Taiyari Karlo (Rajasthan)
✔
113K subscribers
20.7K photos
85 videos
4.92K files
10.3K links
आपका स्वागत है , TAIYARI KARLO के ऑफिशियल टेलीग्राम चैनल पर

" अब प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करनी हुई आसान 'तैयारी करलो' के साथ "

🔰 YOUTUBE CHANNEL -
http://bit.ly/TkarloYT

🔰 TAIYARI KARLO APP -
http://bit.ly/TAIYARIKAPP

8529429129,7339953819
Download Telegram
⚡ नवरात्र पर्व पर 09 दिवसीय विशेष ऑफर : तैयारी करलो

✨ विशेष बैच | विशेष मार्गदर्शन | विशेष छूट ✨

📍11 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक 

📌 आशु सर व नेवरी सर (व्याख्याता भूगोल-45वीं रैंक) के मार्गदर्शन में विशेष बैच

✨  सभी लाइव व रिकॉर्डेड कोर्सेज,टेस्ट सीरीज & Books पर छूट !!

✨ नए बैच प्रारंभ

⚡REET,वरिष्ठ अध्यापक व व्याख्याता भर्ती परीक्षा के लिए विशेष बैच: नेवरी सर (व्याख्याता भूगोल-45वीं रैंक) ✨

📍PTI भर्ती परीक्षाओं के लिए राहुल सर (RES- 05वीं रैंक,शारीरिक शिक्षा) के मार्गदर्शन में विशेष बैच

"TAIYARI KARLO APP" डाउनलोड करें  - https://play.google.com/store/apps/details?id=com.uddan.taiyarikarlo

ज्यादा जानकारी के लिए संपर्क करें - 7339953819,8529429129
❤6
दलहन में भारत का आत्मनिर्भरता मिशन

❖ 2030-31 तक दालों के उत्पादन में भारत को आत्मनिर्भर बनाने की छह-वर्षीय योजना

➣ भारत दुनिया में दालों का सबसे बड़ा उत्पादक देश है; दालें दुनिया भर में महत्वपूर्ण और प्रोटीन से भरपूर खाद्य फसलें हैं। दालों में 20-25% प्रोटीन होता है, जो गेहूं से दोगुने से भी ज़्यादा और चावल से लगभग तीन गुना ज़्यादा है।

➣ दालें भारत के कृषि निर्यात में अहम भूमिका निभाती हैं और भारतीय आहार का एक ज़रूरी हिस्सा बनी हुई हैं, जिससे पोषण सुरक्षा सुनिश्चित होती है। इसी महत्व को समझते हुए, सरकार ने 11 अक्टूबर, 2025 को 'दलहन में आत्मनिर्भरता मिशन' शुरू किया।
❖ भारतीय नौसेना का आधुनिक सुविधाओं से लैस मिसाइल स्टील्थ फ्रिगेट जहाज आईएनएस त्रिशूल ब्रिटेन के प्लायमाउथ पहुंच गया है।

❖ यह युद्धपोत रॉयल नेवी के साथ अभ्यास कोंकण-2026 में भाग लेगा।

❖ भारत और ब्रिटेन के बीच आयोजित होने वाला वार्षिक समुद्री अभ्यास कोंकण-2026 दोनों देशों की सशक्त समुद्री साझेदारी का प्रतीक है।

❖ पिछले दो दशकों में इस अभ्यास की जटिलता और इसका दायरा काफी बढ़े हैं, जिससे दोनों नौसेनाओं के बीच समुद्री अभियानों में बेहतर समन्वय व आपसी समझ विकसित हुई है।
महिला अधिकारिता, महिला एवं बाल विकास विभाग, राजस्थान सरकार द्वारा महिला स्वयं सहायता समूहों एवं महिलाओं को उत्पादों की बिक्री हेतु बाजार उपलब्ध कराने तथा जयपुरवासियों को एक ही स्थान पर प्रदेशभर के निर्मित/मूल्य संवर्धित उत्पादों की प्रदर्शनी एवं बिक्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से, हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी राज्य स्तरीय 'अमृता हाट' का आयोजन दिनांक 11 से 20 अक्टूबर 2026 तक शिल्पग्राम परिसर, जवाहर कला केन्द्र, जयपुर में किया जा रहा है।

