Taiyari Karlo (Rajasthan)
✔
112K subscribers
21K photos
85 videos
4.96K files
10.4K links
आपका स्वागत है , TAIYARI KARLO के ऑफिशियल टेलीग्राम चैनल पर

" अब प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करनी हुई आसान 'तैयारी करलो' के साथ "

🔰 YOUTUBE CHANNEL -
http://bit.ly/TkarloYT

🔰 TAIYARI KARLO APP -
http://bit.ly/TAIYARIKAPP

8529429129,7339953819
Download Telegram
✅ CURRENT AFFAIRS ✅

👉1. ISSF विश्व शूटिंग चैंपियनशिप 2026 में भारत ने 1 गोल्ड और 2 सिल्वर मेडल जीते हैं। भारत को गोल्ड पुरुषों की 50 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा (रविंदर सिंह, सौरम चौधरी और अमनप्रीत सिंह) में मिला। इसी स्पर्धा के इंडिविजुअल इवेंट में रविंदर सिंह ने सिल्वर मेडल जीता। वहीं, महिला 10 मीटर एयर राइफल टीम ने दूसरा सिल्वर जीता।

👉2. NHAI और बिहार सरकार के बीच समझौता हुआ है। इसके तहत बिहार की नदियों और जलाशयों से निकाली गई गाद का इस्तेमाल राज्य में बन रहे नेशनल हाईवे में भराव सामग्री के रूप में किया जाएगा। NHAI को करीब 243 लाख घन मीटर गाद की जरूरत है। इससे उपजाऊ मिट्टी की खुदाई कम होगी और नदियों व जलाशयों में पानी रोकने की क्षमता में सुधार होगा।

सैन्य अभ्यास

👉3. भारतीय और अमेरिकी सेना के बीच द्विपक्षीय अभ्यास 'टाइगर ट्राइंफ 2026 का 5वां संस्करण विशाखापट्टनम में शुरू हो गया है। यह संयुक्त अभ्यास आपदा राहत और मानवीय सहायता पर आधारित है। भारत और अमेरिका के बीच इस सैन्य अभ्यास की शुरुआत साल 2019 में हुई थी।

👉4. भारतीय प्राणी सर्वेक्षण के सहयोग से तैयार पहली वैश्विक कोरल रीफ रिपोर्ट संयुक्त राष्ट्र जैव विविधता सम्मेलन (COP17) में पेश की गई। रिपोर्ट के अनुसार समुद्र का तापमान बढ़ने से दुनिया के 96% कोरल रीफ इलाके अत्यधिक गंभीर खतरे में हैं। साथ ही, दक्षिण एशिया के सभी 13 कोरल इकोरीजन पर भी खतरा है।

समझौता

👉5. ग्रीनलैंड की संसद ने डेनमार्क और अमेरिका के साथ एक त्रिस्तरीय सुरक्षा समझौते को मंजूरी दी। इसके तहत ग्रीनलैंड में अमेरिकी सैन्य ठिकानों का विस्तार होगा, लेकिन प्रशासनिक नियंत्रण डेनमार्क का ही रहेगा। ग्रीनलैंड कभी स्वतंत्र देश भी बनता है, तब भी समझौता लागू रहेगा।

👉6. नीति आयोग ने राज्यों के वैज्ञानिक प्रदर्शन को मापने के लिए 'इंडिया साइंस एंड टेक्नोलॉजी स्कोरबोर्ड' नाम से एक डिजिटल प्लेटफॉर्म शुरू किया है। साल 2024-25 में 44,611 रिसर्च पेपर छापने के साथ तमिलनाडु पूरे देश में पहले स्थान पर रहा। इस सूची में उत्तर प्रदेश दूसरे और महाराष्ट्र तीसरे स्थान पर है। इसके अलावा, पेटेंट आवेदन दाखिल करने में भी तमिलनाडु पहले, महाराष्ट्र दूसरे और कर्नाटक तीसरे नंबर पर रहा।
◾️भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े का स्वदेशी निर्देशित मिसाइल स्टील्थ फ्रिगेट आईएनएस सह्याद्रि 4 नवंबर, 2026 को बहुपक्षीय नौसैनिक अभ्यास ‘मालाबार 2026’ में भाग लेने के लिए जापान के योकोसुका नौसैनिक बेस पहुंचा।

◾️जापान समुद्री आत्मरक्षा बल (जेएमएसडीएफ) ने आईएनएस सह्याद्रि का गर्मजोशी से स्वागत किया। यह स्वागत भारत और जापान के बीच दीर्घकालिक रणनीतिक साझेदारी तथा बढ़ते समुद्री सहयोग को दर्शाता है।
👍6❤3
BCI और SCI 2026 परीक्षाओं के साथ-साथ महिला पर्यवेक्षक परीक्षा के लिए मार्क जारी
❤1
🤩22❤4🙏2
कक्षा 10वीं की किताब में लिखे


✨[ मेवाड़ के शासकों का कालक्रम 👇🏻]

