केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ‘मिशन गोल्डन स्पाइस’ का शुभारंभ किया
केंद्रीय संचार एवं उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री (एमडीओएनईआर), श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने मेघालय के माननीय मुख्यमंत्री श्री कॉनराड के. संगमा के साथ मिलकर मेघालय राज्य में हल्दी की खेती और मूल्य श्रृंखला विकास के लिए ₹175.45 करोड़ की समन्वित पहल "मिशन गोल्डन स्पाइस - एकीकृत लकाडोंग हल्दी मूल्य श्रृंखला संवर्धन परियोजना" का शुभारंभ किया। इस मिशन को पांच साल (2025–2030) के चरणबद्ध रोडमैप के तौर पर तैयार किया गया है, जिसे दो चरणों में लागू किया जाएगा — पहला चरण वैल्यू-चेन को मजबूत करना और दूसरा चरण विस्तार और बड़े पैमाने पर काम करना। इसका मकसद मेघालय की खास पहचान (यूएसपी), जीआई-टैग वाली लाकाडोंग हल्दी को बढ़ावा देना है।

❤2
👉ब्रिटेन के 59वें प्रधानमंत्री बने लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम
1. लेबर पार्टी के नेता एंडी बर्नहैम ब्रिटेन के 59वें प्रधानमंत्री बन गए हैं। उन्होंने लंदन के बकिंघम पैलेस में किंग चार्ल्स ।।। से मुलाकात के बाद पदभार संभाला। उन्होंने कीर स्टार्मर की जगह ली है। 56 वर्षीय बर्नहैम पिछले 10 वर्षों में ब्रिटेन के सातवें प्रधानमंत्री हैं।
2. ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने देश के पहले डेंगू टीके QDENGA को मंजूरी दी। जापान की दवा कंपनी ताकेदा ने इसे बनाया है। यह 4 से 60 वर्षीय लोगों के लिए है। टीके से पहले यह जांच कराना जरूरत नहीं होगा कि व्यक्ति को पहले डेंगू हुआ है या नहीं। इसे 3 माह के अंदर 2 बार दिया जाएगा। भारत में दुनिया के एक-तिहाई डेंगू मामले हैं।
3. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट्स (EGRS) सेगमेंट लॉन्च किया। इससे सोने के कारोबार को अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित बनेगा। EGR ऐसी डीमैट प्रतिभूतियां हैं, जिनके पीछे वास्तविक सोना होगा। यह सोना सेबी से मान्यता प्राप्त वॉल्ट में रखा जाएगा। निवेशक इन EGR की एक्सचेंज पर खरीद-बिक्री कर सकेंगे। इन्हें फिजिकल गोल्ड में भी बदल सकेंगे।
4. कर्नाटक सरकार ने 2026-27 से राज्य के 1,652 सरकारी हाई स्कूलों में तीसरी भाषा की जगह AI को कौशल शिक्षा के रूप में पढ़ाने का फैसला किया। यह योजना नेशनल स्किल्स क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क के तहत लागू होगी। इसके लिए सरकार एआई अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति करेगी।
5. NHAI ने 'मार्ग मित्र' एआई हेल्प सेंटर शुरू किया। यह नेशनल हाईवे पर यात्रा करने वालों के लिए सिंगल-विंडो प्लेटफॉर्म होगा। यात्री 22 भारतीय भाषाओं में बोल या लिखकर अपनी समस्या दर्ज करा सकेंगे। NHAI ने टोल प्लाजा से 20 किमी के दायरे में रहने वाले लोगों के लिए 'राजमार्गयात्रा' एप पर डिजिटल लोकल पास की सुविधाभी शुरू की है।