महिला एवं बाल विकास विभाग की शासन सचिव द्वारा फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर राज्य स्तरीय 'अमृता हाट' का भव्य शुभारंभ किया।
❤1
महानिदेशक पुलिस राजस्थान के निर्देशानुसार नवरात्रि के दौरान, गरबा एवं डांडिया कार्यक्रमों में शामिल होने वाली महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए, राजस्थान पुलिस द्वारा प्रदेशभर में 'शक्ति सुरक्षा अभियान' संचालित किया जाएगा।

अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस कम्युनिटी पुलिसिंग एवं जन-अभियोग ने इस संबंध में, समस्त जिला पुलिस अधीक्षकों तथा जयपुर एवं जोधपुर के पुलिस उपायुक्तों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
❤3
राजस्थान को तम्बाकू मुक्ति उपचार एवं परामर्श सेवाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में, देशभर में प्रथम स्थान के लिए चयनित किया गया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय संसाधन केंद्र द्वारा पिछले 10 माह में किए गए, उत्कृष्ट कार्यों के आधार पर राजस्थान का चयन किया गया है। यह सम्मान जनवरी-फरवरी 2027 में नई दिल्ली में आयोजित, समारोह में प्रदान किया जाएगा।

प्रदेश में 1.52 लाख से अधिक लोगों को तम्बाकू छोड़ने के लिए, उपचार एवं परामर्श दिया गया है। साथ ही, 500 से अधिक तम्बाकू मुक्ति केंद्रों की जियो-टैगिंग कर, सेवाओं का विस्तार किया गया है।
❤2
राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने बिड़ला सभागार में, वर्ल्ड हैप्पीनेस फाउंडेशन, इंडिया चैप्टर, जयपुर द्वारा आयोजित ‘ग्लोबल हैप्पीनेस फोरम एंड फेस्टिवल जयपुर 2026’ को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि खुशी, कल्याण और स्वतंत्रता ही मानव विकास का मुख्य आधार है।

दुनियाभर के समुदायों में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए सभी मिलकर कार्य करें। खुशी के लिए विवेक, समझदारी, ईमानदारी और नैतिकता ही सबसे महत्वपूर्ण हैं। ये सब गुण यदि समाज में व्याप्त हो जाएँ तो सब ओर हैप्पीनेस का प्रसार हो सकता है।
❤2
🇮🇳महान स्वतंत्रता सेनानी व समाज सुधारक पेरिन बेन कैप्टेन दादाभाई नौरोजी की पोती थीं। उन्होंने गाँधी जी के आदर्शों से प्रभावित अपना जीवन देश के लिए समर्पित कर दिया। राष्ट्रीय स्त्री सभा के गठन में अह्म भूमिका निभाई।    

जयंती पर सादर नमन 🙏
महत्वपूर्ण समितियाँ: अक्सर एग्जाम में पूछे जाते हैं
❤4
भारतीय नौसेना का जहाज INS Sahyadri अभ्यास इंद्र 2026 में शामिल होने के लिए रूस के व्लादिवोस्तोक पहुंच गया है।

अभ्यास इंद्र भारतीय नौसेना और रूसी संघ की नौसेना के बीच द्विपक्षीय अभ्यास है, जो 13 से 18 अक्‍टूबर तक चलेगा।
❤1
🤼 अंडर-23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2026 आज अमरीका के लास वेगास में शुरू हो रही है।

इसमें दुनिया भर के 600 से अधिक युवा पहलवान ग्रीको-रोमन, महिला फ्रीस्टाइल और पुरुष फ्रीस्टाइल की विभिन्न भार श्रेणियों में मुकाबला करेंगे।

📍 नेवादा विश्वविद्यालय, लास वेगास
❤1
🏸 बैडमिंटन: अनमोल खरब ने जीता तुर्किये इंटरनेशनल चैलेंज का महिला एकल खिताब

भारत की अनमोल खरब ने फाइनल में अपनी हमवतन आकर्षी कश्यप को सीधे गेमों में 21-11, 21-14 से हराकर तुर्किये इंटरनेशनल चैलेंज का महिला एकल खिताब अपने नाम किया। यह अनमोल का तीसरा अंतरराष्ट्रीय सीनियर खिताब है।
❤3
🏆2026 चाइना ओपन महिला एकल चैंपियन: झेंग किनवेन

चीन की Zheng Qinwen ने बीजिंग में मिर्रा आंद्रीवा को 7-5, 6-4 से हराकर अपना पहला WTA 1000 खिताब जीत लिया।

इसके साथ ही वह चाइना ओपन महिला एकल का खिताब जीतने वाली पहली घरेलू खिलाड़ी बन गईं।
❤11