Taiyari Karlo (Rajasthan)
✔
114K subscribers
20.7K photos
85 videos
4.92K files
10.2K links
आपका स्वागत है , TAIYARI KARLO के ऑफिशियल टेलीग्राम चैनल पर

" अब प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करनी हुई आसान 'तैयारी करलो' के साथ "

🔰 YOUTUBE CHANNEL -
http://bit.ly/TkarloYT

🔰 TAIYARI KARLO APP -
http://bit.ly/TAIYARIKAPP

8529429129,7339953819
Download Telegram
Live 🔴
🎯. लौह अयस्क खनन क्षेत्र नहीं है-

(A) मोरीजा

(B) डाबला

(C) नीमला

(D) तलवाड़ा

[D]

व्याख्या -

-

लौह अयस्क उत्पादन में राजस्थान तृतीय स्थान पर है ।

राजस्थान में लौह अयस्क क्षेत्र

(1) मोरिजा बानेल -जयपुर

(2) नीमला राइसेला - दौसा

(3) नीम का थाना -सीकर

(4) डाबला सिंघाना -झुंझुंनू

(5) नाथरा री पाल -उदयपुर

(6) तिरंगा पहाड़ी - भीलवाड़ा
❤20👍1
भारत का उभरता सुपरकंप्यूटिंग परितंत्र (Ecosystem)

भारत की सुपरकंप्यूटिंग यात्रा 1990 के दशक की शुरुआत में परम 8000 से विकसित होकर 2015 में शुरू किए गए राष्ट्रीय सुपरकंप्यूटिंग मिशन (एनएसएम) के तहत एक राष्ट्रीय परितंत्र में बदल गई है।


सितंबर 2026 तक 40 सुपर कंप्यूटरों द्वारा 68 पीएफ (पेटाफ्लॉप्स) यानी काफी तेज गणना देने के साथ, एनएसएम उच्च-प्रदर्शन कंप्यूटिंग (एचपीसी) तक अपना विस्तार कर रहा है।


मिशन ने कम्प्यूटेशनल बायोलॉजी, मौसम भविष्यवाणी एवं जलवायु मॉडलिंग, आपदा प्रबंधन, बिग डेटा एनालिटिक्स और खगोल भौतिकी में कम्प्यूटर अनुप्रयोगों को संभव बनाते हुए स्वदेशी सर्वर, सॉफ्टवेयर, कूलिंग और नेटवर्किंग प्रौद्योगिकियां भी विकसित की हैं।
❤2
◾️भारतीय तटरक्षक बल ने 8 अक्टूबर 2026 को ओडिशा के पारादीप के पास राष्ट्रीय समुद्री खोज एवं बचाव बोर्ड (एनएमएसएआरबी) की देखरेख में 12वें राष्ट्रीय समुद्री खोज एवं बचाव अभ्यास (सारेक्स-2026) का आयोजन किया।

◾️“खोज एवं बचाव तैयारियों तथा समुद्री सुरक्षा को विस्तृत करने के लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग” विषय पर आयोजित इस अभ्यास में समुद्री और हवाई एजेंसियों ने भाग लिया।

◾️इसका उद्देश्य समुद्र में बड़े पैमाने पर बचाव अभियानों के लिए परिचालन तैयारियों, आपसी समन्वय और संयुक्त कार्रवाई क्षमता का प्रदर्शन करना था।
❤1
📍डाॅ. सैफ़ुद्दीन किचलू

💠 डाॅ. सैफ़ुद्दीन किचलू ने  ब्रिटिश सरकार के ख़िलाफ़ पंजाब में रौलेट एक्ट के विरूद्ध आंदोलन का नैतृत्व किया.

💠वे भारत विभाजन के विरोधी थे.

पुण्यतिथि पर शत-शत नमन🙏
❤11
सटीक निशाना, दमदार मुकाबला और जीत का जज़्बा! 🇮🇳🥇

नीरू धांडा, सुजीत कलकल, कुमकुम महोद और लवलीना बोरगोहेन ने एशियाई खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए स्वर्ण पदक जीते। 🏆
❤6
✅नोबेल प्राइज की घोषणा... भारत का एआई में निवेश बढ़ा

1. फ्रांस के वैज्ञानिक हेनरी बी कागन और जापान के केंसो सोआई को 2026 का केमिस्ट्री नोबेल प्राइज मिला है। दोनों ने यह समझने और नियंत्रित करने का तरीका खोजा कि एक-दूसरे की मिरर इमेज जैसे दिखने वाले दो तरह के अणुओं में से जरूरत वाला अणु ज्यादा कैसे बनाया जाए। यह खोज दवा बनाने में खास तौर पर उपयोगी है, क्योंकि शरीर दोनों तरह के अणुओं पर अलग प्रतिक्रिया दे सकता है।

2. केंद्र सरकार ने VB-G RAM G' के तहत 375 कामों की नई लिस्ट जारी की है। ग्रामीण विकास मंत्रालय ने बताया कि अब कामों का दायरा 41 फीसदी बढ़ गया है। यह नया कानून हर ग्रामीण परिवार को साल में 125 दिन के काम की गारंटी देता है। इसमें खर्च का 60% हिस्सा केंद्र और 40% हिस्सा राज्य सरकारें देती हैं।

3. भारत और अमेरिका समेत 15 बड़ी अर्थव्यवस्थाओं ने दुनिया में सामान के गैर-जरूरी अतिरिक्त उत्पादन को रोकने के लिए एक साझा बयान जारी किया है। अनुचित सरकारी सब्सिडी से ग्लोबल मार्केट खराब हो रहा है। इससे EV, सोलर पैनल, बैटरी, सेमीकंडक्टर, कार और केमिकल जैसे उद्योगों को नुकसान पहुंच रहा है।

4. 'प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया' का पुनर्गठन करते हुए इसमें 13 नए सदस्य मनोनीत किए हैं। नए सदस्यों जो प्रेस में 6 न्यूज एडिटर और 7 कार्यरत पत्रकार शामिल हैं। प्रेस काउंसिल एक कानूनी संस्था है, काउंसिल एक्ट 1978 के तहत बनाई गई थी। पूर्व जज जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई इसकी अध्यक्ष हैं।

5. विश्व बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत AI तकनीक अपनाने में दुनिया के टॉप 10 उमरते देशों में शामिल हो गया है। रिपोर्ट में बताया गया कि भारत में AI सेक्टर में प्राइवेट इन्वेस्टमेंट तेजी से बढ़ा है। यह 2024 के 1.2 अरब डॉलर से तीन गुना होकर 2025 में 4.1 अरब डॉलर पहुंचगया।

6. गणित के प्रोफेसर महेश काकड़े को 2026 का प्रतिष्ठित रामानुजन पुरस्कार मिला है। यह पुरस्कार ICTP (इटली) और इंटरनेशनल मैथमेटिकल यूनियन मिलकर देते हैं। महेश काकड़े को यह सम्मान नंबर थ्योरी और इवासावा थ्योरी में उनके बड़े योगदान के लिए दिया गया है।
❤5