Taiyari Karlo (Rajasthan)
117K subscribers
17.8K photos
79 videos
4.59K files
9.69K links
आपका स्वागत है , TAIYARI KARLO के ऑफिशियल टेलीग्राम चैनल पर

" अब प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करनी हुई आसान 'तैयारी करलो' के साथ "

🔰 YOUTUBE CHANNEL -
http://bit.ly/TkarloYT

🔰 TAIYARI KARLO APP -
http://bit.ly/TAIYARIKAPP

8529429129,7339953819
Download Telegram
बहुमुखी प्रतिभा के धनी राजस्थानी साहित्यकार जिन्हें राजस्थान के प्रथम उपन्यासकार नाटककार कहानी के रूप में जाना जाता हे , वह है ?
Anonymous Quiz
21%
डॉ. नृसिंह राजपुरोहित
38%
शिवचन्द्र भरतिया
32%
श्रीलाल नथमल जोशी
9%
डॉ. रांगेय राघव
Join @Taiyari_karlo

राजस्थान की दुर्ग स्थापत्य कला

1. राजस्थान के किन दुर्गों को विश्व विरासत सूची में शामिल किया गया है = आमेर, गागरोन, कुंभलगढ़, रणथंभौर व चितौड़गढ़
2. गाग रोन दुर्ग किस श्रेणी में आता है = ऑडुक या जल दुर्ग
3. जैसलमेर दुर्ग किस श्रेणी में आता है = धानवन दुर्ग
4.स्थल दुर्ग की श्रेणी वाले राजस्थान के दुर्ग = जूनागढ़ दुर्ग (बीकानेर ) अहिछत्रगढ़ (नागौर) माधोराजपुरा का किला (जयपुर ) चौमुन्हागढ़ (जयपुर)
5. खाई , कांटों व पत्थरों से घिरे दुर्गम एरण दुर्ग = चितौड़गढ़ दुर्ग व जालौर का किला
6. चारों ओर से खाई से घिरे पारिख दुर्ग = भरतपुर का लोहागढ़ दुर्ग व बीकानेर का जूनागढ़ दुर्ग
7.मिट्टी से बने दुर्ग = लोहागढ़ दुर्ग (भरतपुर) व भटनेर दुर्ग (हनुमानगढ़)
8. कौनसा दुर्ग धानवन दुर्ग श्रेणी को छोड़कर सभी श्रेणियों में आता है = चितौड़ दुर्ग
9. चितौड़ किले का वास्तविक नाम = चित्रकूट दुर्ग
10. किस दुर्ग के बारे में यह कहा जाता है कि गढ़ तो गढ़ बाकी सब गढ़ैया = चितौड़ दुर्ग
11. राजस्थान के किलों में क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा दुर्ग कौनसा है = चितौड़गढ़ दुर्ग
12.किस दुर्ग का भारत का सबसे लंबा किला कहा जाता है = चितौड़गढ़ दुर्ग को
13. चितौड़ दुर्ग किन नदियों के संगम पर स्थित है= गंभिरी व बेड़च नदी
14. दिल्ली से मालवा व गुजरात के बीच के मार्ग पर स्थित कौनसा दुर्ग है = चितौड़ दुर्ग
15. चितौड़ सिर्फ का निर्माण किसने कराया = कविराज श्यामल दास के अनुसार चित्रांग मौर्य
16. चितौड़ दुर्ग को किस मौर्य शासक को हराकर मेवाड़ शासक ने प्राप्त किया था = 8 वीं सदी में  बापा रावल ने  मौर्य शासक मानमोरी को हराकर
17. अलाउद्दीन खिलजी ने राणा रत्न सिंह को हराकर चितौड़ दुर्ग को किस व्यक्ति को सौंपा = खिज्र खां
नोट – दुर्ग का नाम भी खिज्राबाद कर दिया गया था।
18. चितौड़ दुर्ग का पुनः जीणोद्धार किसने करवाया = राणा कुम्भा ने
19. चितौड़ का किला किस पठार पर स्थित है = मेसा के पठार पर
20.चितौड़ के किले के प्रवेश द्वारों के नाम = पाड़न पोल , भैरव पोल, हनुमान पोल, गणेश पोल, जोड़ला पोल, लक्ष्मण पोल व राम पोल ।
