Taiyari Karlo (Rajasthan)
✔
112K subscribers
21.1K photos
85 videos
4.96K files
10.4K links
आपका स्वागत है , TAIYARI KARLO के ऑफिशियल टेलीग्राम चैनल पर

" अब प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करनी हुई आसान 'तैयारी करलो' के साथ "

🔰 YOUTUBE CHANNEL -
http://bit.ly/TkarloYT

🔰 TAIYARI KARLO APP -
http://bit.ly/TAIYARIKAPP

8529429129,7339953819
Download Telegram
पटवारी वीडीओ एलडीसी 4th ग्रेड की कट आफ़ ज़्यादा जाने का कारण :-आलोक राज
🔥8❤2
🔥जिलेवार मंदिर🔥

✨अजमेर

ब्रह्मा मंदिर, पुष्कर - विश्व के गिने-चुने ब्रह्मा मंदिरों में से एक।

रंगनाथजी मंदिर, पुष्कर 1844 ई. में सेठ पूरणमल द्वारा निर्मित; वैष्णव सम्प्रदाय की रामानुज शाखा से सम्बद्ध; दक्षिण भारतीय गोपुरम् आकृति हेतु प्रसिद्ध।

सोनीजी की नसियाँ जैन तीर्थकर ऋषभदेव को समर्पित; निर्माता मूलचंद सोनी।

अन्यः वराह मंदिर, सावित्री मंदिर (पुष्कर)।

✨अलवर

नारायणी माता (बरवा डूंगरी), नौगजा जैन मंदिर, नौगाँवा जैन मंदिर, नीलकण्ठ मंदिर, धोलागढ़ देवी मंदिर, पांडुपोल मंदिर।

खैरथल-तिजाराः तिजारा का भर्तृहरि मंदिर, जैन मंदिर।

बाँसवाड़ा

त्रिपुरा सुन्दरी मंदिर - तलवाड़ा के निकट उमराई गाँव।

अर्थणा के मंदिर - प्राचीन मण्डलेश्वर महादेव मंदिर; पूर्वाभिमुख, पंचायतन प्रकार; परमार राजा चामुण्डराज द्वारा निर्मित।

अन्यः घोटिया अम्बा (केला पानी), नन्दिनी माता तीर्थ (बड़ोदिया), धूणी के रणछोड़जी, छींछ का ब्रहमा मंदिर, कालिंजरा जैन मंदिर।

बारां

भण्डदेवरा शिव मंदिर ("हाड़ौती का खजुराहो') – रामगढ़; पंचायतन शैली; 10वीं सदी में मेदवंशीय राजा मलय वर्मा द्वारा निर्मित।

अन्यः सीताबाड़ी मंदिर, ब्रह्माणी माता (सोरसन), काकूनी धाम, गड़गच्छ देवालय, मामा-भांजा मंदिर, तेली मंदिर।

भरतपुर

गंगा मंदिर - 1845 में महाराजा बलवंत सिंह द्वारा प्रारम्भः बृजेन्द्र सिंह ने पूर्ण करवाया।

अन्यः लक्ष्मण मंदिर, गोकुलचंद मंदिर (कामां), ऊषा मंदिर (चित्रलेखा द्वारा निर्मित)।

बाड़मेर

किराडू के मंदिर ('राजस्थान का खजुराहो) सबसे बड़ा सोमेश्वर मंदिर, शिव को समर्पित।

अन्यः आलमजी का मंदिर (धोरीमन्ना), विरात्रा माता मंदिर।

बालोतरा

नाकोड़ा जैन मंदिर - मेवानगर का पार्श्वनाथ मंदिर, तीसरी शताब्दी में निर्मित माना जाता है।

अन्यः मल्लीनाथजी (तिलवाड़ा), ब्रहमा मंदिर (आसोतरा), रणछोड़रायजी, हल्देश्वर महादेव (राजस्थान का लघु माउंट आबू)।

CET spacial 💯🔥
❤14🔥1
Please open Telegram to view this post
VIEW IN TELEGRAM
❤6🥰2
Please open Telegram to view this post
VIEW IN TELEGRAM
❤2🎉2
Please open Telegram to view this post
VIEW IN TELEGRAM
🥰1
Please open Telegram to view this post
VIEW IN TELEGRAM
❤6
❤12🙏4
◾️ ब्रिक्स सतत जीवन शैली सप्ताह 2026