6. भारतीय मूल के उदय रुदराजू को ओपनएआई ने कंप्यूट विभाग का नया CTO नियुक्त किया है। वे इससे पहले इलॉन मस्क की कंपनी XAI में काम कर चुके हैं और जुलाई 2025 में ओपनएआई से जुड़े थे। उन्होंने हैदराबाद के चैतन्य भारती इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग की है। अब वे GPT-5.6 जैसे एआई मॉडल के लिए डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएंगे।
❤11
👉मप्र में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक पारित
1. मध्य प्रदेश विधानसभा ने ध्वनि मत से समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक पारित किया। नए कानून में बहुविवाह और निकाह हलाला को अपराध की श्रेणी में रखा है। राज्य में लिव-इन रिलेशनशिप का पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। हालांकि, अनुसूचित जनजातियों (एसटी) को उनकी सांस्कृतिक पहचान बनाए रखने के लिए इस कानून से छूट दी गई है।
2. केंद्र सरकार के अनुसार देश के कुल कृषि कार्यबल में महिलाओं की भागीदारी 59.8% हो गई है। कृषि मंत्रालय के 2025 के आंकड़ों के अनुसार, ग्रामीण भारत में खेती और इससे जुड़ी गतिविधियों में महिलाओं की भूमिका बढ़ रही है। साथ ही देश का लगभग 2.12 करोड़ हेक्टेयर क्षेत्र हर साल बाढ़ से प्रभावित होता है।
3. फ्रांस 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर बैन लगाने वाला यूरोपीय संघ का पहला देश बना। अब इस आयु वर्ग, के बच्चे सोशल मीडिया का उपयोग नहीं कर सकेंगे। कानून में स्कूलों में मोबाइल के इस्तेमाल पर भी पूरी तरह रोक लगाई गई है। फ्रांस में 90% किशोर रोजाना स्मार्टफोन का उपयोग करते हैं।
4. भारतीय ओलिंपिक संघ ने वेटलिफ्टर मीराबाई चानू को राष्ट्रमंडल खेल 2026 के उद्घाटन समारोह के लिए भारत का ध्वजवाहक चुना है। मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन मशाल वाहक होंगी। राष्ट्रमंडल खेल 23 जुलाई से 2 अगस्त तक स्कॉटलैंड के ग्लासगो में होंगे।
5. बिहार में जन्मे भारतीय मूल के कनिष्क नारायण ब्रिटेन के नए पीएम एंडी बर्नहैम की कैबिनेट में AI मंत्री बने। ब्रिटेन में पहली बार AI विभाग को कैबिनेट स्तर का दर्जा मिला है। 31 वर्षीय कनिष्क वेल्स की लेबर पार्टी से सांसद हैं और वेल्स से संसद पहुंचने वाले पहले अल्पसंख्यक प्रतिनिधि भी हैं।
6. अमेरिकी फिल्म निर्माता जेम्स ग्रे को स्विट्जरलैंड में होने वाले 79वें लोकानों फिल्म फेस्टिवल में 'पाडों अल्ला करियर अवार्ड' दिया जाएगा। यह सम्मान 9 अगस्त को दिया जाएगा। इसी दिन उनकी नई फिल्म 'पेपर टाइगर' का भी प्रीमियर होगा। इससे पहले शाहरुख खान और जैकी चैन भी इस प्रतिष्ठित सम्मान से सम्मानित हो चुके हैं।

❤9👍2
♦️भारत ने चंडीगढ़ में पारंपरिक, पूरक और एकीकृत चिकित्सा पर ब्रिक्स सम्मेलन की मेजबानी की
भारत ने चंडीगढ़ में ब्रिक्स 2026 की अध्यक्षता के तहत पारंपरिक, पूरक और एकीकृत चिकित्सा पर ब्रिक्स सम्मेलन की सफलतापूर्वक मेजबानी की।
यह सम्मेलन चंडीगढ़ में केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय तथा आयुष मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्यक्रम के चार दिवसीय व्यापक कार्यक्रम का हिस्सा था। सम्मेलन में ब्रिक्स सदस्य देशों के वरिष्ठ सरकारी अधिकारी, तकनीकी विशेषज्ञ और प्रतिनिधि एकत्रित हुए, जिनका उद्देश्य बहुपक्षीय सहयोग को मजबूत करना, ज्ञान और सर्वोत्तम प्रथाओं के आदान-प्रदान को बढ़ावा देना और पारंपरिक, पूरक और एकीकृत चिकित्सा के क्षेत्र में सहयोग को आगे बढ़ाना था।
