेत्र की आर्थिक वृद्धि 2025 के 5.5 प्रतिशत से घटकर इस वर्ष 5 प्रतिशत रहने का अनुमान है।

इसके बाद 2027 (वित्त वर्ष 2027-28) में वृद्धि मामूली बढ़कर 5.1 प्रतिशत हो सकती है। 2026 के लिए यह अनुमान जुलाई में जारी पिछले परिदृश्य से 0.1 प्रतिशत अंक अधिक है। ADB के अध्यक्ष मासातो कांडा ने कहा, “यह क्षेत्र अब तक लचीला बना हुआ है, लेकिन जोखिम बढ़ रहे हैं।
❤3
✅सविता सबसे ज्यादा इंटरनेशनल खेलने वाली पहली भारतीय प्लेयर बनीं

22 सितंबर को सविता पूनिया भारतीय महिला हॉकी के इतिहास में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाली खिलाड़ी बनीं। सविता के इस योगदान को सम्मान देने के लिए हॉकी इंडिया ने उन्हें 10 लाख रुपए का नकद इनाम देने की घोषणा की।

सविता ने भारत की पूर्व स्ट्राइकर वंदना कटारिया के 320 सीनियर इंटरनेशनल मैच खेलने के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। सविता ने जापान में चल रहे एशियन गेम्स में इंडोनेशिया के खिलाफ भारत के पूल बी मैच के दौरान यह रिकॉर्ड बनाया है।

ओपन प्ले में शॉट रोकने की अपनी काबिलियत और पेनल्टी शूटआउट में बिना घबराए खेलने के रिकॉर्ड के कारण हॉकी की दुनिया में 'द वॉल ऑफ इंडिया' के नाम से भी जाना है।

सविता तीन ओलंपिक, दो एशियाई खेल, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी और एफआईएच प्रो लीग जैसे कई अहम टूर्नामेंटों का हिस्सा रही हैं
❤5
✅एशियाई खेल: भारोत्तोलन में मीराबाई चानू ने जीता रजत पदक

एशियाई खेलों में अपना पहला पदक हासिल करते हुए ओलंपिक पदक विजेता मीराबाई चानू ने जापान में आयोजित एशियाई खेलों में महिलाओं के 49 किलोग्राम भारोत्तोलन स्पर्धा में रजत पदक जीता है।

इससे भारत के पदकों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है। चानू ने कुल 198 किलोग्राम भार उठाया, जिसमें स्नैच में 87 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 111 किलोग्राम शामिल है। उनके रजत पदक ने भारोत्तोलन में एशियाई खेलों के लिए भारत के 28 साल के इंतजार को समाप्त कर दिया है।

उत्तर कोरिया की री सोंग-गम ने 215 किलोग्राम भार के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि इंडोनेशिया की लुलुक डायना त्रि विजयाना ने 191 किलोग्राम भार के साथ कांस्य पदक हासिल किया।
❤1
Asian Games: सॉफ्ट टेनिस खिलाड़ी जय मीणा ने पुरुषों के सिंगल्स इवेंट में ऐतिहासिक ब्रॉन्ज मेडल जीता

भारत के जय मीणा ने बुधवार को एशियाई खेलों में सॉफ्ट टेनिस में देश का पहला पदक जीतकर इतिहास रच दिया।

पुरुष सिंगल्स के सेमीफाइनल में जापान के ताकुया कुरोसाका से हारने के बाद मीणा ने कांस्य पदक अपने नाम किया। मीणा 2018 और 2022 एशियाई खेलों में भी भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इससे पहले वह 2024 विश्व सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप में मिक्स्ड डबल्स स्पर्धा में कांस्य पदक जीत चुके हैं।
❤4
✅एशियाई खेलों में भारतीय महिला स्कीट टीम ने कांस्य पदक जीता

रायज़ा ढिल्लों, माहेश्वरी चौहान और परिनाज़ धालीवाल की महिला स्कीट टीम ने बुधवार को नागोया में 331 के संयुक्त स्कोर के साथ कांस्य पदक जीता जो एशियाई खेलों की निशानेबाजी प्रतियोगिता में भारत का छठा पदक है। स्कीट स्पर्धा में प्रत्येक निशानेबाज को 125 अंकों में से अधिकतम अंक हासिल करने होते हैं।

परिनाज़ और रायज़ा दोनों ने 125 में से 111 अंक, जबकि माहेश्वरी ने 109 अंक हासिल करके पोडियम स्थान प्राप्त किया। भारत इस तरह से निशानेबाजी में अब तक चार रजत और दो कांस्य पदक जीत चुका है।
👍4❤3
❤18🎉5
SI 2025 Interview 1st Phase Admit Card.....

Link :-
https://rpsc.rajasthan.gov.in/intsearch?Pie=SI_COMB_COMP_EXAM_2025_28092026
❤3🔥1
🔴 4th Grade भर्ती में एक साल वेटिंग नियम पर RSSB अध्यक्ष आलोक राज - मेरी इच्छा है की ये लागू हो और इसके लिए में प्रयास कर रहा हूँ..
❤9