• आयोजन - 1 से 7 नवंबर 2026

• उद्देश्य - पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ना, प्राकृतिक संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग को प्रोत्साहित करना तथा आमजन को पर्यावरण के प्रति उत्तरदायी जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना
❤6
‘गरुड़ शक्ति’ संयुक्त सैन्य अभ्यास


● भागीदार देश: भारत एवं इंडोनेशिया

● स्थान: बान्यूवांगी, इंडोनेशिया

● आयोजन अवधि: 27 अक्टूबर – 6 नवंबर 2026

● संस्करण: 11वाँ

● प्रकृति: संयुक्त विशेष बल अभ्यास

● उद्देश्य: दोनों देशों के विशेष बलों के बीच सहयोग, समन्वय एवं संयुक्त परिचालन क्षमता बढ़ाना।
❤9👍4
✨✨मंदिर ✨✨

🌟बीकानेर

भांडाशाह जैन मंदिर जैन तीर्थकर सुमतिनाथ को समर्पित; निर्माता भांडाशाह ओसवाल; निर्माण में पानी की जगह घी का प्रयोग।

अन्यः करणी माता (देशनोक), भैरव मंदिर (कोड़मदेसर), जांभोजी मंदिर (मुकाम-तालवा), लक्ष्मीनाथ, रतनबिहारी, कपिलमुनि मंदिर।

🌟चित्तौड़गढ़

बाड़ोली के शिव मंदिर इनमें घटेश्वर शिवालय सर्वाधिक प्रसिद्ध; पंचायतन शैली। परम्परानुसार हूण शासक मिहिरकुल द्वारा निर्मित ।

समिद्धेश्वर - परमार भोज द्वारा निर्मित; जीर्णोद्धार महाराणा मोकल (1428 ई.)।

त्रिभुवन नारायण मंदिर चित्तौड़ दुर्ग में; भोज परमार द्वारा निर्मित।

कुम्भश्याम - महाराणा कुम्भा द्वारा 1449 ई. में जीर्णोद्धार।

मीरा मंदिर - महाराणा सांगा द्वारा पुत्रवधू मीरा की भक्ति हेतु निर्मित; सामने रैदास की चार खंभों की छतरी।

श्रृंगार चंवरी - कुम्भा के काल में दरबारी (कोषाध्यक्ष) वेल्का द्वारा निर्मित।

अन्यः सतबीस देवरी (जैन), बाणमाता, सांवलियाजी (मंडफिया), आवरी माता (निकुम्भ), मातृकुंडिया, तुलजा भवानी।

🌟चुरु

सालासर बालाजी - चैत्र एवं आश्विन पूर्णिमा पर बड़े मेले; भारत का एकमात्र बालाजी मंदिर जिसमें बालाजी दाढ़ी-मूँछ युक्त हैं।

अन्यः गोगाजी मंदिर (ददरेवा), स्यानण मंदिर (सुजानगढ़), साहवा गुरुद्वारा (राज्य का सबसे बड़ा)।

🌟दौसा

हर्षद माता मंदिर, आभानेरी 8वीं 9वीं सदी में चौहान वंशीय राजा चाँद द्वारा निर्मित; 11वीं सदी में महमूद गजनवी के आक्रमण से क्षतिग्रस्त; मूलतः विष्णु को समर्पित ।

अन्यः बैजनाथ मंदिर, मेंहदीपुर बालाजी।

🌟डूंगरपुर

देवसोमनाथ - गुर्जर-प्रतिहारकालीन।

विजय राजराजेश्वर महारावल विजय सिंह द्वारा निर्मित।

अन्यः संत मावजी मंदिर (साबला), मामा-भांजा, बोरेश्वर महादेव, गवरी बाई मंदिर, क्षीरेश्वर महादेव (गलियाकोट)।

CET spacial 💯🔥
❤16🔥1
पनडुब्बी रोधी युद्धपोत 'अमिनी' की डिलीवरी

🔸गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (GRSI), कोलकाता द्वारा स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित पनडुब्बी रोधी युद्धपोत (ASW) में से एक 'अमिनी' को 5 नवंबर, 2026 को भारतीय नौसेना को सौंप दिया गया है।

