Taiyari Karlo (Rajasthan)
116K subscribers
19.3K photos
84 videos
4.76K files
10K links
आपका स्वागत है , TAIYARI KARLO के ऑफिशियल टेलीग्राम चैनल पर

" अब प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करनी हुई आसान 'तैयारी करलो' के साथ "

🔰 YOUTUBE CHANNEL -
http://bit.ly/TkarloYT

🔰 TAIYARI KARLO APP -
http://bit.ly/TAIYARIKAPP

8529429129,7339953819
Download Telegram
👉सरकार ने संसद में जानकारी दी कि पिछले बारह वर्षों में संविधान में आठ संशोधन किए गए

पिछले बारह वर्षों के दौरान भारत के संविधान में आठ बार संशोधन किया गया और अधिनियमित किए गए इन संविधान संशोधन विधेयकों का विवरण निम्‍नानुसार है:
1. संविधान (निन्यानवेवां संशोधन) अधिनियम, 2014 (सर्वोच्‍च न्‍यायालय और उच्‍च न्‍यायालयों में न्‍यायाधिशों की नियुक्ति के लिए कॉलेजियम सिस्टम के स्‍थान पर राष्ट्रीय न्यायिक नियुक्ति आयोग से संबंधित)
2. संविधान (सौवां संशोधन) अधिनियम, 2015 (भारत और बांग्लादेश के बीच भूमि सीमा समझौते से संबंधित)
3. संविधान (एक सौ एकवां संशोधन) अधिनियम, 2016 (भारत में वस्‍तु और सेवा कर से संबंधित)
4. संविधान (एक सौ दोवां संशोधन) अधिनियम, 2018 (राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की संवैधानिक स्थिति से संबंधित)
5. संविधान (एक सौ तीनवां संशोधन) अधिनियम, 2019 (आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए सरकारी नौकरियों और शैक्षणिक संस्थानों में आरक्षण से संबंधित)
6. संविधान (एक सौ चारवां संशोधन) अधिनियम, 2019 (लोकसभा और राज्य विधान सभाओं में अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के लिए सीटों के आरक्षण को अगले दस वर्षों के लिए अर्थात् 25 जनवरी, 2030 तक बढ़ाने से संबंधित)
7. संविधान (एक सौ पांचवां संशोधन) अधिनियम, 2021 (संविधान के अनुच्छेद 342क में संशोधन तथा अनुच्छेद 338ख और 366 में तदनुरूपी संशोधनों से संबंधित)
8. संविधान (एक सौ छहवां संशोधन) अधिनियम, 2023 (लोकसभा और राज्य विधान सभाओं में महिलाओं के लिए सीटों के आरक्षण से संबंधित)
9👍4
भारतीय स्क्वैश खिलाड़ी अनाहत सिंह ने इतिहास रच दिया है. 18 वर्षीय अनाहत ने कनाडा के नियाग्रा-ऑन-द-लेक में आयोजित वर्ल्ड जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप 2026 में गर्ल्स सिंगल्स का खिताब जीत लिया. 25 जुलाई (शनिवार) को आयोजित फाइनल में टॉप सीड अनाहत ने दूसरे वरीयता प्राप्त मिस्र की रुकय्या सलेम को लगातार गेमों में 11-3, 11-7, 11-9 से हराया.

अनाहत सिंह की यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि जूनियर विश्व स्क्वैश चैम्पियनशिप के इतिहास में इससे पहले कोई भी भारतीय खिलाड़ी चैम्पियन नहीं बन सका था. अनाहत ने 2005 में फाइनल तक पहुंचने वाली जोशना चिनप्पा से भी एक कदम आगे बढ़ते हुए ट्रॉफी अपने नाम कर ली.
14👍13
जय हिन्द 🇮🇳
🙏4111
👉विश्वनाथन आनंद बने FIDE के अंतरिम अध्यक्ष


1. पांच बार के चेस विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद को अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ (FIDE) का अंतरिम अध्यक्ष बनाया गया है। वर्तमान अध्यक्ष अर्काडी इवोरकोविच ने यूरोपीय संघ (EU) द्वारा उन पर लगाए गए प्रतिबंधों के कारण स्वेच्छा से अपना पद छोड़ दिया। आनंद 2022 से फिडे के उपाध्यक्ष के रूप में काम रहे थे।

2. केंद्रीय कैबिनेट ने 'भव्य-रसायन योजना' को मंजूरी दी है। इस योजना के तहत देश में 3,030 करोड़ रुपये की लागत से तीन बड़े केमिकल पार्क बनाए जाएंगे। ये पार्क कम से कम 2,000 एकड़ में फैले होंगे और इनमें 20,000 से 50,000 करोड़ रुपये तक के निवेश की उम्मीद है। यह योजना अगले 5 वर्षों (2030-31 तक) केलिए लागू रहेगी।

3. स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, मंत्रालय के अनुसार पिछले 120 सालों में भारत में मेडिकल कॉलेजों की संख्या 387 से बढ़कर 844 हो गई है। इसी अवधि में MBBS की सीटें भी 51,348 से बढ़कर लगभग 139 लाख हो गई हैं। सरकार ने दूरदराज इलाकों में स्वास्थ्य सेवा बेहतर बनाने के लिए 'फैमिली एडॉप्शन प्रोग्राम' भी शुरू किया है।

अंतरराष्ट्रीय

4. स्पेन सरकार ने भीषण वनाग्निके कारण 'राष्ट्रीय आपातकाल' घोषित कर दिया है। वैज्ञानिकों ने इस स्थिति को जलवायु परिवर्तन से जोड़ा है। स्पेन में इस साल अब तक 1 लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र जल चुका है और यह पिछले दशकों के सबसे घातक अग्निकांडों में से एक बन गया है।

अंतरिक्ष

5. एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स ने दुनिया के सबसे शक्तिशाली रॉकेट 'स्टारशिप' का 13वां परीक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया। नासा इस मिशन पर बारीकी से नजर रख रहा है क्योंकि वह अपने 'आर्टेमिस ।।।' मून मिशन के लिए स्टारशिप को लूनर लैंडर के रूप में उपयोग करना चाहता है।

6. बांग्लादेश के 22वें राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। शहाबुद्दीन ने अप्रैल 2023 में कार्यभार संभाला था। उनके इस्तीफे के बाद अब संसद के स्पीकर हाफिज उद्दीन अहमद कार्यवाहक राष्ट्रपति के रूप में जिम्मेदारी निभाएंगे। बांग्लादेश के संविधान के अनुसार, अगले 90 दिनों के भीतर नए राष्ट्रपति का चुनाव किया जाएगा।
7
सर्बिया में आयोजित WSPS वर्ल्ड कप 2026 में कांस्य पदक जीतकर अंतर्राष्ट्रीय पैरा निशानेबाज एवं अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित सुश्री मोना अग्रवाल जी ने राजस्थान ही नहीं, बल्कि पूरे देश का मान बढ़ाया है।

इस शानदार उपलब्धि पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएँ

नोट:- पैरा निशानेबाज मोना अग्रवाल मूल रूप से राजस्थान के सीकर जिले से हैं और वर्तमान में अपने परिवार के साथ जयपुर में रहती हैं।
25👍4
Live 🔥🔥
🥰1
5👍4