भारत ने लचीली, समावेशी और न्यायसंगत स्वास्थ्य प्रणालियों के निर्माण के लिए नौ प्राथमिकता वाले क्षेत्रों का खाका भी प्रस्तुत किया। ब्रिक्स अध्यक्षता के व्यापक विषय, “लचीलापन, नवाचार, सहयोग और स्थिरता के लिए निर्माण” के तहत आयोजित इस सम्मेलन ने साक्ष्य-आधारित पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों को बढ़ावा देने, संस्थागत साझेदारियों को मजबूत करने और टिकाऊ और लचीली स्वास्थ्य देखभाल प्रणालियों में योगदान देने के लिए ब्रिक्स देशों के बीच सहयोग को आगे बढ़ाया।
इस बैठक में ब्रिक्स सदस्य देशों – ब्राजील, चीन, मिस्र, इथियोपिया, भारत, ईरान, रूस, दक्षिण अफ्रीका और संयुक्त अरब अमीरात – ने भाग लिया, जिससे पारंपरिक, पूरक और एकीकृत चिकित्सा में सर्वोत्तम प्रथाओं, नीतिगत अनुभवों और वैज्ञानिक प्रगति के आदान-प्रदान के लिए एक मंच प्राप्त हुआ

भारतीय नौसेना में शामिल हुआ आईएनएस ‘मालवन’
भारतीय नौसेना ने कर्नाटक के कारवार आईएनएस कादंबा नौसेना बेस पर माहे श्रेणी के दूसरे पनडुब्बी रोधी युद्धपोत ‘आईएनएस मालवन’ को बेड़े में शामिल किया। इस समारोह में वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए. पी. सिंह मुख्य अतिथि थे।
आईएनएस मालवन आठ पनडुब्बी रोधी युद्धपोतों में से दूसरा युद्धपोत है। इसमें 80 प्रतिशत से अधिक स्वदेशी उपकरण और तकनीक का उपयोग किया गया है। भारतीय नौसेना ने इस वर्ष सात युद्धपोतों को कमीशन कर लिया है। वर्ष के अंत तक लगभग 12 युद्धपोतों को कमीशन किए जाने की योजना है। माहे श्रेणी का युद्धपोत आईएनएस मालवन युद्धपोत निर्माण में देश की बढती क्षमता का प्रमाण है।
यह समुद्री सुरक्षा और पनडुब्बी रोधी युद्ध क्षमताओं में हमारी बढती शक्ति का परिचायक भी है। यह उन्नत पनडुब्बी रोधी हथियारों से सुसज्जित है।

❤1
रक्षा मंत्री ने किया सर्व-महिला विश्व परिक्रमा दल का स्वागत
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पहली बार आयोजित त्रि-सेवा सर्व-महिला विश्व परिक्रमा नौकायन अभियान ‘समुद्र प्रदक्षिणा’ की सफल वापसी पर दल का औपचारिक स्वागत किया।
भारतीय सेना के नौकायन पोत (आईएएसवी) ‘त्रिवेणी’ पर सवार तीनों सेनाओं की नौ महिला अधिकारियों ने 314 दिनों में चार महासागरों में लगभग 25,500 समुद्री मील की यात्रा पूरी कर मुंबई लौटकर इतिहास रच दिया। 11 सितंबर 2025 को मुंबई से शुरू हुए इस अभियान ने विश्व परिक्रमा के सभी अंतरराष्ट्रीय मानकों को सफलतापूर्वक पूरा किया।
दल ने सभी देशांतर रेखाओं को पार किया, भूमध्य रेखा को दो बार पार किया, अंतरराष्ट्रीय तिथि रेखा को पार किया और केप लीउविन, केप हॉर्न तथा केप ऑफ गुड होप जैसे तीन प्रमुख अंतरीपों का चक्कर लगाया। दल ने विश्व के सबसे चुनौतीपूर्ण समुद्री मार्गों में शामिल ड्रेक जलडमरूमध्य को सफलतापूर्वक पार किया और केप हॉर्न का चक्कर लगाया। इस उपलब्धि के साथ दल को प्रतिष्ठित ‘केप हॉर्नर्स’ समुदाय की सदस्यता भी प्राप्त हुई, जो केवल उन नाविकों को दी जाती है जो इस कठिन समुद्री मार्ग को सफलतापूर्वक पार करते हैं।