21. रावत बाघ सिंह का स्मारक इस दुर्ग में बना है =  चितौड़ दुर्ग में पाडन पोल के पास
22. पत्ता सिसोदिया का स्मारक किस दुर्ग में है = चितौड़ दुर्ग में राम पोल के पास
23. चितौड़ दुर्ग का प्राचीन प्रवेश द्वार कौनसा है = सूरज पोल
24. लाखोटा की बारी किस दुर्ग में बनी है = चितौड़  दुर्ग में
25. चितौड़ दुर्ग की प्रमुख इमारतें = अदभुत की का मंदिर, रानी पद्मिनी जी का महल , गोरा बादल महल, मोकल जी का मंदिर , कुंभ श्याम जी का मंदिर , मीरां बाई का मंदिर, तुलजा माता का मंदिर,  सातबीस देवरी जैन मंदिर श्रृंगार चवरी मंदिर नवलखा भंडार
26. चितौड़ दुर्ग की सबसे भव्य इमारत = नौ खंडा विजय स्तंभ
27.किस इमारत को हिन्दू देवी देवताओं का अवतार कहा जाता है = विजय स्तंभ को
28. विजय स्तंभ का निर्माण किसने करवाया = राणा कुम्भा ने 1488  में मालवा सुल्तान महमूद खिलजी पर विजय के उपलक्ष में
29.चितौड़ दुर्ग में कौनसे जल स्रोत थे = रत्नेश्वर तालाब, कुंभ सागर तालाब, हाथी कुंड, भीमलत तालाब, महाराणा उदय सिंह की झाली रानी का झालीबाव तथा  चित्रांग मोरी तालाब
30. मेवाड़ मारवाड़ की सीमा पर सामरिक महत्व का प्रसिद्ध दुर्ग कौनसा है = कुंभलगढ़ दुर्ग
31. कुंभलगढ़ दुर्ग का निर्माण किसने करवाया था = महाराणा कुम्भा ने
32. संकट काल में मेवाड़ शासकों का आश्रय स्थल कहा जाने वाला दुर्ग = कुंभलगढ़ दुर्ग
33. कुंभलगढ़ दुर्ग का प्रमुख शिल्पी कौन था = मंडन
34.कुंभलगढ़ दुर्ग किन नामों से प्रसिद्ध है = एस्ट्रुकान, कुम्भलमेर ।
35.कुंभलगढ़ दुर्ग के मुख्य प्रवेश दार = ओराट पोल, हल्ला पोल, हनुमान पोल, विजय पोल, भैरव पोल, नींबू पोल, चौगान पोल, पागडा पोल,  व गणेश पोल
36. कुंभलगढ़ दुर्ग के परकोटे की लंबाई =36 किमी  (भारत की महान दीवार वाला परकोटा )
37. किस दुर्ग की सुरक्षा दीवार पर 8 घुड सवार  एक साथ चल सकते है = कुंभलगढ़ दुर्ग
38. कर्नल जेम्स टॉड ने कुंभलगढ़ दुर्ग की तुलना सुदृढ़ प्राचीरों, बुर्जों व कंगुरों के कारण किस दुर्ग से की है = एस्ट्रूकान दुर्ग से
39. कुंभलगढ़ दुर्ग की प्रमुख इमारतें = झालिबाव बावड़ी, कुंभ स्वामी विष्णु मंदिर, झाली रानी का मलिया महल, मामादेव का तालाब तथा उड़ना राजकुमार के नाम से प्रसिद्ध प्रथ्विराज राठौड़ की छतरी
40. पन्ना धाय ने अपने पुत्र चंदन का बलिदान देकर अपने स्वामी उदय सिंह के प्राण किस दुर्ग में बचाए थे = कुंभलगढ़ दुर्ग में
41.राणा उदय सिंह का राज्य अभिषेक व राणा प्रताप का जन्म किस दुर्ग में हुआ था = कुंभलगढ़ दुर्ग में
42. कुंभलगढ़ दुर्ग के उपरी छोर को किस नाम से जाना जाता हैं = कटारगढ़ दुर्ग
Join @Taiyari_karlo
सर अभी ग्राउंड से लाइव है जल्दी आ जावो 👆👆
Taiyari Karlo (Rajasthan) pinned «https://youtu.be/hD78bbpliiI»
Bikaner District GK in Hindi.pdf
311.1 KB
जिला दर्शन बीकानेर,भीलवाड़ा, भरतपुर, बाड़मेर