🔸ये पोत भारतीय नौसेना के सबसे बड़े जलज्वारीय युद्धपोतों में से एक हैं, जो अत्याधुनिक हल्के टॉरपीडो, स्वदेशी रॉकेट लॉन्चर और सोनार से लैस हैं।

🔸ये पोत नौसेना की पनडुब्बी रोधी, तटीय निगरानी और बारूदी सुरंग बिछाने की क्षमताओं को और मजबूत करेंगे।
❤2
✅भारत-कजाखस्तान में संधि... यूएन एडॉप्टेशन गैप रिपोर्ट जारी✅

👉1. भारत और कजाख्स्तान ने द्विपक्षीय प्रत्यर्पण संधि की है। इस संधि से दोनों देशों की पुलिस और अदालतों को विदेश भाग जाने वाले अपराधियों को वापस लाने का कानूनी अधिकार मिल गया है। कजाखस्तान में करीब दस हजार भारतीय छात्र पढ़ाई कर रहे हैं और व्यापार भी बढ़ रहा है, इसलिए सुरक्षा के लिहाज से यह संधि बेहद अहम है।

👉2. केंद्रीय कैबिनेट ने अग्निपथ योजना में बदलाव किया है। अग्निपथ योजना में अब चार साल की नौकरी के बाद मेरिट के आधार पर 25% अग्निवीर तुरंत परमानेंट कर दिए जाएंगे। बाकी 75% अग्निवीरों को 2 साल का एक्सटेंशन मिलेगा। 6 साल पूरे होने पर, जो अग्निवीर फिट होंगे और सेवा जारी रखना चाहेंगे, उन सभी को परमानेंट कर लिया जाएगा।

👉3. भारतीय ओलंपिक संघ के एथलीट कमीशन के नए चुनाव में 10 दिग्गज खिलाड़ियों को निर्विरोध चुना गया है। इनमें शटलर पीवी सिंधु, वेटलिफ्टर मीराबाई चानू, हॉकी कप्तान हरमनप्रीत सिंह, सलीमा टेटे और शूटर स्वप्निल कुसाले शामिल हैं। आयोग में 5 महिला और 5 पुरुष खिलाड़ी हैं।

न्यू लॉन्च

👉4. दूरसंचार नियामक TRAI ने इंटरनेट और मोबाइल नेटवर्क की क्वालिटी जांचने के लिए 'नेटवर्क अनुभव प्लेटफॉर्म' नाम से एक नया डैशबोर्ड लॉन्च किया है। यह एक डिजिटल मैप है। इस पर यूजर्स 'माईस्पीड' और 'माईकॉल' ऐप से मिले डेटा और स्वतंत्र ड्राइव टेस्ट के नतीजे सीधे देख सकते हैं।

जयंती

👉5. कर्नाटक संगीत के महान रचनाकार मुथुस्वामी दीक्षितर की 250वीं जन्म जयंती पर 250 रुपए का विशेष स्मारक सिक्का जारी हुआ। मुथुस्वामी कर्नाटक संगीत की प्रसिद्ध 'त्रिमूर्ति' (त्यागराज, श्यामा शास्त्री और दीक्षितर) में से एक हैं। उन्होंने संस्कृत में 450 से ज्यादा रचनाएं लिखीं।

👉6. संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम ने जलवायु बदलाव पर अपनी 'एडॉप्टेशन गैप रिपोर्ट 2026' जारी की है। रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2024 में अमीर और विकसित देशों ने गरीब और विकासशील देशों को जलवायु सुरक्षा के लिए लगभग 28.2 से 31.7 अरब डॉलर की आर्थिक मदद दी। यह रकम ह 2025 तक तय किए गए 40 अरब डॉलर के वैश्विक लक्ष्य से काफी कम है।
❤6
👉भारत की 16 वर्षीय तैराक धिनिधि देसिंगु ने डकार यूथ ओलिंपिक-2026 में महिलाओं की 100 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता।

उन्होंने यह रेस सिर्फ 56.27 सेकंड में पूरी की। यह यूथ ओलिंपिक के इतिहास में भारत का तैराकी में पहला पदक है।

साथ ही उन्होंने इस स्प र्धा में राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी बनाया।