Taiyari Karlo (Rajasthan)
116K subscribers
19.2K photos
83 videos
4.76K files
9.99K links
आपका स्वागत है , TAIYARI KARLO के ऑफिशियल टेलीग्राम चैनल पर

" अब प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करनी हुई आसान 'तैयारी करलो' के साथ "

🔰 YOUTUBE CHANNEL -
http://bit.ly/TkarloYT

🔰 TAIYARI KARLO APP -
http://bit.ly/TAIYARIKAPP

8529429129,7339953819
Download Telegram
खावड़ा सोलर पार्क में भारत के पहले 100 MWh वैनेडियम फ्लो बैटरी परियोजना की घोषणा की

डेलेक्ट्रिक प्रणाली ने भारत की पहली ग्रिड-स्केल वैनेडियम रेडॉक्स फ्लो बैटरी (VRFB) परियोजना की घोषणा की है, जिसकी स्टोरेज क्षमता 100 MWh है। यह परियोजना NTPC लिमिटेड की सब्सिडियरी, NTPC नवीकरणीय ऊर्जा लिमिटेड (NTPC REL) ने बोंडाडा इंजीनियरिंग लिमिटेड के साथ मिलकर दी है।

यह गुजरात के खावड़ा सोलर पार्क में लगाया जाएगा, जो दुनिया के सबसे बड़े नवीकरणीय ऊर्जा पार्कों में से एक है और जिसका लक्ष्य 2029 तक 30 GW क्षमता हासिल करना है। इसे 2027 में लगाने का प्लान है।

यह भारत की पहली और सबसे बड़ी ग्रिड-स्केल वैनाडियम रेडॉक्स फ्लो बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली होगी।इस परियोजना की इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन जिम्मेदारी Bondada Engineering Limited को दी गई है, जबकि बैटरी तकनीक के लिए Delectrik Systems Pvt Ltd को तकनीकी साझेदार बनाया गया है
अंतरराष्ट्रीय ओलंपियाड 2026 में भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, 12 स्वर्ण और 7 रजत पदक

अंतरराष्ट्रीय भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान और गणित ओलंपियाड 2026 में भारतीय छात्रों ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए 12 स्वर्ण और 7 रजत पदक अपने नाम किए।

परमाणु ऊर्जा विभाग (डीएई) के राष्ट्रीय ओलंपियाड कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षित छात्रों की इस उपलब्धि ने वैश्विक स्तर पर विज्ञान और गणित के क्षेत्र में भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा को नई ऊंचाई दी है। भारत ने अंतरराष्ट्रीय भौतिकी ओलंपियाड में सभी पांच स्वर्ण पदक जीतकर संयुक्त रूप से विश्व चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

वहीं, अंतरराष्ट्रीय रसायन विज्ञान ओलंपियाड में भी भारतीय टीम ने सभी चार स्वर्ण पदक जीतकर संयुक्त रूप से विश्व चैंपियन का दर्जा प्राप्त किया। अंतरराष्ट्रीय जीव विज्ञान ओलंपियाड में भारतीय छात्रों ने एक स्वर्ण और तीन रजत पदक जीते। वहीं, अंतरराष्ट्रीय गणितीय ओलंपियाड में भारत के खाते में दो स्वर्ण और चार रजत पदक आए। चारों ओलंपियाड को मिलाकर भारत ने कुल 12 स्वर्ण और 7 रजत पदक हासिल किए।
3
मनीला में क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक हुई

22 जुलाई को फिलीपींस की राजधानी मनीला में क्वाड (QUAD) विदेश मंत्रियों की बैठक हुई। इसमें भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्रियों ने हिस्सा लिया इसकी बैठक की मेजबानी फिलीपींस ने की। इस बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व एस. जयशंकर ने किया
3
📢 महिला पर्यवेक्षक 2026 अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी! 🚨

📚 परखो अपनी तैयारी – परीक्षा से पहले परीक्षा
🎯 बिल्कुल निःशुल्क टेस्ट

📝 महिला पर्यवेक्षक 2026 – निःशुल्क टेस्ट

📅 23 जुलाई 2026 (गुरुवार)
🕔 शाम 05:00 बजे

"TAIYARI KARLO APP" डाउनलोड करें  - https://play.google.com/store/apps/details?id=com.uddan.taiyarikarlo

ज्यादा जानकारी के लिए संपर्क करें - 7339953819,8529429129
5
RPSC SI Telecom भर्ती 2024 साक्षात्कार (Interview) तिथियां जारी
11
17🙏5
19🙏6
बहुत-बहुत बधाई हो आशु सर & सभी विद्यार्थियों को
👍4322
Live 🛑