1. बप्पा रावल (734 - 753 ई.)
2. जैत्रसिंह (1213 - 1253 ई.)
3. रतन सिंह (1302 - 1303 ई.)
4. राणा हम्मीर (1326 - 1364 ई.)
5. महाराणा लाखा (1382 - 1421 ई.)
6. महाराणा मोकल (1421 - 1433 ई.)
7. महाराणा कुम्भा (1433 - 1468 ई.)
8. राणा सांगा (1509 - 1528 ई.)
9. राणा उदयसिंह (1537 - 1572 ई.)
10. महाराणा प्रताप (1572 - 1597 ई.)
11. राणा अमरसिंह (1597 - 1620 ई.)
12. महाराणा राजसिंह (1652 - 1680 ई.)
❤10
[ कक्षा 10वीं की किताब में लिखे ]


✨मारवाड़ के शासकों का कालक्रम 👇🏻


1. राव चूड़ा (1394-1423 ई.)
2. राव रणमल (1427-1438 ई.)
3. राव जोधा (1438-1489 ई.)
4. राव मालदेव (1531-1562 ई.)
5. राव चंद्रसेन (1562-1581 ई.)
6. मोटा राजा उदयसिंह (1583-1595 ई.)
7.महाराजा जसवंत सिंह प्रथम 1638-1676 ई.
❤10👍5
✅भारत और म्यांमार ने पहली त्रि-सेवा संयुक्त एचएडीआर अभ्यास ‘राहत मित्र’ की शुरुआत की


👉भारत और म्यांमार ने 5 नवंबर 2026 को चेन्नई में पहली द्विपक्षीय त्रि-सेवा मानवीय सहायता एवं आपदा राहत (एचएडीआर) सैन्य अभ्यास ‘राहत मित्र’ की शुरुआत की। यह अभ्यास 5 से 6 नवंबर तक आयोजित किया जा रहा है।

👉'टुगेदर फॉर ह्यूमैनिटी, स्ट्रॉन्गर थ्रू पार्टनरशिप ' थीम पर आधारित इस अभ्यास का उद्देश्य द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करना, आपसी विश्वास बढ़ाना और दोनों देशों के रक्षा बलों के बीच समन्वय को बेहतर बनाना है।
❤5
✅अंडमान और निकोबार कमान में पहले बिम्सटेक समुद्री सुरक्षा अभ्यास का सफलतापूर्वक समापन


👉पहला बिमस्तिक समुद्री सुरक्षा अभ्यास 30 अक्टूबर से 3 नवंबर 2026 तक श्री विजय पुरम में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

👉अंडमान और निकोबार कमान द्वारा आयोजित इस अभ्यास में भारत, म्यांमार और श्रीलंका के नौसैनिक जहाजों ने भाग लिया।

👉इस आयोजन ने क्षेत्रीय समुद्री सहयोग और सामूहिक सुरक्षा को मजबूत किया, जिससे बांग्लादेश की खाड़ी में शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया।
❤7
बायोस्फीयर रिज़र्व के 3 प्रमुख उद्देश्य हैं,  संरक्षण, सतत विकास और वैज्ञानिक सहयोग। यह प्रकृति के साथ-साथ सांस्कृतिक विविधता की रक्षा करते हैं और पर्यावरण के अनुकूल आर्थिक विकास व वैज्ञानिक अनुसंधान को बढ़ावा देते हैं। आइए, प्रकृति को बचाएं!


CET spacial 💯🔥
❤5
“रमन प्रभाव (Raman Effect)”

'भारत रत्न' से सम्मानित, महान वैज्ञानिक, नोबेल पुरस्कार विजेता सी. वी. रमन ने प्रकाश के प्रकीर्णन (Scattering of Light) पर अपने शोध से “रमन प्रभाव (Raman Effect)” की खोज की, जिसने भौतिकी की दिशा ही बदल दी।

रमन प्रभाव बताता है कि जब प्रकाश किसी पारदर्शी माध्यम (जैसे पानी, कांच) से गुजरता है, तो उसका एक छोटा हिस्सा अपनी राह बदलते हुए विभिन्न वेवलेंथ्स (तरंगदैर्ध्य) में बिखर जाता है, जिसे रमन स्कैटरिंग कहा जाता है।

रमन प्रभाव का प्रयोग पदार्थों की संरचना, रसायन और बायोलॉजी में गहन अध्ययन के लिए होता है।

यह खोज 28 फरवरी 1928 को हुई और इस योगदान के लिए उन्हें  1930 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला।

वे विज्ञान के क्षेत्र में नोबेल प्राप्त करने वाले पहले एशियाई व पहले भारतीय वैज्ञानिक बने।

इसी खोज की स्मृति में भारत में 28 फरवरी को 'राष्ट्रीय विज्ञान दिवस' मनाया जाता है।




CET spacial 💯🔥
❤8
🌺 दीपावली शानदार ऑफर 2026 🌺
💥 90% तक की शानदार छूट 💥

📅 03 नवंबर से 09 नवंबर 2026 तक
इस खास अवसर पर पाएं विशेष छूट 👇

🛑 सभी नये बैच प्रारंभ
📖 सभी Books
📝 Test Series

🔥 सीमित समय के लिए विशेष ऑफर!
💫 पढ़ाई की तैयारी को बनाएं और भी आसान और किफायती।

✅ "TAIYARI KARLO APP" डाउनलोड करें - https://play.google.com/store/apps/details?id=com.uddan.taiyarikarlo
✅ ज्यादा जानकारी के लिए संपर्क करें - 7339953819,8529429129
Please open Telegram to view this post
VIEW IN TELEGRAM
❤2🔥1🎉1